पंचकुला : हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, पंचकुला के 110 सदस्यों ने आज यहां एक होटल में ओजस अस्पताल द्वारा आयोजित फेफड़ों की समस्याओं से कैसे बचा जाए पर हेल्थ टॉक में भाग लिया।
हेल्थ टॉक के दौरान बोलते हुए , डॉ सनी विरदी कंसल्टेंट-पल्मोनोलॉजी, ओजस हॉस्पिटल ने फेफड़ों की पुरानी समस्याओं से निपटने के तरीके बताए, जो समय पर इलाज न होने पर जानलेवा हो सकती हैं।
धूम्रपान करने वालों की जिंदगी गैर-धूम्रपान करने वालों की तुलना में 10-वर्ष तक कम हो जाती है। प्रत्येक सिगरेट 11 मिनट तक का जीवन कम करता है। धूम्रपान के एक कश में 7000 रसायनों और 69 प्रकार के कैंसर करने वाले तत्व होते हैं।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-16 17:47:312019-06-16 17:47:34पंचकुला: हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, पंचकुला के 110 सदस्यों ने आज यहां एक होटल में ओजस अस्पताल द्वारा आयोजित फेफड़ों की समस्याओं से कैसे बचा जाए पर हेल्थ टॉक में भाग लिया
सेक्टर-6 स्थित सर छोटूराम जाट भवन पंचकूला में जाट सभा पंचकूला/ चंडीगढ़ की कार्यकारी समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान डॉ महेंद्र सिंह मालिक(सेवानिवृत डीजीपी हरियाणा) ने की।
इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि जाट भवन पंचकूला में 20 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट लगाया जाए ताकि बिजली सप्लाई के मामले में आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में जम्मू के कटरा में बनने वाले चौधरी छोटूराम यात्री निवास के निर्माण बारे भी चर्चा की गई। इसके बारे में बताया गया कि वहां पर जल्द ही प्रथम चरण के तहत शेड बनाकर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। जाट सभा के प्रधान डॉ मलिक ने बताया कि जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला द्वारा चौधरी छोटूराम सेवा सदन जम्मू के सहयोग से वहां यात्री निवास एक लाख बीस हजार वर्ग फुट में पांच मंजिला बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी एवं दीनबन्धु चौधरी छोटूराम जयंती के अवसर पर 10 फरवरी 2019 को कटरा के कोटली-बाजलान गांव में भवन का शिलान्यास तथा दीनबन्धु की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया जा चुका है जिसमें तत्कालीन केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि तथा जम्मू कश्मीर के राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की थी।
डॉ. मलिक ने बताया कि जम्मू के कटरा में इतना बड़ा भवन ऐसा पहला भवन होगा जिसमें श्रद्धालुओं को विशेष सुविधाएं मिलेंगी। डॉ. मलिक ने कहा की दीनबन्धु सर छोटूराम ने सदैव गरीब मजदूर और किसान के भले के लिए कार्य किये जिसके लिए उनको किसान मसीहा के रूप में जाना जाता है। दीनबन्धु के कार्यो के लिए युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है जिसके लिए हम सब ने मिलकर उनके नाम को और अधिक आगे ले जाने की जरूरत है। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित प्रेम सिंह मलिक (रिटायर्ड,चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट),जाट सभा के महासचिव आर.के मलिक, उपाध्यक्ष जयपाल पूनिया, सचिव बी.एस गिल, राजेन्द्र खर्ब, महाबीर फौगाट,प्रेम सिंह, सतीश कुमार, जंगबीर गोयत समेत कार्यकारी समिति के कई सदस्य मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-16 17:40:112019-06-16 17:40:13पंचकूला: सेक्टर-6 स्थित सर छोटूराम जाट भवन में जाट सभा पंचकूला/ चंडीगढ़ की कार्यकारी समिति की बैठक हुई
वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व चेयरमैन हरियाणा महिला विकास निगम रेनू शर्मा ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव फूलकां, बाजेकां व शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर ग्रामीणों से मिलते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार ने पार्टी के सर्वोच्च स्थानों पर महिलाओं को स्थान दिया है। ऐसा केवल और केवल भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में भी कई महिलाओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि देश चलाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसी के साथ सिरसा लोकसभा क्षेत्र की कमान भी बहन सुनीता दुग्गल के हाथ में है। रेनू शर्मा ने कहा कि निकट भविष्य में भी विधानसभा क्षेत्र चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज कराएगी और पुनः मनोहर सरकार बनेगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-16 15:53:502019-06-16 15:53:52हरियाणा महिला विकास निगम रेनू शर्मा ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव फूलकां, बाजेकां व शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया
न्यूजीलैंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। लेकिन वहीं जैसे ही भूंकप आया उसके थोड़ी देर बाद ही सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया है।
अब सुनामी नहीं आएगी। बता दें कि ये भूकंप उत्तरी न्यूजीलैंड के एक वीरान करमादिक द्वीप पर आया है। जहां कोई नहीं रहता है।
ऐसे में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। मिट्रियोलॉजिकल विभाग ने ही भूंकप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी।
शुरू में समुद्र तट, बंदरगाह, मुहाना और छोटी नाव गतिविधियों के लिए खतरा को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।
न्यूजीलैंड के नागरिक सुरक्षा संगठन ने आठ मिनट बाद सभी को स्पष्ट कर दिया।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-16 06:39:042019-06-16 06:39:07न्यूजीलैंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई
बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर जारी है। इस बुखार ने मरने वाले बच्चों की संख्या 83 पहुंच गई है। मुजफ्फरपुर जिले में हाइपोग्लाइसीमिया के कारण शनिवार को चार और बच्चों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस महीने अब तक ऐसी 83 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे हाइपोग्लाइसीमिया के शिकार हुए हैं, यह ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड शुगर का स्तर बहुत घट जाता है और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित हो जाते हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी।
मुजफ्फरपुर के दो सरकारी अस्पतालों- श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) और केजरीवाल अस्पताल में इन 67 बच्चों की मौत हुई है।
मुजफ्फरपुर जिला प्रशआसन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक एसकेएमसीएच में शनिवार को चार बच्चों की मौत हो गई।
एक जून से 197 बच्चों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया जबकि केजरीवाल अस्पताल में 91 बच्चों को भर्ती कराया गया।
इन सभी को एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम के संदेह में भर्ती कराया गया था लेकिन ज्यादातर हाइपोग्लाइसीमिया के पीड़ित पाए गए। इन दोनों अस्पताल में इलाज करा रहे छह बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इस बीच, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से राज्य के अपने पहले दौरे पर सभी अभिनंदन कार्यक्रम रद्द करते हुए पटना हवाईअड्डे से सीधा मुजफ्फरपुर पहुंचे।
उन्होंने बच्चों की मौत पर चिंता जताई और कहा कि पार्टी किसी के भी स्वागत के लिए दो हफ्तों तक किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगी।
उन्होंने एसकेएमसीएच का दौरा करने के बाद कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत दुखदायी समय है। इस अज्ञात बीमारी ने इस साल कई जान ले ली।
राय ने कहा कि पिछले दो सालों में इससे दो या चार मौतें हुईं। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने जरूरी बचाव उपाय किए हैं और अब तक इस बीमारी से प्रभावित 69 बच्चों को इन दो अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नॉर्वे से एक टीम बच्चों की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पहुंची है जबकि नमूनों को जांच के लिए पुणे की एक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले परिजनों को सलाह दी कि एहतियात के तौर पर वे अपने बच्चों को खाली पेट न सोने दें या खाली पेट लीची न खाने दें।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-16 06:05:062019-06-16 06:12:51बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर जारी
पंचकुला में सम्पन्न हुआ जोनल लेवल निरंकारी बाल समागम
पंचकुला 15 जून – सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शिवाद से स्थानीय सैक्टर 9 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पंचकुला में जोनल स्तर बाल समागम का आयोजन किया गया। जिसमें चण्डीगढ जोन की 38 ब्रांचों के सैक्ड़ों बच्चों ने भाग लिया । जिसकी अध्यक्षता पानीपत के संयोजक श्री नरपाल सिंह जी ने की।
उन्होंने बच्चों को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का आर्शिवाद देते हुए कहा कि जो बच्चे बचपन से ही आध्यामिकता के साथ जुड़ जाते हैं वो देश के अच्छे नागरिक बनते हैं, जो बच्चों को सत्संग सेवा सुमिरण के साथ जोड़ते है वो माता-पिता भी खुद भी सुख पाते हैं और संसार को भी सुख प्रदान करते हैं। निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए और बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जीवन के बचपन के उदाहरण देते हुए श्री सिंह ने आगे कहा कि गुरूमत के रास्ते पर चलना गुरूसिख का कर्तव्य है। इससे गुरूसिख के मन में विशालता आती है जिससे उसके लिए सभी एक समान हो जाते हैं आज के बच्चे ही कल डॉक्टर, वकील, कवि के साथ-साथ मिशन के रोशन मीनार कहलायेंगे। यह समागम हर साल की तरह गर्मीयों की जब छूटिटयां होती है तो बच्चे इधर उधर मस्ती करके अपना समय व्यतीत करते हैं जबकि निरंकारी साध संगत के बच्चे सालों साल से इस तरह के रूहानियत भरे माहौल में बाल समागम की तैयारी करते हैं।
इस समागम में बच्चों द्वारा तैयार की गई मर्यादा व अनुशासन पर आधारित कोई संदेश, सम्पूर्ण हरदेव बाणी, मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन, बाल जीवन मेें सीेखें मर्यादा के गुण आदि विषयों पर स्किट, कवि दरबार, समुह गान के साथ-साथ हरदेव वाणी की गायन प्रतियोगिता की गई। जिसमें चंडीगढ़ जोन के सभी ब्रांचों से बच्चों ने बहुत उत्साह पूर्वक भाग लिया।
अन्त में चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री के0 के0 कश्यप जी ने आए हुए मुख्य अतिथि श्री नरपाल सिंह जी का व चंडीगढ़ जोन ने आई हुई सभी ब्रांचों के बच्चों के साथ आई हुई संगतों का धन्यवाद व स्वागत किया और कहा कि बच्चे देश, समाज व मिशन के कर्मधार हैं और जो बच्चे सत्गुरू और निरंकार के साथ जुड़ जाते हैं उनको जीवन में कभी भी कोई कठिनाई नहीं आती यदि आ भी जाए तो वह उसको निरंकार की रजा मानते हैैं। इस समागम में स्थानीय संयोजक श्री कुलदीप सिंह जी ने अपनी सारी टीम के साथ समागम को कामयाब करने के लिए पूर्ण सहयोग दिया।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-16 05:40:442019-06-16 05:40:47‘‘सत्संग में बच्चों को जोड़ने से आती है घर में सुख शान्ति‘‘- श्री नरपाल सिंह जी
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भूटान के बाद दूसरे विदेश दौरे पर ताजिकिस्तान में हैं।
राजधानी दुशांबे में चल रहे पांचवें सीआइसीए सम्मेलन में विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance ) की हमारी पहल पर हमें विश्व भर से भारी समर्थन मिल रहा है।
74 देशों ने आज फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाना है।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन दुनिया के 121 देश शामिल हैं।
इनमे से लगभग 80 फीसदी वे देश हैं जो कर्क और मकर रेखा के बीच स्थित हैं।
यानी कि ये देश सूर्य से सबसे कम दूरी पर स्थित हैं और इन देशों में सालों भर बहुत अधिक मात्रा में सौर ऊर्जा उपलब्ध रहती है।
आईएसए का लक्ष्य 2030 तक एक ट्रिलियन वाट (1000 गीगावाट) सौर ऊर्जा उत्पादन का है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-15 11:02:032019-06-15 11:02:06CISA Summit 2019 : इस मामले में भारत के पक्ष में 74 देशों ने किए हस्ताक्षर
उप आबकारी व कराधान आयुक्त (बिक्री कर) सत्यबाला ने अपने कार्यालय में जीएसटी हैल्पडैस्क की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि इस हैल्पडैस्क पर व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं के समाधान किया जाएगा। इसके लिए आबकारी व कराधान अधिकारी सुरेन्द्र गोदारा, कर निरीक्षक सुदेश मैहता, लिपिक अंजली व प्रोगामर अमरदीप की ड्यूटियां लगाई गई है।
इस अवसर पर ईटीेओ भाल सिंह, विजेन्द्र सिंह, श्री राम कुमार रोज सहित अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित थे ।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-15 10:27:372019-06-15 10:27:40उप आबकारी व कराधान आयुक्त (बिक्री कर) सत्यबाला ने अपने कार्यालय में जीएसटी हैल्पडैस्क की शुरूआत की
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने मुख्यमंत्री घोषणाओं को लेकर अधिकारियों की ली बैठक
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपायुक्त ने जिला में मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर किये जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग तेजी से काम करें ताकि इन्हें पूरा कर आमजन को इनका लाभ दिया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आपसी तालमेल के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा करें। यदि विकास कार्यों में कोई अड़चन आती है तो उसे अपने स्तर पर दूर करें या उन्हें अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में ढील सहन नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं की मोनिटरिंग मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं, ये घोषणाओं सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं, अत: सभी विभाग इन्हें समयबद्घ रह कर पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट को अपडेट करवाएं। यदि कोई कार्य लंबित है, तो उसमें तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्य मुख्यालय स्तर पर लंबित पड़े हैं, उसके लिए उनसे डीओ लेटर लिखवाएं ताकि सीएम घोषणा का कार्य लंबित ना रहे।
उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग करने का भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार का कार्य लंबित न रहे। अगर किसी भी विभाग को विकास कार्यों संबंधी किसी प्रकार की कोई अनुमति लेनी है, तो शीघ्र लें। लापरवाही व कोताही बरतने वाले विभागों के खिलाफ नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम सिरसा वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम डबवाली औमप्रकाश, एसडीएम कालांवाली विनोद खत्री, नगराधीश जयवीर यादव, डीआरओ राजेंद्र सिंह, डीडीपीओ कुलभूषण बंसल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-15 10:13:192019-06-15 10:13:23सभी विभाग मुख्यमंत्री घोषणाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से करें पूरा : उपायुक्त
जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि 17 जून को मुख्यमंत्री हरियाणा का सिरसा में आयोजित किया जाने वाला कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस व अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनजर मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा है 21 जून को विश्वभर में अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने निकटतम स्थान पर जहां भी योग दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा हो, वहां पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति निरोग, स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन जीने के लिए योग अवश्य करें। योग कोई एक दिन के लिए बल्कि प्रतिदिन के लिए अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी व निष्ठïा से कार्य कर रही है, अबतक हजारों युवाओं को उनकी मेहनत व योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली है।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-15 09:57:372019-06-15 09:57:4017 जून को मुख्यमंत्री हरियाणा का सिरसा में आयोजित किया जाने वाला कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया-जिलाध्यक्ष