रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

अंतर्राष्टï्रीय मादक निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

सिरसा 26 जून।


                     जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य पदार्थ तस्करी व प्रयोग निषेध दिवस के अवसर पर स्थानीय रानियां बाजार स्थित रैडक्रॉस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 80 से भी अधिक महिलाओं, पुरुषों व युवाओं ने भाग लिया।


                     जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर ने बताया प्रतिभागियों को आह्वान किया कि आज के समय में मादक पदार्थों का सेवन एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। युवाओं का एक बड़ा वर्ग इसके चपेट में आ गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे की तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें ताकि इस पर लगाम लगाई जा सके।

For sale


                     जिला प्रशिक्षण अधिकारी गुरमीत सिंह सैनी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहा है तथा इसके दूरगामी दुष्परिणाम होते हैं। नशा व्यक्ति को धीरे-धीरे निगल जाता है और उसके जीवन को हर तरह से बर्बाद कर देता है। उन्होंने प्रतिभागियों को कहा कि यदि उन्हें किसी नशा करने वाले व्यक्ति का पता चले तो उसे तुरन्त नशामुक्ति केन्द्रों में भर्ती करवाकर समाज सेवा में अपनी अहम भूमिका अदा करें।


                   रैडक्रॉस के सहायक पवन कुमार ने प्रतिभागियों को चिट्टा नशा के बारे में बताया कि यह एक खतरनाक नशा है जिसके बारे यदि किसी को इस चिट्टे की हो रही बिक्री के बारे में पता चले तो वह तुरन्त पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।


                     इस अवसर पर प्रतिभागियों को शपथ दिलवाई गई कि वह किसी भी तरह का नशा नहीं करेंगे और समाज अथवा गांवों में नशा करने वाले को समझाकर नशा छुड़वाने में सहयोग करेंगे।

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने किया 356 का प्राथमिक व 68 का अंतिम चयन

सिरसा 26 जून।


                     रोजगार विभाग द्वारा विभिन्न कंपनियों के सहयोग से आज स्थानीय पुलिस लाईन स्थित कम्यूनिटी हाल में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय व बाहर से आई लगभग 14 कंपनियों ने अपनी-अपनी स्टॉले लगा कर मेले में आए हुए प्रार्थियों का साक्षात्कार लिया। 

रोजगार मेले में लगभग 528 प्रार्थियों ने भाग लिया तथा मौके पर ही 356 प्रार्थियों का प्राथमिक चयन तथा 68 का अंतिम चयन किया गया। इस मेले में पुखराज, एनआईसी, डीसीएम टैक्सटाईल, महालक्ष्मी बायोटेक, लि., एनआईआईटी, श्रीगणपति बायोटेक, एसपीएस होस्पिटल, पूनिया होस्पिटल, एनबीएफसी, एनआईसी, रिलायंस निपो लाईफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाईफ व कोटेक लाईफ आदि कंपनियों ने भाग लिया। 


                     इस मेले में पीएनबी से धीरज सैनी व हरदयाल सिंह बेरी ने आए हुए सभी प्रार्थियों को मुद्रा लोन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिला रोजगार अधिकारी पंकज ने मेले में आए हुए प्रार्थियों को रोजगार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय व बाहर से आई हुई कंपनियों, पुलिस प्रशासन, प्रार्थियों को धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला रोजगार कार्यालय के स्टॉफ व कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे।

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

नशा न करने की शपथ लेते युवा।

पंचकूला, 26 जून-

जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मादक पदार्थों के दूरप्रयोग एवं अवैध तस्करी नशा विरोद्धी अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव अनिल जोशी और प्रशिक्षण अधिकारी रमेश चौधरी ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

For Sale

उन्होंने कहा कि नशे की लत बच्चों को उनके सहयोगियों से मिलती है, इसलिये माता-पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी आयु में ऐसी बुराईयों के प्रति जागरूक करने से उन्हें जीवनभर नशे की बुराई से सुरक्षित रखा जा सकता है और उन्हें खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने की प्रेरणा देकर ही इन बुराईयों से बचा जा सकता है। इस मौके पर प्रतिभागियों को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई गई।

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्रग अब्यूज और नशे के अवैध व्यापार की बुराई को रोकने के लिये आम जन तक संदेश पंहुचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई

पंचकूला, 26 जून-

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्रग अब्यूज और नशे के अवैध व्यापार की बुराई को रोकने के लिये आम जन तक संदेश पंहुचाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। बूढ़नपुर और इंदिरा कॉलोनी से इन रैलियों को सिविल सर्जन डॉ0 योगेश शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपसिविल सर्जन डॉ0 लीजा जोशी, डॉ0 नीरू कपूर, डॉ0 अनूज बिश्नोई, डॉ0 परमिंद्र, डॉ0 सरोज अग्रवाल और डॉ0 मीनू विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

For Sale

इन जागरूकता रैलियों में एएनएम, आशा कार्यकर्ता, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, काउंसलर और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। डॉ0 योगेश शर्मा ने बताया कि 26 से 29 जून तक जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों  और प्रमुख स्थानों पर जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को नशे की बुराई त्यागना तथा नशे के अवैध व्यापार को रोकने में सहयोग देने के लिये जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है और जिस परिवार में नशे की लत है वहां स्वास्थ्य के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से जहां केंसर, मुहं व फेफड़े की बीमारियां जन्म लेती है वहीं अन्य प्रकार के नशे व्यक्ति के नाड़ी तंत्र, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य पर दूष्प्रभाव डालती है। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों में लोगों को नशा त्यागने के उपायों की जानकारी दी जा रही है और इसके लिये स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा हैं। 

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

फुटबॉल अकादमी के लिए 40 खिलाड़ी चुने जाएंगे, ट्रायल 28 व 29 को


सिरसा 26 जून।


                खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा तेजली खेल परिसर यमुनानगर में 40 फुटबॉल खिलाड़ी के लिए आवासीय खेल अकादमी खोली जा रही है। इसके लिए जिले के अंडर-17 व अंडर-19 के खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।

For Sale


              कार्यकारी जिला खेल अधिकारी एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल ने बताया कि ट्रायल चयन के लिए पंजीकरण 28 जून को सुबह आठ से नौ बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि अण्डर-19 के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जुलाई 2004 से 30 जून 2004 तक तथा अण्डर-17 के लिए खिलाड़ी का जन्म एक जुलाई 2004 से 30 जून 2007 तक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटो प्रति, दसवीं कक्षा का मूल प्रमाण पत्र व फोटो प्रति तथा दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी। खिलाडिय़ों को फुटबाल किट में ही पहुंचना होगा। 


                उन्होंने बताया कि अंतर्राष्टï्रीय / राष्टï्रीय प्रतियोगिता में पदक व प्रतिभागिता तथा राज्य / जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों का आवासीय अकादमी में चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यमुनानगर में व्यक्तिगत रुप से पहुंच कर या 01732237843 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

श्रम विभाग की ओर से 50 महिलाओं मिली नि:शुल्क सिलाई मशीन

सिरसा 26 जून।

हरियाणा भवन एवं सनिर्माण कर्मकार बोर्ड के सदस्य रोहताश जांगड़ा ने लाभार्थियों को वितरित की सिलाई मशीन


                हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के सदस्य रोहताश जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके समाज और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा रही है। महिलाएं हमारे समाज की धूरी हैं और महिलाओं की रचनात्मक भूमिका के बगैर घर, समाज और राष्ट्र की कल्पना करना संभव नहीं है। इसी कड़ी में महिलाओं को स्वराजगार स्थापना के उदेश्य से सिलाई मशीन वितरित की गई हैं। 


                वे आज स्थानीय श्रम विभाग कार्यालय के प्रांगण में 50 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन वितरण करने उपरांत संबोधित कर रहे थे। श्री जांगड़ा ने श्रम विभाग द्वारा क्रियांवित की जा रही योजनाओं के बारे में मौजूद श्रमिकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की सोच है कि समाज के कमजोर, पिछड़े व अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व्यक्ति को आर्थिक मजबूती देना है। वर्तमान सरकार द्वारा श्रमिकों के उत्थान व कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियांवित की है ताकि धरातल स्तर तक के लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के मध्य जाकर उनकी समस्याओं का समाधान ही नहीं कर रही बल्कि उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से भी लाभांवित किया जा रहा है।

For Sale


                उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए विभाग द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है जिनमें मातृत्व लाभ, पितृत्व लाभ, कन्यादान योजना, बच्चों की शादी पर सहायता, शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, मु यमंत्री महिला श्रमिका स मान योजना, सिलाई मशीन योजना, औजार, साईकिल भत्ता, पैतृक घर जाने पर, मु त भ्रमण सुविधा, स्वास्थ्य बीमा योजना, चिकित्सा सहायता, घातक बीमारियों के ईलाज के लिए वित्तीय सहायता, अक्षम बच्चों को वित्तीय सहायता, पैंशन, पारिवारिक पैंशन, अपंगता पैंशन, मृत्यु सहायता, मु यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना, दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता, अपंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर आर्थिक सहायता, मकान खरीद/निर्माण हेतु ऋण तथा मृतक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता आदि शामिल है। इस मौके पर चेयरमैन मार्केट कमेटी डिंग राजबीर गोदारा सहित श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

्पीएचसी व सीएचसी पर मिलेगी नि:शुल्क योग सेवाएं : उपायुक्त

सिरसा 26 जून।

एबीवाई योजना के तहत जिला के पीएचसी, सीएचसी व सब सैंटरों पर दी जा रही हैं 12 स्वास्थ्य सुविधाएं             

  जिला में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीएचसी), शहरी स्वास्थ्य केंद्र(यूएचसी) तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को योग सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए खेल विभाग के माध्यम से इस कार्य के लिए 23 योग प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी।


                यह जानकारी उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए दी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी, डॉ. वीरेश भूषण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रचना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने की एबीवाई योजना के तहत संचालित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों कार्य प्रणाली की समीक्षा


                उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्ेश्य देश के हर व्यक्ति को आरोग्य प्रदान करना है। हर व्यक्ति तक योजना के व्यापक लाभ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर लोगों को 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन्हीं सुविधाओं में योग भी एक हैं। अब इन केंद्रों पर योग प्रशिक्षक क्लासिज लगाकर लोगों को योग क्रियाएं सिखाकर उन्हें स्वास्थ्य प्रदान करने का काम करेंगे। इस पर उन्होंने आयुर्वेदिक अधिकारी को खेल विभाग से संपर्क करके इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

For Sale


                उपायुक्त ने बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राथमिक चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की एक-एक कर जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित 12 स्वास्थ्य सुविधाओं में केवल योग को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षकों की सेवाओं के लिए आयुष विभाग के माध्यम से खेल विभाग से संपर्क किया गया है। जल्द ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में दो दिन योग की क्लासिज लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला में 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 सामुदायिक चिकित्सा केंद्र तथा 12 उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं, जिनमें स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 


                उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचे इसके लिए प्रशासन की ओर से जो भी अपेक्षित मदद की जरूरत हो उसके लिए अवगत करवाएं। उन्होंने सामान्य अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ये स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं:
                गर्भावस्था और बच्चे के जन्म में देखभाल,नवजात और अनंत स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं,बचपन और किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवा,परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवा और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं,संचारी रोगों का प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, तीव्र साधारण बीमारियों और मामूली बीमारियों के लिए सामान्य रोगी देखभाल, गैर-संचारी रोगों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन, आम नेत्र और ईएनटी समस्याओं की देखभाल, बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य देखभाल,बुजुर्ग और उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, जलने और आघात सहित आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा मानसिक स्वास्थ्य रोगों की जांच आदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

IGNOU – MBA & B.Ed. Entrance Test on 27th July, 2019

Chandigarh:

It is for the information of all the aspirants who intend to go for MBA or B. Ed. Programmes of Indira Gandhi National Open University (IGNOU) that the entrance test of the University towards admission into these programmes for batch commencing January, 2020 is scheduled for conduct on 27th July, 2019 (Morning session). This time the entrance test will be conducted by National Testing Agency (NTA) and it will be a Computer Based On-Line entrance test. Registration for the entrance test will be on-line. Aspirants are advised to visit the website of NTA (www.ntaignou.nic.in ) for online submission of the application form. No application form in hard copy will be accepted. The last date of registration is 1st July, 2019

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जनवरी, 2020 सत्र के लिए प्रबंधन एवं बी. एड. कार्यक्रमों

में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा  शनिवार, 27 जुलाई, 2019 को प्रातः  10:00 बजे  से  दोपहर  01:00 तक

आयोजित की जाएगी। डॉ. अनिल कुमार डिमरी, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र (चंडीगढ़) ने बताया कि

इस बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एन. टी. ए.)  द्वारा  किया जायेगा। इच्छुक

अभियार्थी अपना पंजीकरण वेबसाइट www.ntaignou.nic.in पर दिनांक  01 जुलाई, 2019 तक  कर सकते हैं। 

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

25 लाख रुपये की 250 ग्राम हेरोईन बरामद कर चार लोगों को काबू किया, हरियाणा पुलिस को‌ मिली‌ बडी सफलता।

पंचकूला –  

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक द्वारा नशीले पदार्थाें की रोकथाम करने तथा नशा तस्करो को पकडने के लिये सभी जिला पुलिस अधिकारियों को कडे‌ निर्देश दिये हुये है। उपरोक्त निर्देशो की पालना करते हुये आज‌ सिरसा पुलिस ने कारवाई करते हुऐ विभिंन स्थानों से करीब 25 लाख रुपये की 250 ग्राम हेरोईन बरामद कर चार लोगों को काबू किया है।              

जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर गांव रोड़ी क्षेत्र से कार सवार दो लोगों को 227 ग्राम हेरोईन के साथ काबू किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान जसपाल पुत्र हंसराज व चरणपाल पुत्र बलवीर निवासीयान गांव  दादू के रुप में हुई है।पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालुम कर इस  सबंध में रोड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है।  

For Sale

 ‌‌‌‌‌‌‌‌       

एक अन्य मामलें में सीआईए की एक पुलिस टीम ने गस्त व चैकिंग के दौरान शहर के भादरा बाजार क्षेत्र से एक युवक को 20 ग्राम हेरोईन के साथ काबू किया है। पकडे गए युवक की पहचान सोनू पुत्र नानक चंद निवासी थैहड़ मोहल्ला सिरसा के रुप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नामपता मालुम कर इस संबध मे दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है।    

       ‌इसी तरह जिला की कालांवाली थाना पुलिस ने  गस्त व चैकिंग के दौरान एक युवक को काबू कर उसके कब्जा से 3 ग्राम हेरोईन बरामद की है । पकड़े गए युवक की पहचान संदीप पुत्र बलदेव सिंह निवासी मण्ड़ी कालांवाली के रुप में हुई है। पुलिस ने पकड़े युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालुम कर इस सबंध में दो लोगों के खिलाफ कालावाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है।

Watch This Video Till End….

रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-15, पंचकूला स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

लोकतंत्र सेनानियों ने पंचकूला में निकाली मशाल यात्रा

पंचकूला, 25 जून-

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद व विधायक लतिका शर्मा ने किया स्वागत

मशाल यात्रा का शहर वासियों ने पुष्पवर्षा से किया भव्य स्वागत
शहरी में जगह जगह की गई छबील एवं जलपान की भरपूर व्यवस्था

लोकतं़त्र सेनानी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा एग्रो इण्डस्ट्री के चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज ने कहा कि 25 जून 1975 की काली रात में कांगे्रस की इंदिरा गांधी सरकार ने तानाशाही तरीके से आपातकाल लगाकर लोगों को जेलों में ठंूस दिया जिसकी कड़ी निन्दा की जानी चाहिए।


उन्होंने कहा कि इस मशाल यात्रा से देश व प्रदेश के लोगों तथा आने वाली पीढियों को इस बात का आभार करवाया जा रहा है कि लोकतंत्र का गला घोटने में कांग्रेस ने कोई कमी नहीं छोड़ी। देश की स्वतन्त्रता की रक्षा और सामाजिक मूल्यों को जिन्दा रखने के लिए जिन स्वतन्त्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया उन्हीं को कांग्र्रेस के लोगों ने जबरदस्ती जेलों में बंद कर दिया।


मुख्य सचेतक एवं पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कांगे्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल से न केवल लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया बल्कि सामाजिक परिवेश को भी तहस नहस कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढियां कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी।


कालका की विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा तानाशाही रहा है। उन्होनें कभी आम व्यक्ति के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। ऐसे लोगों की मानसिकता उनके द्वारा किए गए कर्मो से प्रदर्शित होती है , जिसके कारण आज वे पूरे देश में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संर्घषरत है।


सामुदायिक केन्द्र से आपातकाल के दौरान यातानायें सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों ने आज पंचकूला में मशाल यात्रा निकाल कर लोकतंत्र के सम्मान का संदेश दिया। प्रदेशभर से लगभग 400 से अधिक लोकतंत्र सेनानी इस मशाल यात्रा में शामिल हुए।

For Sale


इससे पूर्व सेक्टर-9 के सामुदायिक केंद्र में पंहुचने पर इन सेनानियों का फूलों की वर्षा से भव्य स्वागत किया और मशाल यात्रा पर सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा करके लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिये इन सेनानियों द्वारा किये गये संघर्ष का सम्मान किया गया। यह यात्रा सेक्टर-9 से आरंभ होकर सेक्टर-8 की पार्किंग में संपन्न हुई। मशाल यात्रा में लोकतंत्र सेनानी पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए और अधिक आयु व चलने में पूरी तरह सक्षम न होने वाले प्रतिभागियों के लिये ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई थी।


इस दौरान प्रदेश के सभी 22 जिलों से लोकतंत्र सेनानियों बसों मे भरकर पंचकूला की इस मशाल यात्रा में भाग लेंने पहंुचे। इन सेनानियों के सम्मान में जलपान की भी व्यवस्था की गई। वर्तमान हरियाणा सरकार द्वारा लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये संघर्ष करने वाले इन सेनानियों को सम्मान पेंशन देने के साथ साथ निशुल्क स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधायें भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इन सेनानियों को राज्य सरकार की ओर से पहचान पत्र भी जारी किये गये है, अन्य सुविधायें प्रदान की जा रही है।


इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेन्द्र मलिक, लोकतंत्र सैनिक संघ के पदाधिकारी रामअवतार, जयप्रकाश गुप्ता, महाबीर भारद्वाज, धर्मबीर हसं सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Watch This Video Till End….