आज पंचकूला के टाउन पार्क से प्रिंस को ले लद्दाख खार दुल्ला के लिए रवाना किया गया उनको झंडी दिखाकर पंचकूला के विधायक व राज्यमंत्री ज्ञान चंद गुप्ता जी के द्वारा रवाना किया गया।
यह इवेंट से नो टू ड्रग्स के बैनर तले रॉयल लाइफ इवेंट, ट्रिप बाय रोड और रेड एफएम के सहयोग से आयोजित करवाया गया जिसमें पंचकूला के प्रिंस कुमार ने अकेले एक्टिवा पर यह यात्रा करने की ठानी जिसकी कुल दूरी लगभग 2000 किलोमीटर आंकी गई है
प्रिंस कुमार ने बताया कि उनका मकसद युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना खासकर दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग व सुरक्षा साधनों का प्रयोग व गति निर्धारण कर है तय लेन में चलने के लिए प्रेरित करना है।
प्रिंस ने कहा कि मेरे इस सपने को साकार करने में सतीश बिरला जी का एक अहम योगदान है जिन्होंने आर्थिक रूप से सहयोग कर उनके सपने को सच करने में एक अहम भूमिका निभाई उनके और करण बिरला की प्रेरणा के द्वारा ही यह संभव हो पाया है कि वे 2000 किलोमीटर की दूरी व अत्यंत दुर्गम रास्ता जो कि विश्व का सबसे खतरनाक ट्रैक भी माना गया है उस पर जाने की अकेले हिम्मत जुटा पाया और यह रास्ता वह रिकॉर्ड टाइम में पूरा कर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराएगा।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-09 18:06:322019-06-09 18:06:35पंचकूला : टाउन पार्क से प्रिंस को ले लद्दाख खार दुल्ला के लिए रवाना किया
लोकसभा चुनाव में शानदार और ऐतिहासिक जीत से गदगद हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
भाजपा ‘मिशन-75’ के लक्ष्य के साथ विधानसभा चुनाव के कुरुक्षेत्र में उतरेगी।लोकसभा चुनाव की विराट सफलता से भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है कि वह मिशन-75 के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी।
इसके लिए चुनाव रणनीति में भी बदलाव के संकेत मिले हैं। साल के आखिर तक होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने से युद्धस्तर पर तैयारी शुरू हो जाएगी।
भाजपा नेतृत्व विधानसभा चुनाव के रण में विपक्ष को पटखनी देने के लिए तैयार है।
इसकी रूपरेखा तैयार है। इसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी। 1 से 10 जुलाई तक प्रदेश के 290 मंडलों में बैठक होनी हैं।
इन बैठकों में मिशन-75 हासिल करने का गुरुमंत्र दिया जाना है। प्रदेश में करीब 20 हजार पोलिंग बूथ हैं। इनमें प्रत्येक पर 15 से 20 पन्ना प्रमुख हैं।
इस तरह करीब तीन लाख कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। मंडलों की बैठकों में पन्ना प्रमुखों की भूमिका को और अधिक प्रभावी करने के लिए कोशिश होगी।
जिलास्तर पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन के साथ प्रकोष्ठों और वर्गों के भी सम्मेलन आयोजित करने की योजना को अमली-जामा दिया जाएगा। इन सम्मेलनों में केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्री हिस्सा लेंगे।
कोर ग्रुप की रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी सांसद अपने क्षेत्र के गांवों का दौरा करें।
सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहें। शनिवार और रविवार को क्षेत्र का सघन दौराकर जन सामान्य के दुख-तकलीफ को जानें और समझें।
उन्हें दूर करने का हर प्रयास करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी दिनों में जिलास्तर पर सम्मेलन से लेकर वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
किसान पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की योजना तैयार है। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में विधानसभा इंचार्ज और जिला प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे।
मंत्री से लेकर विधायक, पदाधिकारी, चेयरमैन, जिप सदस्य से लेकर नगर पार्षद और सरपंच सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-09 17:50:072019-06-09 17:50:10भाजपा ‘मिशन-75’ के लक्ष्य के साथ विधानसभा चुनाव के कुरुक्षेत्र में उतरेगी
गुरमीत सिंह पुरी निवासी नया बांस अम्बाला शहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को सुबह साढ़े 7 बजे वह अपनी कार से डा. राजेश मोहन के साथ अपने जानकार मनोज वर्मा जोकि सेक्टर 25 पंचकूला में रहते हैं, को मिलने के लिये उनके घर आये थे।
वापसी पर सेक्टर 25 की मार्किट में सुबह एक कार चालक मुकुल बंसल ने उसकी गाड़ी को पीछे से बुरी तरह ठोक दिया।
जिसके बाद उन्होंने गाड़ी रोकी और उससे बातचीत करनी चाही, तो मुकुल बंसल ने गुरमीत सिंह और उसके मित्र डा. राजेश मोहन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने मुकुल बंसल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-09 17:37:002019-06-09 17:37:03पंचकूला: सेक्टर 25 की मार्किट में एक कार ने पहले तो आगे चल रही कार को टक्कर मार दी और उसके बाद कार सवार व्यक्ति की पिटाई कर दी
आज अम्बाला छावनी के बाके बिहारी मंदिर में समर कैंप का आयोजन किया गया ! इस समर कैंप की आयोजिका पूनम सांगवान ने बताया की यह आयोजन उन्होंने अपनी निशुल्क कैम्पेन आत्मोत्सव के तहत लगाया है !
इस कैंप में पूनम द्वारा बुजुर्गो महिलाओ और बच्चो को स्वस्थ जीवन जीने के बहुत से तरीके बताये गया उन्होंने सबको ईऍफ़टी (इमोशनल फ्रीडम टेक्निक) के बारे में विस्तार से समझाया !
बुजुर्गो को पूनम द्वारा चेयरयोगा भी कराया गया और अपने आप में खुश रहने के टिप्स भी दिए ! वह मौजूद बुजुर्गो ने बताया की पूनम पिछले काफी समय से समाज में बुजुर्गो को खुश व स्वस्थ रहने के लिए प्रयास करती रही है और जब भी इस कैंप का आयोजन होता है तो सभी लोग पुरे उत्साह के साथ इस कैंप का आनंद लेते है ! पूनम ने सभी बुजुर्गो को ग्रुप में कही भी बैठकर करने वाले योगासनों से भी अवगत कराया !
सभी ने विशेष भजन योगा का भी आनंद लिया ! पूनम ने बताया की निकट भविष्य में पुरे नगर,प्रदेश,देश विदेश में भी वो अपनी इस कोशिश को फ़ैलाने का प्रयास करती रहेगी !
Watch This Video Till
End…
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-09 17:26:002019-06-09 17:26:03अम्बाला छावनी के बाके बिहारी मंदिर में समर कैंप का आयोजन किया
Panjab University, Chandigarh completed the PU CET (PG) Entrance Test – 2019 on 9.6.2018 (Sunday) for admission to the rest of the following courses.Total fifteen centres were created, eleven at the Panjab University Campus, Chandigarh, two at Ludhiana and one each at Hoshiarpur and Muktsar. The detailed percentage of the candidates appeared today in this entrance test.
Total 91.69% candidates appeared today in the test. Flying squad and observers were sent to every centre for routine checking and smooth conduct of the test. Prof. Shankarji Jha, DUI, Prof. Parvinder Singh, COE and Mr. Vikram Nayyar, FDO also visited the examination centres. The test was conducted satisfactorily and no untoward incident was reported from any of the examination centres.
[responsivevoice_button
voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-09 16:50:372019-06-09 16:50:40PU, Chandigarh completed the PU CET (PG) Entrance Test – 2019
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज के 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिरसा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में देश व प्रदेश के कोने-कोने से साध संगत के आने की संभावना है जिनके लिए सभी व्यापक प्रबंध समय पर करना जरूरी है।
वे आज स्थानीय गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल में एक जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।इस बैठक में सिख समाज से जुड़े हुए गणमान्य एवं समाजसेवी व्यक्तियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी का 550वां जन्मोत्सव को बड़े श्रद्धा, धूमधाम और उत्साह से मनाया जा रहा है। इस समारोह में किसी भी प्रकार की कोई कमी न हो इसके लिए कमेटियां बनाई गई है, प्रत्येक कमेटी अपने निर्धारित कार्य को पूरी जिम्मेवारी व निष्ठा से करेंगी। इस बैठक में समारोह को भव्य ढंग से मनाने बारे विचार विमर्श किया गया। श्री चोपड़ा ने बताया कि स्वागत समिति, प्रबंधन समिति, सेवादारों की ड्यूटियां व अन्य आवश्यक प्रबंध शामिल है।
उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय समारोह का उद्देश्य है कि गुरु नानक देव जी महाराज के कथनों को जन-जन तक पहुंचाया जाए ताकि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को साकार कर सके। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज किसी एक धर्म से नहीं जुड़े हुए, उनके आदर्श सर्वमान्य है।
इस बैठक में समाजसेवी सरदार सुरेंद्र सिंह वेदवाला, एडवोकेट कवरजीत सिंह चहल, बलदेव सिंह मांगेआना, मोहिंदर सिंह, गगनदीप सिंह, पूर्व सरपंच बुध सिंह, कुलवंत सिंह, सुखदेव सिंह, हरजीत सिंह सेठी सहित अनेक समाजसेवी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-09 12:58:402019-06-09 12:58:43श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550वां जन्म दिवस समारोह के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
हरियाणा प्रदेश म्हारे की तकदीर बदलदी आवै है,श्री मनोहर लाल के विकास काम नै जनता खूब सराहवै सै, सड़क्यां के लगा दिए ठाठ, पेट का पाणी हाल्लै कोन्या उठ रैया धर्राट जैसे गीतों के बोल से आजकल जिला के गांव गूंजायमान हो रहे हैं। दरअसल लोकसंपर्क विभाग की भजन मंडलियां गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के विकास कार्यों व योजनाओं के बखान के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
कान खोल कै सुण ले ताऊ, बात नहीं सहराने की, राम राज मैं कसर नहीं, इसी मौज तेरे हरियाणे की—जैसे गीतों से जहां लोगों को प्रदेश सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकासात्मक बदलाव के बारे में बताया जा रहा है, वहीं जग जननी कहलावै है, इब होगा इसका नाम, क्यूं इसकी शक्ति भूलगे, इब करवा सशक्तिकरण–,इस भारत देश को सुंदर-स्वच्छ बनाना जैसे गीतों से आमजन को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करते हुए सचेत करने का काम भजन मडलियां गीतों के माध्यम से कर रही हैं।
इसी कड़ी में विभाग की जुगती राम लीडर भजन पार्टी ने गांव तेजाखेड़ा में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जुगती राम की पार्टी द्वारा किसान हित सर्वोपरि कर दिया खूब कमाल तनै, बीमा फसल का तोहफा दे दिया मनोहर लाल सरकार तनै जैसे प्रस्तुत गीतों ने जहां लोगों को सरकार की किसान हितैषी योजनाओं बारे जागरूक किया, वहीं महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण स्वच्छता पर गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को इस दिशा मेंं सचेत रहकर एकजुटता से काम करने के लिए प्रेरित किया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. साहिब राम गोदारा ने बताया कि प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवंं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचानें के लिए विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार 3 जुलाई तक जिला के सभी गांवों में विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभाग की सात भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर आमजन को सरकार की नीतियों व अलग-अलग विभागों की उन योजनाओं की जानकारी दे रही हैं जो जनता से सीधी जुड़ी हुई हैं। इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर आमजन को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
गांवों में विभागीय प्रचार अमले द्वारा आमजन को म्हारा गांव जगमग गांव, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्मार्ट सिटी, भावांतर भरपाई योजना, फसल बीमा योजना, फैमिली आईडी, स्वच्छता अभियान, सीएम विंडो, ई-रजिस्ट्रेशन सहित सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों के साथ-साथ पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, पर्यावरण संरक्षण व बाल विवाह निषेध जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूक भी किया जा रहा है। जिला के सभी गांवों में आमजन को वर्तमान सरकार द्वारा करवाए गए और चल रहे विकास कार्यों से भी अवगत करवाया जा रहा है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-09 12:47:132019-06-09 12:47:16लोकसंपर्क विभाग की भजन मंडलियां योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर लोगों कर रही जागरूक
पंचकूला 8 मई : केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया और विधायक श्रीमती लतिका शर्मा ने आज कालका और पिंजौर में रोड शो निकालकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
यह रोड शो कालका में श्री काली माता मन्दिर में माथा टेकने के उपरांत आरम्भ किया गया जिसमें भाजपा पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री और विधायक का अभिवादन स्वीकार किया।
कालका पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एस.डी.एम कालका श्रीमती मनिता मलिक तथा मन्दिर प्रशासन की ओर से श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.पी आरोडा ने पुष्पगुच्छ देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
रोड शो आरम्भ होने से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हरियाणा में पहली बार भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ कर 10 की 10 लोकसभा सीटो पर एतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं द्वारा दिन रात की गई मेहनत और गर्मी में बहाये गए पसीने के फलस्वरूप संभव हो पाई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जायंे और हरियाणा विधानसभा के अक्तूबर मास में होने वाले आम विधानसभा चुनाव में 90 में से 80 सीटे जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिये मेहनत करें।
उन्होंने चुनाव में भारी बहुमत से चुनाव जीतवाने के लिये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये विश्वास दिलवाया कि वे अम्बाला संसदीय क्षेत्र के विकास के लिये केंद्र सरकार से अधिक से अधिक अनुदान लाने का प्रयास करेगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विपक्ष का वजूद समाप्त हो चुका है और सभी विपक्षी दल अपने नेताओं को नीचा दिखाने में लगे हुये है।
विधायिका श्रीमती लतिका शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कालका विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद रत्न लाल कटारिया को 48000 से अधिक मतो की लीड दिलवाकर कार्यकर्ता ने एक नया रिकार्ड कायम किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कालका विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है और अब स्थानीय सांसद के केंद्रीय मंत्री बनने से विकास को और गति मिलेगी।
रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और जनता में विशेष जोश देखने को मिला। कालका और पिंजौर के मुख्य बजारो में जगह जगह पर भारी संख्या में लोगों ने केंद्रीय मंत्री और विधायिका का स्वागत किया।
रोड शो में केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक श्रीमती लतिका शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडलाध्यक्ष सुनील धीमान, भाजपा नेता इन्द्र कुमार, तरसेम गुप्ता, रामपाल सोढी, मंडल सचिव हरीश मौंगा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा किशोरी शर्मा, सोनु, सरंपच हरदेव, प्रेम, रधुवीर सौढी, धुमतुं जाति विकास बोर्ड से जसमेर सिंह बंजारा, राजेश भाटिया सहित बडी संख्या में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-08 16:07:462019-06-08 16:07:49रत्न लाल कटारिया ने पिंजोर कालका में किया रोड शो
झज्जर में आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पूरी तरह लोस चुनावों में प्रदेश की दस की दसों सीटों पर जीत दर्ज करने की खुशी के रंग में रंगे नजर आए।
उन्होंने जहां विरोधी दलों पर जमकर प्रहार किए वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर शेखी बखारी।
उन्होंने झज्जर की जनता को सत्ता के साथ रहने का सुझाव भी दिया और कहा की झज्जर व मेवात की जनता राज के साथ नहीं चली थी।
इस बार उन्हें चाहिए की वे सत्ता के साथ कदम मिलाएं और कमल के फूल वाले प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं।
सत्ता से बाहर नहीं बल्कि सत्ता के साथ रहें। सीएम ने इस बात को सहजता से समझाने के लिए एक शेर भी पढ़ा कि चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी अंधेरा है।
उन्होंने कहा की सरकार ने अपने किए गए सभी वादों को पूरा करने का काम किया है।
जो बाकी छोटी-मोटी बातें रह गई हैं, उन्हें सरकार अपने बचे तीन माह में पूरा करने का काम करेगी।
रोहतक लोकसभा सीट भाजपा के पक्ष में जिताने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने आए सीएम ने कहा कि बिजली-पानी की व्यवस्था अच्छे से करी जा रही है।
पानी का समान बटंवारा हो रहा है। नौकरियां पर्ची-खर्ची की बजाय योग्यता से मिल रही हैं।
अब अगर पोते को नौकरी नहीं मिलती तो दादा एक ही बात कहता है की सरकार अपना काम सही कर रही है तू ही नालायक रहा होगा जो नौकरी नहीं मिली।
मंच पर उनके साथ भाजपा के नव निर्वाचित सांसद अरविन्द शर्मा,प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़,भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल,पूर्व मंत्री कांता देवी,जिला सचिव मनीष बंसल,पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग,हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन सुनीता चौहान भी मौजूद रही।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-08 15:39:142019-06-08 15:39:17रोहतक सीट के रूप में भाजपा ने जीता एक किला – मनोहर लाल