*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

कार्यकर्ता 28 जुलाई चल रहे सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ें : मंत्री कर्णदेव काम्बोज

सिरसा, 6 जुलाई।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने मंडल पन्ना प्रमुखों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली


                     हरियाणा सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री व रानियां विधानसभा प्रभारी कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 अगस्त से 10 सितंबर तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का साथ देने का आह्वïान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तरीय विजय संकल्प रैली भी आयोजित की जाएगी जिसमें 2 लाख पन्ना प्रमुख भाग लेंगे।


             वे आज स्थानीय शाही पैलेस पंजुआना, विनायक पैलेस मंगाला में मंडलों के कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों के अभिनंदन समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे। श्री कर्ण देव कम्बोज को अलग-अलग मंडलों में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, पगड़ी और तलवार भेट कर सम्मानित किया गया। 


               मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं व लोकसभा क्षेत्र की जनता के सहयोग से लोकसभा चुनावों में पहली बार सिरसा में कमल खिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता 28 जुलाई तक अपने-अपने मंडल में सदस्यता अभियान को तेजी से चलाए। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पन्ना प्रमुख के लिए अपना बूथ मजबूत करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी फार्मूले से भाजपा ने लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की थी और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए इस बार 75 पार और फिर एक बार मनोहर सरकार का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता हार वाले बूथों पर हार के कारणों की समीक्षा करें और मेहनत करके ऐसी स्थिति बनाएं कि आगामी विधानसभा चुनाव में इन बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को निश्चित जीत मिल सके।


               उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलने से प्रदेशवासियों का मनोबल बढ़ा है। सभी कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख सरकार की इस महत्वपूर्ण नीति की चर्चा आमजन से करें तथा इसका अधिक से अधिक प्रचार युवाओं तक भी करें ताकि उनकी सरकार के साथ कनेक्टिविटी बढ़े। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान व फसल बीमा जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। अभी हाल ही में 17 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है जो एक सराहनीय कदम है।

For Sale


               उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी सेवाओं को तकनीक से जोड़ते हुए इन्हें डिजिटाइज किया गया है। इस कारण आमजन को मिलने वाली सेवाओं व योजनाओं में पारदर्शिता आई है। योजनाओं को आधार से लिंक करने के कारण भ्रष्टïाचार में भारी कमी आई है तथा वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है और वे अपने महत्व को समझते हुए अपने बूथ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


               इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन व जिला संयोजक अमीर चंद मेहता, रानियां मार्केट कमेटी चेयरमैन शीशपाल कम्बोज, जिला किसान मोर्चा प्रधान कंवरजीत चहल, चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, चेयरमैन सुरेन्द्र नेहरा, महिला मोर्चा से पारुल ढाका, मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, जिला पार्षद जिकेश मेहता, महामंत्री गोपाल कम्बोज, अमर सिंह सरपंच पजुंआना, प्रहलाद सिंह सरपंच नेजाडेलाखुर्द,गोबिन्द राम सरपंच प्रतिनिधि कर्मगढ़, दर्शन ङ्क्षसह सरपंच प्रतिनिधि मल्लेवाला, सह प्रमुख गोपी राम, मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, कश्मीर कम्बोज नेजाडेला, केवल कम्बोज, नरेश मधु, अशोक मधु, पंकज मधु, मुलखराज सहित अनेक कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

भाजपा का सदस्यता अभियान का आज से आगाज, डांसर सपना चौधरी बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर पार्टी में शामिल होंगी।

दिल्ली में भारतयी जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होगा।

भाजपा का सदस्यता अभियान का आज से आगाज, डांसर सपना चौधरी बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर पार्टी में शामिल होंगी।

इस अभियान में शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी मौजूद रहेंगी। वो बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर पार्टी में शामिल होंगी।

बता दें कि भाजपा पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और संगठन को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मनोज तिवारी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारि में जुट गए हैं।

ऐसे में मनोज तिवारी पहले खेसारी लाल और रवि किशन को पार्टी में शामिल कर चुके हैं और अब सपना चौधरी को शामिल करने जा रहे हैं।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में सपना के भाजपा में शामिल होने की खबरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। लेकिन सपना ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस खबर को झूठा बताया था।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

रायपुररानी में गुरूद्धारा के तोड़े गुल्लक, ठरवा गांव में 26 हजार की नगदी व लाखों के गहने चोरी

रायपुररानी, 6 जुलाई-  

ठरवा गांव और रायपुररानी के एक गुरूद्धारा में चोरों ने दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दे डाला। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर मामलें की जांच शुरू कर दी है।

For Sale

ठरवा गांव के मामराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वो खेती का काम करता है और रात को खाना खाकर परिवार के साथ सो गया और जब सुबह 5 बजे उठे तो घर के अंदर बैड पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे।

Global Spaces
For Sale

जिसके बाद सामान की जांच की तो 3 सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, एक गले की तवीज व हार, एक जोड़ा सोने की बाली, नथली, 25 हजार 700 रूपये नगदी चोरी कर ली गई। उधर रायपुररानी में भी शेखां गुरूद्धारा में भी चोरी हुई और पुलिस ने सरन सिंह की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। 

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

कैथल सहकारी चीनी मिल को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल किया गया घोषित

कैथल:

राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा शुगर मिल के एमडी जगदीप सिंह को सम्मानित।

हरियाणा में कैथल सहकारी चीनी मिल को पिराई सत्र 2018-2019 की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल घोषित किया गया है। राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस पर यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सहकारी चीनी मिल की अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा शुगर मिल के एमडी जगदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल का पुरस्कार प्रदान किया।

For Sale


उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि सहकारी चीनी मिल का पिराई सत्र गत 17 नवंबर से शुरू होकर 30 अप्रैल तक 166 दिन तक चला। इस दौरान मिल ने 40 लाख 43 हजार म्ंिटल गन्ने की पिराई करके 10.20 प्रतिशत की रिकवरी दर से 41 लाख 1 हजार 394 म्ंिटल चीनी का उत्पादन किया। जबसे मिल की स्थापना हुई है 10.20 प्रतिशत की चीनी रिकवरी इस वर्ष पहली बार हुई है। उन्होंने बताया कि पिराई सत्र 2018-2019 के दौरान मिल की क्षमता का प्रयोग 98.38 प्रतिशत रहा, जोकि स्थापना से लेकर अब तक सर्वाधिक है। मिल द्वारा एनर्जी सेविंग के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 लाख 73 हजार 726 म्ंिटल खोई का उत्पादन करते हुए 2 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है। मिल ने पिराई सत्र के दौरान 40 लाख 43 हजार म्ंिटल गन्ने की पिराई की, जिसमें अगेती किस्म के गन्ने की मात्रा 92.40 प्रतिशत, मध्यम किस्म के गन्ने की मात्रा 7.31 प्रतिशत तथा सामान्य किस्म के गन्ने की मात्रा 0.29 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों को अगेती किस्म के गन्ने की बिजाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र के किसान अगेती किस्म के गन्ने की बिजाई में सफल रहे हैं।

Global Spaces
For Sale


उन्होंने बताया कि मिल की दैनिक पिराई क्षमता 25 हजार म्ंिटल होने के बावजूद 17 दिसंबर 2018 को 31 हजार 100 म्ंिटल गन्ने की पिराई करके मिल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मिल द्वारा अपनी क्षमता का 110 प्रतिशत तक प्रयोग लगातार किया गया है। इस कार्य के लिए इस वर्ष स्वींग टाईप केन कटर व चौथी मिल पर टीआरएफ सिस्टम लगाया गया, जिसके फल स्वरूप मिल अपनी क्षमता से अधिक गन्ने की पिराई करने में सफल रहा। मिल द्वारा इस वर्ष जीपीएस के माध्यम से किसानों के गन्ने का सर्वे किया जा रहा है तथा शीघ्र ही सरकार द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के अंतर्गत गन्ना किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। जीपीएस प्रणाली से गन्ने का सर्वे करवाने वाली यह पहली मिल है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के गन्ना उत्पादक, किसानों, मिल प्रबंधन, निदेशक मंडल, अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

मौलवी ने तलाकशुदा महिला को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर किया रैप

फतेहाबाद:

 जिले के टोहाना शहर में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने ढाणी गिल्लावाली निवासी एक मौलवी पर झाड़ फूंक के माध्यम से इलाज के बहाने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि इसके बाद मौलवी लगातार पांच माह से उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे दुराचार करता आ रहा है और बदनाम करने की धमकी देकर उससे रुपये भी ऐंठे। महिला की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ केस दर्ज करके शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका कुछ समय पूर्व उसके पति से तलाक हो गया था। उसने बताया कि 4 साल पहले उसकी गिल्लावाली ढााणी निवासी मोहम्मद अली से जान पहचान हो गई थी जो झाड़ फूंक का काम करता था।

उसने बताया कि पति से तलाक के बाद वह बीमार रहने लगी थी और 4-5 माह पहले वह मौहम्म्मद अली उर्फ अली के पास झाड़ फूंक के माध्यम से ईलाज करवाने गई थी। मोहम्मद अली ने उसे अपने घर में उसे पीर का प्रसाद कहकर कुछ खाने को दिया, जिसके बाद उसे नशा हो गया और वह बेहोशी की हालत में चली गई।

आरोप है कि मौलवी ने उसके साथ मर्जी के बिना गलत काम किया। जब उसने गलत काम करने पर ऐतराज किया तो आरोपी ने कहा कि वो उसे पसंद करता है उसके बगैर रह नहीं सकता। 

For Sale

महिला के अनुसार बाबा ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वो उसे बदनाम कर देगा तथा जान से मरवा देगा। उसने बताया कि बाबा उससे कई बार डरा-धमकाकर गलत करता रहा तथा बदनाम करने की बात कहकर रुपये भी लेता रहा।

एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि पीडि़त महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देश पर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिये पंचकुला पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत तुरन्त कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी बरवाला की टीम द्वारा दो मुकदमों मे चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

पंचकूला, 06 जुलाई-

 पुलिस उपायुक्त  कमलदीप गोयल जी के दिशा निर्देश पर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिये पंचकुला पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत तुरन्त कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी बरवाला की टीम द्वारा दो मुकदमों मे चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

पहला मामला थाना चण्डीमंदिर का है जिसमे तींन आरोपियान साहिल पुत्र भगत राम, मनदीप पुत्र नरेश पाल, शुभम शर्मा पुत्र सुशील शर्मा वासीयान गांव बतौड, थाना चण्डीमंदिर को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी बरवाला की टीम इंचार्ज  ऋषिपाल, सहायक उ0नि0 के नेतृत्व मे दौराने गस्त बरवाला बस-अड्डा पर मौजूद थी कि एक लडकी ने लिखीत मे शिकायत कार मे सवार कुछ लडको द्वारा उसके साथ छेडछाड करने व जबरदस्ती कार मे बैठाने बारे दी जिस पर अभियोग संख्या 209 दिनांक 06.07.2019 अंकित किया गया है । पुलिस द्वारा मामले की गम्भीरता को समझते हुए तुरन्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त तींन आरोपियान साहिल, मनदीप व शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियोग मे पीडिता के 164crpc के ब्यान किये गये है तथा तींनो आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया व तींनो आरोपियान का माननीय न्यायालय द्वारा 14 दिन का ज्यूडिशीयल रिमाण्ड प्रदान किया गया ।  

For Sale

दुसरा मामला भी थाना चण्डीमंदिर का है जिसमे एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके घर पर कोई नही था तो एक युवक घर की छत से कूदकर उसके घर मे प्रवेश कर गया व शिकायतकर्ता के साथ छेडखानी करने लगा व जंहा उनके पैसे रखे हुए थे उस कमरे मे घुसने की कोशिश करने लगा । इस पर पुलिस द्वारा अभियोग संख्या 210 दिनांक 06.07.2019 अंकित किया गया व पुलिस चौकी बरवाला की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मनु वर्मा पुत्र स्व0राजकुमार वर्मा वासी गांव मौली, थाना रायपुररानी, जिला पंचकुला को विधी-पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी मनु को माननीय न्यायालय पेश किया गया व आरोपी का माननीय न्यायालय द्वारा 14 दिन का ज्यूडिशीयल रिमाण्ड प्रदान किया गया ।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

पंचकूला: मोरनी में एक कार आज घग्गर नदी के तेज बहाव में फंस गई।

पंचकूला: मोरनी में एक कार आज घग्गर नदी के तेज बहाव में फंस गई।आर्गैनिक की खेती करने वालो की कार उफनती नदी मे फंसी।वहीं स्थानिय युवकों ने जान पर खेल कर बचाया कार को।चडीगढ से आकर मोरनी के गावँ में औगनिक खेती करने वालों की कार नदी के तेज बहाब मे फंस गई।मगर गनिमत यह रही की उस समय कार में कोई सवार नही था।स्थानिय युवको ने अपनी जान की परवाह किए बिना कार को भी बहने से बचा लिया।  मिली जानकारी अनुसार मोरनी खंड की कोटी पंचायत के के गावँ कोहलो वैहणी झुला पूल के पास मे चंडीगढ से औगनिक की खेती करने बाले अंकित राठौर व  डॉ रामानंद यहां अपनी फसल देखने आए हुए थे।वहीं उन्होंने अपनी गाडी को नदी किनारे से काफी उचाई पर खडा कर दिया था।मगर अचानक से घग्गर नदी में तेज बहाव के साथ आयी बाढ़ ने कार को अपनी चपेट मे ले लिया।उस समय कार मे कोई सवार नही था। साथ खडे स्थानिय युवक रतन सिंह ,टेक सिंह ,मोहन ,चरण सिंह ,मोहन सिंह ,चरण सिंह ,दयाल सिंह ,इन्द्र सिंह आदि युवक भी नदी किनारे खडे थे युवको ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी में उतर कर गाडी को रस्सों से बॉध दिया और नदी का बहाव उतरने के बाद गाडी को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

पंचकुला: सेक्टर 19 में एक छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित पक्ष पर आरोपी पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप।

पंचकुला: सेक्टर 19 में एक छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित पक्ष पर आरोपी पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप। आरोपी पक्ष ने कहा पुरानी रंजिश और राजनीतिक दबाव में उन पर लगाए जा रहे हैं आरोप। आरोपी पक्ष ने पूर्व पार्षद  पर छेड़छाड़ मामले में समझौता कराने की एवज में 30 लाख रुपये मांगने का आरोप। बोले पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए पूर्व पार्षद द्वारा पीड़ितों को उकसाया जा रहा है। बच्चों की लड़ाई को पूर्व पार्षद ने दिया है छेड़छाड़ का रंग। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है। एसीपी मामले में सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है। जून 2019 को पुलिस ने दर्ज किया था मामला।

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर के आर्कषण को और अधिक बढ़ाने के साथ-साथ महेन्द्रगढ़ में मराठा फोर्ट और माधोगढ़ के प्राचीन किले जैसी प्राचीन धरोहरों को विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

पंचकूला, 6 जुलाई-

पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन ने कहा कि विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर के आर्कषण को और अधिक बढ़ाने के साथ-साथ महेन्द्रगढ़ में मराठा फोर्ट और माधोगढ़ के प्राचीन किले जैसी प्राचीन धरोहरों को विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। 


        श्री विजयवर्धन आज यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर में 28वें मैंगो मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करने से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से रखी गई आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया और हरियाणा में उत्पन्न की जा रही आम की किस्मों की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर लगाए गए क्राफट मेले और फूड कोर्ट का भी भ्रमण किया और इन स्टाॅलों में लगे स ामान में गहरी रूचि दिखाई। 


हरियाणा पर्यटन कार्पोरेशन के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन, निदेशक विकास यादव ने दीप शिखा प्रज्जवलित करके सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक मंच पर दिल्ली से विशेष रूप से आमंत्रित कव्वाल चांद निजामी ने अपनी कव्वालियों और सूफियाना अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत अल्लाह हू, अल्लाह हू की धार्मिक प्रस्तुति की। इसके उपरांत उन्होंने धार्मिक एकता के संदेश पर आधारित-कोई तुझे अल्लाह पुकारे कोई कहे भगवान, जिसके मन को जैसा भावे तैसो तेरा नाम प्रस्तुत किया। इसके इलावा उन्होंने अमीर खुसरो की मशहूर कव्वाली छाप तिलक सब छीनी से माहौल को जोशीला और आनंदित बना दिया। कार्यक्रम को सूफियाना बुलंदियों पर ले जाते हुए उन्होंने मन लागो यार फकीरी में प्रस्तुत किया। उन्होंने बुल्ले शाह व अन्य सूफी हस्तियों पर आधारित सूफियाना कव्वालियां भी प्रस्तुत की। 

For Sale


मंच पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आमंत्रित पंजाब से आए लोक कलाकारों ने बाजीगर, जिंदुआ व नचार पार्टी जैसी लोक कलाओं से दर्शकों को आनंदित किया। इसी प्रकार हरियाणा के लोक कलाकारों ने घूमर नृत्य और फाग नृत्य के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। राजस्थान के कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य से जहां अपने प्रदेश की संस्कृति का प्रदर्शन किया वहीं नृत्य के दौरान आंखों की पलकों से तेज धार सामान उठाने जैसे हैरतअंगेज प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। हिमाचल प्रदेश से आए कलाकारों ने सिरमोर नाटी नृत्य प्रस्तुत किया और लोक कलाकारों के इस कार्यक्रम का मंच संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विख्यात एंकर चन्नी शर्मा ने बहुत ही आकर्षक अंदाज में और गुदगुदाने वाले चुटकुलों के साथ किया। 

Watch This Video Till End….

*Chandigarh MC celebrates its foundation day*

ग्रीन फील्ड स्थित कार्यालय पर शनिवार को हाउसिंग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी का सम्मान किया गया।

फरीदाबाद:

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गजेंद्र भड़ाना के ग्रीन फील्ड स्थित कार्यालय पर शनिवार को हाउसिंग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी का सम्मान किया गया।

हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जोशी हरियाणा भाजपा के महामंत्री भी हैं। कार्यकर्ताओं ने जोशी का फूल मालाओं और पगड़ी बांधकर स्वागत किया। 

For Sale

इस मौके पर जोशी ने कहा, भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है। उन्होंने इसके लिए अपना उदाहरण दिया।

कहा, भाजपा का एक ही मकसद है कि देश की जनता को उसका हक मिलना चाहिए। जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के आयाम स्थापित हो रहे हैं।

Global spaces
For Sale

लोग भाजपा सरकार से खुश हैं। लोकसभा चुनाव में यह साफ हो चुका है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा दोबारा जीतकर सरकार बनाएगी। 

स्वागत और सम्मान समारोह में आर्य अनित, आर्य कर्मवीर, आर्य सरजीत, आर्य पंकज, दीपक, बाबू साहेब ठाकुर, पवन भाटी, हरिओम, हरिकान्त, राजेश, अभय भडाना, बबली, संजीव झा, ब्रह्म, महेन्द्र, महेश, भाटी और विनय मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Watch This Video Till End….