Prof. Karamjeet Singh, Registrar, Panjab University, Chandigarh honoured Mrs. & Mr. C. T. Kuruvilla, Owner of South India Coffee House in the office of Dean Student Welfare(DSW), in the presence of Prof. Emanual Nahar, DSW, Prof. Neena Capalash, DSW(Women) and Dr. Muneeshwar Joshi, Secretary to Vice Chancellor. The Registrar appreciated the services provided by him during his long tenure at Panjab University Coffee House. Prof. Emanual Nahar appreciated for his commitment towards PU and his love for the Alumni, Faculty, Staff and students visiting the Coffee House. Mr. C. T. Kuruvilla expressed his gratitude to all for showering love and respect to him by one and all. He informed that he has served 3 generations at the Coffee House and has cordial relations with all.
[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
डॉक्टर दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी से किया जिला के एक सीएचसी व दो पीएचसी का उद्ïघाटन
चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर को डॉक्टर दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला के दो डॉक्टर को अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस प्रकार से पूरे प्रदेशभर में 40 डॉक्टर को अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के एक सीएचसी व दो पीएचसी का उद्ïघाटन भी किया। इनमें मोधोसिंगाना का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव दड़बा कला व जमाल का प्राथमिक चिकित्सा केंद्र शामिल है। यहां गांव माधोसिंघाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चौपड़ा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बैनीवाल, पूर्व चेयरमैन रेणु शर्मा, गुरदेव राही, सीएमओ गोविंद गुप्ता, डॉ. वीरेश भूषण, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गिरीश चौधरी सहित गांव गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी व डॉक्टर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार डॉक्टर दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में भविष्य में डॉक्टर दिवस पर चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले डॉक्टर को अवार्ड से नवाजा जाएगा। प्रदेश के निजी व सरकारी अस्पताल के 44 डॉक्टरों को चिन्हित कर अवार्ड दिया जाएगा। अवार्ड की इस प्रक्रिया में प्रत्येक जिले से दो डॉक्टर चिन्हित होंगे, इनमें एक सरकारी व एक निजी अस्पताल से होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की चिकित्सा प्रणाली में सुधार करके सरकारी अस्पतालों के माध्यम से सीटी स्कैन व एमआरआई जैसी सुविधाए नि:शुल्क दी जा रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए मैडिकल कॉलेज भी शुरू किए गए है। हरियाणा में पहले एमबीबीएस की 700 सीटे होती थी, जिन्हें बढ़ाकर 1710 कर दिया गया है। सरकार का अगला लक्ष्य इन सीटों को बढ़ाकर 2010 करना है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को विशेषकर गरीब वर्ग तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचे इसी उद्ïेश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में आयुष्मान भारत योजना शुरू करके गरीब वर्ग को ऊपर उठाने का काम किया है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा चिन्हित किसी भी निजी अस्पताल में पांच लाख रूपये तक का ईलाज नि:शुल्क करवा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक डॉक्टर लोगों को चिकित्सीय सेवाएं व्यवसाय रूप से कम बल्कि सेवाभाव से उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि माँ जीवन देती है, तो एक डॉक्टर भी मनुष्य को एक नया जीवन देने का काम करता है। इसलिए डॉक्टर के प्रति सम्मान भी अधिक बढ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार डॉक्टर की हर प्रकार की सुविधाओं के प्रति गंभीर है और इस दिशा में अनेक कदम भी उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आज हम भले ही आधुनिक चिकित्सीय पद्घति के दौर में हैं, लेकिन हमारे पूर्वजों की प्राचीन चिकित्सीय पद्घति भी कम नहीं थी। हमारी दादी-नानी अपने घरेलू नुस्खों से ही कई बीमारियों को ठीक कर देती थी। इन्हीं पद्घतियों में योग भी एक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर माना जाने लगा है। आज पूरी दुनिया ने मान लिया है कि योग से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग शारीरिक व इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूर करना चाहिए। कार्यक्रम को संबंोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनील विज ने कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश है जिसके सरकारी अस्पतालों में स्टंट डाला जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का पहला उद्देश्य प्रदेश की शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के छ: जिलों में नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं। वर्तमान में जनता का सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।
डॉक्टर दिवस पर वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शुभ संदेश सुनने पहुंचे चेयरमैन पवन बैनीवाल ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का पल है कि जिला को एक सीएचसी व दो पीएचसी मिले हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को चिकित्सीय दृष्टिï से लाभ पहुंचेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। चेयरमैन जगदीश चौपड़ा ने भी भारतीय डॉक्टर की ईमानदारी व सेवभाव से कार्य को उदाहरण के रूप में उपस्थितजन को बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार एक जुलाई को डॉक्टर दिवस सरकारी तौर पर मनाया गया है, जोकि एक सराहनीय कदम है।
इस दौरान उपायुक्त ने चेयरमैन जगदीश चौपड़ा व पवन बैनीवाल के साथ मिलकर चिकित्सा केंद्र परिसर में पौधा रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ वातावरण होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्षण में अपना सहयोग करें।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 17:33:192019-07-01 17:33:23हर साल डॉक्टर दिवस पर जिला से दो डॉक्टर को किया जाएगा सम्मानित : सीएम
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए राज्य के सभी सरकारी अस्पातलों में सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों की सेवाएं ली जाएगीं।
श्री विज आज यहां चिकित्सक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है, जिसके लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में राज्य के निजी चिकित्सकों का भी अहम योगदान है, जिसको भुलाया नही जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बी सी राय के जन्म दिन एवं पुण्यतिथि को हर वर्ष राज्य में मनाया जाएगा। श्री राय ने जहां एक उत्कृष्ट श्रेणी के चिकित्सक रहते हुए जनता की सेवा की वहीं एक मुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने चिकित्सक की भूमिका को बखूबी निभाया।
श्री विज ने कहा कि गत 4 वर्षों के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्रों में भारी सुधार हुआ है, जिसके फलस्वरूप आज हरियाणा में शिशु मृत्यु दर 41 से घटकर 30 तथा मातृ मृत्यु दर 127 से घटकर 101 हो गई है। स्वास्थ्य मानकों में हुए सुधार के कारण आज हरियाणा को देश में सबसे पहला स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य के अनेक अस्पतालों को एनएबीएच व एनक्यूएएस से प्रमाणित करवाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को बढावा देने के लिए कुरूक्षेत्र में बनाए गए श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में पहली बार आयुर्वेद के 5 विषयों में 24 पीजी सीटों पर इसी सत्र से दाखिला होंगे। पंचकूला में एनआईए की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा राज्य के अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए करनाल में दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना की है।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 17:23:142019-07-01 17:23:17हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए राज्य के सभी सरकारी अस्पातलों में सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों की सेवाएं ली जाएगीं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए उठाए जा रहे के कदमों में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया जब मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अगले वर्ष हर जिले से दो जिनमें एक प्राईवेट व एक सरकारी सेवा के चिकित्सक को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की।
यह घोषणा मुख्यमंत्री ने आज पहली बार हरियाणा में मनाए गए राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए की। उन्होंने इस मौके पर हरियाणा से जुड़े तीन पदमश्री विजेता चिकित्सक पीआर गोयल, डा. अमोद गुप्ता व नरेन्द्र कुमार पाण्डेय को भी सम्मानित किया। इसके अलावा पश्चिम कमान अस्पताल चण्डीमंदिर के कमाडेंट मेजर जनरल चन्द किशोर जमखौला, पीजीआई से सेवानिवृत डा. एस के शर्मा, डा. एन के अरोड़ा तथा आईएमए हरियाणा के अध्यक्ष डा. कुलदीप खोखर को भी सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से सिरसा जिले के लगभग अढाई करोड़ रुपए की लागत से निर्मित माधो सिंघाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा दडबा कलां व जमाल में निमिर्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भी उदघाटन किया।
उन्होंने अगले वर्ष से एमबीबीएस की सीटें 1710 से बढाकर दो हजार करने की भी घोषणा की, जबकि वर्ष 2014 में राज्य में एमबीबीएस की केवल 700 सीटें थी। उन्होंने कहा कि डाक्टरों की कमी मांग व आपूर्ति के अनुसार की जाएगी। एलोपेथी व आयुष चिकित्सा पद्वितियों में बेहतर समन्वय की जरूरत है ताकि आवश्यकता अनुसार मरीजों को तुरन्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सको से अपील की कि वे सेवाभाव से एक मिशन के रूप में गरीब जनता की सेवा करने की अपने मन में ठान लें। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने गरीब व्यक्ति के ईलाज की बात सोची है और इसके लिए आयुषमान भारत योजना चलाई है। हरियाणा में 15 लाख परिवारों को इस येाजना का लाभ होने का अनुमान है। अब तक 17 हजार से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य रोगी ही न हो, इसके लिए हमने योग को बढावा दिया है ओर हरियाणा योग परिषद का गठन किया है ताकि इसका प्रचार प्रसार हर व्यक्ति तक पहंुचे। योग स्वस्थ रहने की एक कला है। यह व्यक्तिगत या सामूहिक तौर पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोगी व मरीज कम हो इसकी ओर भी हमें सोचना होगा। प्राचीन समय में शिक्षा व चिकित्सा दोनों ही सस्ती होती थी, परन्तु आज दोनों ही महंगी हो गई है। सरकारी प्रयासों के साथ प्राईवेट क्षेत्र में भी चिकित्सकों को अंत्योदय की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डाक्टर बीसी रे की याद में राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा दिवस वर्ष 1991 से ही मनाना आरम्भ होना था, लेकिन इस ओर पूर्व की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। हरियाणा ने पहली बार राज्य स्तरीय समरोह पंचकूला तथा सभी जिला मुख्यालय पर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने हर वर्ष राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस हरियाणा में सरकारी तौर पर आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवान मनुष्य को जन्म देता है परन्तु डाक्टरों को भी भगवान का दूसरा रूप माना गया है, जो मनुष्य को पुर्नजन्म देता है। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों तथा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुडे़ प्रदेश के अन्य जिलों के चिकित्सको को भी राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी आंकडों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर हरियाणा की रैंकिंग में हुए उल्लेखनीय सुधार के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज व विभाग के अन्य अधिकारियों की टीम को बधाई दी ओर आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी हरियाणा इसी तरह अपना प्रदर्शन दोहराएगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कालका की विधायक लतिका शर्मा, चिकित्सा शिक्षा एंव अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा, आयुष विभाग के महानिदेशक डा. साकेत कुमार, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीरपाल सरो, स्वास्थ्य विभाग के निदेशक सतीश अग्रवाल, भाजपा जिला प्रधान दीपक शर्मा, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह सहित बडी सख्यां में चिकित्सक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 17:17:362019-07-01 17:17:39मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अगले वर्ष हर जिले से दो जिनमें एक प्राईवेट व एक सरकारी सेवा के चिकित्सक को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने आज डिजिटल इंडिया की चौथी सालगिरह पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला सूचना अधिकारियों एवं डिजिटल कार्यक्रमों में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि डिजिटल इंडिया के कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में हरियाणा ने देशभर में अव्वल स्थान हासिल किया है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरल प्रोजेक्टर के माध्यम से एक ही छत के नीचे 30 से भी अधिक विभागों की 493 सेवाएं व योजनाएं आमजन को उपलब्ध करवाने वाला भी हरियाणा प्रथम राज्य है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग ने भी हरियाणा के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अपने यहां लागू करने का फैसला लिया है। नीति आयोग द्वारा इस परियोजना का अध्ययन किया जा रहा है। आधार आधारित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला भी हरियाणा पहला राज्य है।
डॉ. राकेश गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों का रजिस्ट्रेशन करने में हरियाणा देश के अन्य सभी राज्यों से आगे रहा। इस योजना के तहत 90 प्रतिशत से अधिक किसानों को उनकी पहली दो किश्तें मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि ई-पीडीएस (इलेक्ट्रोनिक-सार्वजनिक वितरण प्रणाली) को लागू करने में भी हरियाणा अन्य प्रदेशों से अव्वल है। साथ ही डिजिटल लॉकर पर स्टेट सर्विसिज जैसे डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र आदि सेवाओं को उपलब्ध करवाने वाला भी हरियाणा पहला राज्य है। राजस्व विभाग में ई-स्टांपिंग प्रणाली को लागू करने में भी हरियाणा सर्वोपरि राज्य है। इसी प्रकार आधार आधारित उपस्थिति (एईबीएएस) दर्ज करने वाला भी हरियाणा पहला राज्य है।
सिरसा स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में डीआईओ सुषमा, सरल सुपरवाईजर कुलदीप, नेटवर्क एडमिन प्रवेश सहित सुपरवाईजर व कम्प्यूटर ऑपरेटर भी मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 17:03:192019-07-01 17:03:21डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में हरियाणा देशभर में अव्वल : डा. राकेश गुप्ता
Panjab University Teaching Departments/Colleges has declared the result of the following examination:- 1. B.Pharmacy, 8th Sem., May 2019 2. B.E.(Electronics & Communication Engg.), 8th Sem., May2019 3. M.Sc.(Instrumentation), 4thSem., May 2019
An Indo-UK Workshop on the theme “Wastewater Treatment: Approaches, Management, and Capacity building” is being organized under the Researcher Links Scheme offered within Newton fund in partnership with the Royal Society of Chemistry, by the British Council, at the Sophisticated Analytical Instrumentation Facility (SAIF), Panjab University, Chandigarh from July 03-05, 2019.
Chancellor Panjab University, Prof. Raj Kumar has very kindly agreed to inaugurate the Workshop. Dr. S. K. Vasudeva, Scientific Consultant-Defence Technologies Office of the Principal Scientific Advisor to Govt. of India will be the guest of honour.
The organizing committee invites PU faculty to participate in the proceedings of the workshop. The inaugural function is scheduled on July 3, 2019 at 9.30 am at SAIF/CIL, Panjab University, informed ,Prof. S. K. Mehta, Director, SAIF/CIL.
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 16:51:022019-07-01 16:51:06The organizing committee invites PU faculty to participate in the proceedings of the workshop.
Panjab University will hold Migration Engineering Entrance Test (PUMEET 2019) for the candidates who have completed B.E./B.Tech. First year from any Engineering Institute/ University and seeking admission to 2nd Year of B.E./B.Tech Courses (Session 2019-20) at UIET, P.U., Chandigarh; Dr. SSBUICET, P.U., Chandigarh and UIET, PUSSGRC, Hoshiarpur, on 14 July 2019.
The Prospectus (including Application Form) is available online on Panjab University Website http://pumeet.puchd.ac.inw.e.f. 17 June 2019 (Monday).Detailed instructions for submission of online Application Form are available on the Panjab University website. Last date for submission of information on the website to generate the Bank Challan is 3rd July 2019 (Wednesday). Last date for deposit of fee in any branch of State Bank of India using website generated Challan is 5th July 2019 (Friday) upto 4.00 p.m. and Last date for uploading of photograph, signature with rest of the information on the website is 8th July 2019 (Monday).
[responsivevoice_button
voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 14:35:532019-07-01 14:35:56PU will hold Migration Engineering Entrance Test (PUMEET 2019)
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्रामीण क्षेत्र व नगर निगम क्षेत्र में आने वाले तालाबों के सर्वें करके उनकी नवीनतम स्थिति की रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तालाबों के जीर्णोंद्धार के लिये जिला तालाब अथोरिटी गठित की गई है।
श्रीमती जैन आज शिकायत निवारण समिति की बैठक के बाद जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में जिला तालाब आथोरिटी की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तालाबों की हालत सुधारने और जल संरक्षण के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा जिला तालाब आथोरिटीयों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में दूसरी बार एनडीए की सरकार बनने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहली बार मन की बात कार्यक्रम में जल सरंक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे तालाबों के जीर्णोंद्धार के लिये शीघ्र कार्य योजना तैयार करें ताकि आगामी बैठक में इस पूरे मामले की समीक्षा की जा सके।
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा जिला स्तर पर गठित की गई तालाब समितियों में संबंधित जिला की शिकायत निवारण समिति के प्रभारी मंत्री को चेयरमैन बनाया गया है और इस जिला तालाब कमेटी में जिला परिषद चेयरमैन, नगर निगम मेयर, उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, सिंचाई विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक, जिला बागवानी अधिकारी, वन अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी को सदस्य के तौर पर तथा कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग को जिला तालाब पं्रबंधन अधिकारी एवं सदस्य सचिव के रूप में जिला स्तरीय समिति में शामिल किया गया है। आज की इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 14:26:002019-07-01 14:26:03शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में जिला तालाब आथोरिटी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन जिला की लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व शिकयतें सुनते हुए।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन ने आज पंचकूला जिला की लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक में पटवारी फूल सिंह को निलंबित करने के निर्देश जारी किये। उन्होंने एक अन्य मामले में धर्मशाला निर्माण के स्थान को परिवर्तित करने के मामले में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाही करने के निर्देश दिये।
श्रीमती जैन आज जिला सचिवालय में जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान शिकायतों की सुनवाई कर रही थी। उन्होंने एजेंडें में शामिल 17 शिकायतों की सुनवाई के दौरान 12 शिकायतों का निपटान किया और 5 शिकायतों को आगामी बैठक के लिये लंबित रखने के आदेश दिये।
आज की इस बैठक में गांव बतौड़ के मनीष कुमार ने शिकायत रखी थी कि पटवारी फूल सिंह की सीट पर कोई प्राईवेट व्यक्ति राजस्व संबंधी कार्य करता है। इस व्यक्ति ने अंतकाल दर्ज करने के नाम पर एक हजार रुपये रिश्वत ली है। गत बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने इस मामले में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कहा था और एसडीएम पंचकूला द्वारा की गई जांच में पटवारी व प्राईवेट व्यक्ति पर लगाये गये आरोप सही पाये गये है और इस रिपोर्ट के आधार पर पटवारी को चार्जशीट किया गया था। श्रीमती जैन ने कहा कि पटवारी को चार्जशीट की बजाय निलंबित करें और उसकी सीट पर बैठकर जो प्राईवेट व्यक्ति सरकारी कार्य कर रहा है, उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करें। उन्होंने इस मामले की गहन जांच करने के आदेश भी दिये ताकि रिश्वत के इस मामले में और कौन लोग शामिल है, उनका भी पता लगाया जा सके।
गांव खोई के प्रीतमचंद की शिकायत थी कि उनके गांव में सरकार द्वारा धर्मशाला बनाने के लिये अनुदान दिया गया था लेकिन ग्राम पंचायत और अधिकारियों ने धर्मशाला खोई की बजाय टोरन गांव में धर्मशाला का निर्माण कर दिया गया है। इस मामले में जांच के बाद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने नियमों की अवेहलना करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाही करने के निर्देश दिये। आज की इस बैठक में गेट नंबर एक चंडीमंदिर निवासी वरिष्ठ नागरिक रमेश्वरदत्त की शिकयत थी कि वरिष्ठ नागरिक ट्रिब्यूनल द्वारा आदेश जारी करने के बावजूद उसके मकान को पुत्रवधु और बच्चों से पूरी तरह खाली नहीं करवाया गया। इस मामले में स्थानीय काॅलोनी निवासियों द्वारा शिकयतकर्ता की पुत्रवधु का पक्ष लेने के कारण श्रीमती जैन ने इस मामले का हल सामाजिक तौर पर निकालने की बात कहीं और इस मामले में शिकयत निवारण समिति के तीन सदस्यों एचएल शर्मा, जोगिंद्र और वीवी सिंघल को सामाजिक समाधान के लिये अधिकृत किया गया है।
आज की इस बैठक में गांव बरवाला, कामी और सुंदरपुर क्षेत्र में पोल्ट्री फार्मों के कारण पेश आने वाली मक्खियों की समस्या, गांव मौली वासी कर्मसिंह द्वारा उसकी भूमि खरीदने के नाम पर की गई धोखाधड़ी, ग्राम पंचायत मांधना, भोजमटोर के लोगों द्वारा बिजली के पोल बनाना, गांव सेरगुजरा की रमा सिंह द्वारा बिजली की कम वोल्टेज, सीताराम नगर कालका में सिवरेज की व्यवस्था उपलब्ध करवाने, गांव टोका निवासी पवन कुमार व महेंद्रपाल द्वारा पेयजल समस्या के समाधान, ग्राम पंचायत गोरखनाथ के लोगों ने ढ़ाणी में बिजली आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध करवाने, सेक्टर-12 की रूचि द्वारा स्कूल में दाखिला दिलवाने, सेक्टर-14 के ओपी वालिया द्वारा मेनहाॅल पर किये गये अवैध निर्माण का हटाने, गांव खटौली के रमेशचंद ने अन्य गांववासियों द्वारा 100-100 वर्ग गज के प्लाट के स्थानों को परिवर्तित करने, गांव हंगोला के अशोक कुमार द्वारा गांव के संपर्क मार्ग पर किये जा रहे कब्जे हटाने, हरिपुर के अशोक कुमार द्वारा पशु पालन के लिये लीये गये ऋण की सबसीडी जारी करवाने तथा गांव अलीपुर के प्रकाशचंद द्वारा 100-100 वर्ग गज प्लाट योजना का लाभ देने संबंधी शिकायते रखी गई थी। संबंधित अधिकारियों द्वारा अधिकतर शिकायतों का निपटान कर दिया गया है और शेष पर प्रक्रिया चल रही है।
इस अवसर पर विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका से विधायक श्रीमती लतिका शर्मा, जिला परिषद की चेयरमैन रितु सिंगला, पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया, कालका एसडीएम मनीता मलिक, नगराधीश गगनदीप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा व सभी विभागों के अधिकारी और समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-01 14:17:262019-07-01 14:20:16शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन ने पटवारी फूल सिंह को निलंबित करने के किये निर्देश-जिला शिकायत निवारण समिति पंचकूला की बैठक में 17 शिकायतों पर हुई सुनवाई।