*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर जारी

बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर जारी है। इस बुखार ने मरने वाले बच्चों की संख्या 83 पहुंच गई है। मुजफ्फरपुर जिले में हाइपोग्लाइसीमिया के कारण शनिवार को चार और बच्चों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस महीने अब तक ऐसी 83 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे हाइपोग्लाइसीमिया के शिकार हुए हैं, यह ऐसी स्थिति है जिसमें ब्लड शुगर का स्तर बहुत घट जाता है और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित हो जाते हैं। इनमें से ज्यादातर बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी।

मुजफ्फरपुर के दो सरकारी अस्पतालों- श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) और केजरीवाल अस्पताल में इन 67 बच्चों की मौत हुई है।

मुजफ्फरपुर जिला प्रशआसन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक एसकेएमसीएच में शनिवार को चार बच्चों की मौत हो गई।

एक जून से 197 बच्चों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया जबकि केजरीवाल अस्पताल में 91 बच्चों को भर्ती कराया गया।

इन सभी को एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम के संदेह में भर्ती कराया गया था लेकिन ज्यादातर हाइपोग्लाइसीमिया के पीड़ित पाए गए। इन दोनों अस्पताल में इलाज करा रहे छह बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से राज्य के अपने पहले दौरे पर सभी अभिनंदन कार्यक्रम रद्द करते हुए पटना हवाईअड्डे से सीधा मुजफ्फरपुर पहुंचे।

उन्होंने बच्चों की मौत पर चिंता जताई और कहा कि पार्टी किसी के भी स्वागत के लिए दो हफ्तों तक किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगी।

For Sale

उन्होंने एसकेएमसीएच का दौरा करने के बाद कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत दुखदायी समय है। इस अज्ञात बीमारी ने इस साल कई जान ले ली।

राय ने कहा कि पिछले दो सालों में इससे दो या चार मौतें हुईं। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने जरूरी बचाव उपाय किए हैं और अब तक इस बीमारी से प्रभावित 69 बच्चों को इन दो अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नॉर्वे से एक टीम बच्चों की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पहुंची है जबकि नमूनों को जांच के लिए पुणे की एक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले परिजनों को सलाह दी कि एहतियात के तौर पर वे अपने बच्चों को खाली पेट न सोने दें या खाली पेट लीची न खाने दें।

Watch This Video Till End….

*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

‘‘सत्संग में बच्चों को जोड़ने से आती है घर में सुख शान्ति‘‘- श्री नरपाल सिंह जी


पंचकुला में सम्पन्न हुआ जोनल लेवल निरंकारी बाल समागम

पंचकुला 15 जून – सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शिवाद से स्थानीय सैक्टर 9 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पंचकुला में जोनल स्तर बाल समागम का आयोजन किया गया। जिसमें चण्डीगढ जोन की 38 ब्रांचों के सैक्ड़ों बच्चों ने भाग लिया । जिसकी अध्यक्षता पानीपत के संयोजक श्री नरपाल सिंह जी ने की।

उन्होंने बच्चों को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का आर्शिवाद देते हुए कहा कि जो बच्चे बचपन से ही आध्यामिकता के साथ जुड़ जाते हैं वो देश के अच्छे नागरिक बनते हैं, जो बच्चों को सत्संग सेवा सुमिरण के साथ जोड़ते है वो माता-पिता भी खुद भी सुख पाते हैं और संसार को भी सुख प्रदान करते हैं।
निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए और बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जीवन के बचपन के उदाहरण देते हुए श्री सिंह ने आगे कहा कि गुरूमत के रास्ते पर चलना गुरूसिख का कर्तव्य है। इससे गुरूसिख के मन में विशालता आती है जिससे उसके लिए सभी एक समान हो जाते हैं आज के बच्चे ही कल डॉक्टर, वकील, कवि के साथ-साथ मिशन के रोशन मीनार कहलायेंगे। यह समागम हर साल की तरह गर्मीयों की जब छूटिटयां होती है तो बच्चे इधर उधर मस्ती करके अपना समय व्यतीत करते हैं जबकि निरंकारी साध संगत के बच्चे सालों साल से इस तरह के रूहानियत भरे माहौल में बाल समागम की तैयारी करते हैं।


इस समागम में बच्चों द्वारा तैयार की गई मर्यादा व अनुशासन पर आधारित कोई संदेश, सम्पूर्ण हरदेव बाणी, मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन, बाल जीवन मेें सीेखें मर्यादा के गुण आदि विषयों पर स्किट, कवि दरबार, समुह गान के साथ-साथ हरदेव वाणी की गायन प्रतियोगिता की गई। जिसमें चंडीगढ़ जोन के सभी ब्रांचों से बच्चों ने बहुत उत्साह पूर्वक भाग लिया।

For Sale


अन्त में चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री के0 के0 कश्यप जी ने आए हुए मुख्य अतिथि श्री नरपाल सिंह जी का व चंडीगढ़ जोन ने आई हुई सभी ब्रांचों के बच्चों के साथ आई हुई संगतों का धन्यवाद व स्वागत किया और कहा कि बच्चे देश, समाज व मिशन के कर्मधार हैं और जो बच्चे सत्गुरू और निरंकार के साथ जुड़ जाते हैं उनको जीवन में कभी भी कोई कठिनाई नहीं आती यदि आ भी जाए तो वह उसको निरंकार की रजा मानते हैैं। इस समागम में स्थानीय संयोजक श्री कुलदीप सिंह जी ने अपनी सारी टीम के साथ समागम को कामयाब करने के लिए पूर्ण सहयोग दिया।

Watch This Video Till End….

*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

CISA Summit 2019 : इस मामले में भारत के पक्ष में 74 देशों ने किए हस्ताक्षर

CISA Summit 2019

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भूटान के बाद दूसरे विदेश दौरे पर ताजिकिस्तान में हैं।

राजधानी दुशांबे में चल रहे पांचवें सीआइसीए सम्मेलन में विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance ) की हमारी पहल पर हमें विश्व भर से भारी समर्थन मिल रहा है।

74 देशों ने आज फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाना है।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन दुनिया के 121 देश शामिल हैं।

इनमे से लगभग 80 फीसदी वे देश हैं जो कर्क और मकर रेखा के बीच स्थित हैं।

यानी कि ये देश सूर्य से सबसे कम दूरी पर स्थित हैं और इन देशों में सालों भर बहुत अधिक मात्रा में सौर ऊर्जा उपलब्ध रहती है।

आईएसए का लक्ष्य 2030 तक एक ट्रिलियन वाट (1000 गीगावाट) सौर ऊर्जा उत्पादन का है।

Watch This Video Till End….

*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

उप आबकारी व कराधान आयुक्त (बिक्री कर) सत्यबाला ने अपने कार्यालय में जीएसटी हैल्पडैस्क की शुरूआत की

सिरसा, 15 जून।         

  उप आबकारी व कराधान आयुक्त (बिक्री कर) सत्यबाला ने अपने कार्यालय में जीएसटी हैल्पडैस्क की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि इस हैल्पडैस्क पर व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं के समाधान किया जाएगा। इसके लिए आबकारी व कराधान अधिकारी सुरेन्द्र गोदारा,  कर निरीक्षक सुदेश मैहता, लिपिक अंजली व प्रोगामर अमरदीप की ड्यूटियां लगाई गई है।     

   

 

 इस अवसर पर ईटीेओ भाल सिंह, विजेन्द्र सिंह, श्री राम कुमार रोज सहित अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित थे ।

Watch This Video Till End….

*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

सभी विभाग मुख्यमंत्री घोषणाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से करें पूरा : उपायुक्त

सिरसा 15 जून।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने मुख्यमंत्री घोषणाओं को लेकर अधिकारियों की ली बैठक

                  उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपायुक्त ने जिला में मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर किये जा रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


                  उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग तेजी से काम करें ताकि इन्हें पूरा कर आमजन को इनका लाभ दिया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आपसी तालमेल के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं को पूरा करें। यदि विकास कार्यों में कोई अड़चन आती है तो उसे अपने स्तर पर दूर करें या उन्हें अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में ढील सहन नहीं की जाएगी।


                  उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं की मोनिटरिंग मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं, ये घोषणाओं सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं, अत: सभी विभाग इन्हें समयबद्घ रह कर पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट को अपडेट करवाएं। यदि कोई कार्य लंबित है, तो उसमें तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्य मुख्यालय स्तर पर लंबित पड़े हैं, उसके लिए उनसे डीओ लेटर लिखवाएं ताकि सीएम घोषणा का कार्य लंबित ना रहे।

For Sale…


                  उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग करने का भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार का कार्य लंबित न रहे। अगर किसी भी विभाग को विकास कार्यों संबंधी किसी प्रकार की कोई अनुमति लेनी है, तो शीघ्र लें। लापरवाही व कोताही बरतने वाले विभागों के खिलाफ नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


                इस अवसर पर एसडीएम सिरसा वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम डबवाली औमप्रकाश, एसडीएम कालांवाली विनोद खत्री, नगराधीश जयवीर यादव, डीआरओ राजेंद्र सिंह, डीडीपीओ कुलभूषण बंसल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Watch This Video Till End….

*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

17 जून को मुख्यमंत्री हरियाणा का सिरसा में आयोजित किया जाने वाला कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया-जिलाध्यक्ष

सिरसा 15 जून।


                    जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि 17 जून को मुख्यमंत्री हरियाणा का सिरसा में आयोजित किया जाने वाला कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा। 

For Sale


                    उन्होंने बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस व अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनजर मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा है 21 जून को विश्वभर में अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने निकटतम स्थान पर जहां भी योग दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा हो, वहां पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति निरोग, स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन जीने के लिए योग अवश्य करें। योग कोई एक दिन के लिए बल्कि प्रतिदिन के लिए अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी व निष्ठïा से कार्य कर रही है, अबतक हजारों युवाओं को उनकी मेहनत व योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली है।  

Watch This Video Till End….

*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

नशा को समाप्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता : सांसद सुनीता दुग्गल

सिरसा 15 जून।


                  सांसद सुनीता दुग्गल ने आज स्थानीय चिनमयी इन पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिला कार्यकारिणी बैठक ली। 


                  बैठक में सांसद सुनीता दुग्गल ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव में मोदी सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत की थी और उसी का परिणाम है कि आज देश में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से ओर अधिक मेहनत करते हुए अबकी बार विधानसभा चुनावों में पुन: मनोहर सरकार लानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जुझारु कार्यकर्ताओं व भाजपा की नीतियों की वजह से ही आमजन ने भारी मतों से लोकसभा चुनाव में जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदार, भ्रष्टïाचार विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी तथा हर वर्ग के हित की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले भी समान विकास कार्य करती रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो नए लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं उनका भी तहदिल से स्वागत है। 


                  उन्होंने नशा मुक्त संसदीय क्षेत्र बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नशा को जड़मूल से समाप्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस मिशन को सफल बनाने में सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस नशे के व्यापार में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा नशे से युवा के साथ-साथ पूरा परिवार समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे से नौजवानों व परिवारों को बचाने के लिए हमें डट कर इसका विरोध करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति जागरुक करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समान काम-समान विकास की नीति पर कार्य कर रही है। भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है, इस क्षेत्र से नशा को समाप्त करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसे समाप्त किया जाएगा। 

For Sale…


                  जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले साढे चार वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र के समान विकास पर जनता ने मोहर लगाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनावों में जिला की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कमल खिला कर भारी मतों से जीत दिलवाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आमजन के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। लोगों ने पार्टी पर विश्वास किया है और हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान दें, वे पार्टी की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जिला में नशा एक विकट समस्या है, इसे दूर करने के लिए कार्यकर्ता भी अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के नशे में संलिप्त होने की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत अपने निकटतम पुलिस प्रशासन को दें ताकि इस पर लगाम लगाई जा सके। 


                  इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी।


                    इस अवसर पर हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया, चेयरमैन मार्केट कमेटी ऐलनाबाद अमीर चंद मेहता, चेयरमैन मार्केट कमेटी सिरसा हनुमान कुंड्डïु, चेयरमैन मार्केट कमेटी रानियां शीशपाल कंबोज, चेयरमैन मार्केट कमेटी डिंग राजबीर गोदारा, चेयरमेन द सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक सुरेंद्र नेहरा, सदस्य हरियाणा भवन निर्माण एवं कर्मकार बोर्ड रोहताश जांगड़ा, वरिष्ठï भाजपा नेता डा. वेद बेनीवाल, रत्नलाल बामणिया, युवा भाजपा नेता मुनीष सिंगला, राजेंद्र देजूजोधा, जगत कक्कड़, मुकेश मेहता, रेखा बिदलान, सुमन शर्मा, निताशा सिहाग, नक्षत्र सिंह, नीरज बंसल, कपिल सोनी, विक्रम तिन्ना, तरुण गुलाटी, राजेंद्र लोहिया, कृष्ण मेहता, मक्खन सिंह ख्योवाली, डा. आत्मा राम, सतेंद्र गर्ग सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को वीआईपी सुविधा नहीं दी गई

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को वीआईपी सुविधा नहीं दी गई है। एन चंद्रबाबू नायडू को शुक्रवार देर रात गन्नवरम हवाई अड्डे पर तलाशी से गुजरना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) चीफ एन चंद्रबाबू नायडू को विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुविधा से भी वंचित कर दिया गया।

उन्हें आम यात्रियों की तरह बस में सफर करनी पड़ा। एयरपोर्ट पर एक सुरक्षा गार्ड को सुरक्षा प्रवेश द्वार एन चंद्रबाबू नायडू की तलाशी लेते देखा गया।

नायडू को विमान तक वीआईपी वाहन से पहुंचने की इजाजत नहीं दी गई।

खबरों से मिली जानकारी के मुातबिक टीडीपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की गई।

टीडीपी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) बदले की राजनीति कर रही है।

For Sale

Watch This Video Till End….

*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों अपनाए : सिविल सर्जन

सिरसा, 15 जून।

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को अत्यधिक गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु के आवश्यक तरीके व सावधानियां जारी की गई है।     

यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. गोबिंद गुप्ता ने बताया कि हीट वेव की स्थिति शारीरिक तनाव के साथ-साथ यह जानलेवा भी हो सकता है। हीट वेव के प्रभाव को कम करने और हीट स्ट्रोक के कारण गंभीर बीमारी या मृत्यु से बचाव के लिए जरूरी तरीकें अपनाएं। क्या करें-             

For Sale

   

      रेडियो सुनें, टीवी देखें, स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें कि अपने क्षेत्र में गर्मी की तीव्र्रता कितनी है। प्यास न होने पर भी पर्याप्त पानी पीएं। हल्के रंग के ढीले और छिद्रपूर्ण सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी लेकर चलें। यदि आप बाहर काम करते हैं तो एक टोपी या एक छतरी और अपने सिर, गर्दन, चेहरे के लिए एक नम कपड़े का उपयोग करें। घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।                      

  कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचानें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें। धूप से बचने के लिए दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें पर रात में खिड़कियां खुली रखें। पंखे का प्रयोग करें, कपड़ों को नम करें और ठंडे पानी से नहाएं। कार्य स्थल के पास ठंडा पेयजल उपलब्ध रखें। श्रमिक सीधी धूप से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें। कार्य के लिए दिन के कम तापमान वाले समय का चयन करें। बाहरी गतिविधियां कम करें। गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों को गर्मी से बचाव पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए।क्या न करें              

        बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला ना छोड़ें। धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच। गहरे, भारी या तंग कपड़े पहनने से बचें। बाहरी तापमान अधिक होने पर कठोर मेहनत वाली गतिविधियों से बचें। अधिक गर्मी के समय खाना पकाने से बचें। खाना पकाने के क्षेत्र को पूरी तरह से हवादार बनाएं जिसके लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पीने से बचें जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन वाले तथा बासी भोजन न करें। 

Watch This Video Till End….

*Member of Parliament Manish Tewari Inaugurates Green Belt Park in Sector 30-A*

अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग प्रोटोकोल अभ्यास

सिरसा, 15 जून।    

योग प्रशिक्षकों ने दी योग क्रियाओं की विस्तृत जानकारी

             योग प्रशिक्षक चंद्रपाल योगी ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विद्या है, हम सबको स्वस्थ जीवन जीने के लिए इसे अपनाना चाहिए। वर्तमान में पूरे विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकार किया है।     

  वे आज स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा आयोजित अधिकारियों व कर्मचारियों के तीन दिवसीय योग प्रोटोकोल अभ्यास शिविर के तीसरे व अंतिम दिन संबोधित कर रहे थे। इस प्रोटोकोल शिविर में सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर योग प्रशिक्षण चंद्रपाल योगी व महिला योग प्रशिक्षिका इंद्रावती ने योग प्रोटोकोल का अभ्यास करवाते हुए प्रत्येक योग क्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला है। 

   योग प्रशिक्षक चंद्रपाल योगी ने कहा कि योग से शरीर व मन संतुलित होते हैं। यह योग विद्या मधुमेह, श्वसन सम्बंधी विकार, उच्च रक्तचाप और जीवन शैली से सम्बंधी कई प्रकार के विकारों के प्रबन्ध में लाभकर है। योग समृद्ध और परिपूर्ण जीवन की उन्नति का मार्ग है। उन्होंने योग करवाते समय प्रत्येक क्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी व योग से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया।    उन्होंने कहा कि केवल अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर योग करके हमें इतिश्री नहीं कर लेनी चाहिए, स्वस्थ्य शरीर के लिए योग प्रतिदिन नियमित रुप से करना चाहिए। उन्होने सभी सिरसा वासियों से आह्वान किया कि वे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परिवार सहित बढ़-चढ़ कर भाग ले।  जिला आर्युवेदिक अधिकारी डा. गिरीश चौधरी ने बताया कि आगामी 21 जून को जिला व उप मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की एकरूपता व सफल बनाने के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत  20 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक फाईनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी के लिए नि:शुल्क रजिस्टे्रशन शुरू हो चुका है। इच्छुक व्यक्ति आयुष विभाग व खेल विभाग में संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।  इस अवसर पर योगाचार्य सोहनलाल, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल चंद गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 

For Sale

Watch This Video Till End….