पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हादसा : आगरा शहर में सोमवार सुबह एक बस के नाले में गिरने से करीब 29 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सोमवार सुबह एक बस के नाले में गिरने से करीब 29 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने यात्रियों की मौत पर दुख और संवेदना व्यक्त की है और डीएम-एसएसपी को घायलों को हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस यमुना-एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिर गई। उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत का काम जा रही है।

For Sale

उन्होंने बताया कि अभी तक 29 शव निकाल लिए गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है।

घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

इस बड़ी दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे सहित 29 लोगों की मौत हुई है और लगभग 20 लोग घायल हैं। लखनऊ एक्सप्रेस-वे इनर रिंग रोड से होते हुए गलती से यमुना एक्सप्रेस वे पर डेढ़ किलोमीटर बस आगे चली गई थी। यहां पर ऊपर पुल से 30 फुट नीचे झरना नाले में गिर पड़ी, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर है।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

कृषि मंत्री ने मैंगो मेला के विजेताओं को किया सम्मानित

पंचकूला, 7 जुलाई-

आगामी वर्ष से मेला दो की बजाए तीन दिन आयोजित करने के दिये निर्देश 

हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने आज यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर में आयोजित 28वें मैंगो मेले के समापन अवसर पर आम उत्पादकों, आम उत्पादों के विभिन्न वर्गो के विजेताओं को सम्मानित किया। कृषि मंत्री के साथ इस मौके पर हरियाणा पर्यटन कार्पोरेशन के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती नवराज संधू, शुगरफेड हरियाणा के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, उद्यान विभाग के महानिदेशक अर्जुन सिंह सैनी और पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक विकास यादव, किसान आयोग के चेयरमैन रमेश यादव और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 संजय शर्मा भी उपस्थित रहे। 


कृषि मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के किसानों का आहवान किया कि वे कृषि और बागवानी उत्पादन बढाने के साथ-साथ अपने उत्पादों की मार्किटिंग और ब्रांडिंग के क्षेत्र में भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसान अपने उत्पादन का सही मूल्य मार्किटिंग और ब्रांडिंग में महारत हासिल करके ही प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सहित भारत के किसान इस क्षेत्र में गंभीरतापूर्वक प्रयास करें तो भारत विश्व पटल पर कृषि क्षेत्र में इज़राईल जैसे देशों को भी पछाड़ सकता है।


For Sale





साथ ही उन्होंने कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आगामी वर्ष से मैंगो मेले को दो दिन से तीन दिन तक बढाएं। उन्हांेने कहा कि मेले में प्रदर्शित फलों व उनके उत्पादों से संबंधित लिटरेचर भी उपलब्ध करवाया जाना चाहिए ताकि मेले में आने वाले लोग आमों की किस्मों, उनकी उपलब्धता के समय तथा उत्पादों को तैयार करने की विधि की जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि यह मेला निश्चित रूप से उत्साहित करने वाला है और इस मेले के माध्यम से दर्शकों के साथ-साथ किसानों को भी बागवानी के क्षेत्र में नई जानकारियां हासिल होती हैं। कार्यक्रम में पुरस्कार विजेता आम उत्पादकों ने अपने अनुभव भी सांझा किए। 

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

चित्रा सरवारा- शहर का सौंदर्यकरण या जल व्यवस्था जरुरी

अम्बाला छावनी-

आज अम्बाला छावनी के वार्ड नंबर 14 में गोल्डन पार्क में पानी की समस्या से झुंझ रहे लोगो के बीच पहुंचकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चित्रा सरवारा ने उनकी समस्या को सुना और कहा की आज अम्बाला छावनी में जल समस्या विकराल रूप लेती जा रही है, जिससे जनता की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं।

For Sale

शहर में रोजाना ही कहीं ना कहीं पानी को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। गोल्डन पार्क वासियो का आरोप था कि नगर निगम के अधिकारी पानी तो दे नहीं रहे हैं, उल्टे पानी के नाम पर वसूली कर रहे हैं। कालोनीवासियों ने नारेबाजी करते हुए कहा शहरी सौन्दर्यीकरण से कही ज्यादा आवश्यक जल व्यवस्था है परन्तु विभाग के अनेको अधिकारियो व सत्ता धारी दल के कई नेताओ से मिलने के बावजूद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राजकीय स्कूलों के वोकेशनल विषयों के छात्रों के लिए अम्बाला में रोजगार मेला

पंचकूला, 7 जुलाई 


 प्रदेश भर में वोकेशनल विषयों के विद्यार्थियों के लिए 5 जुलाई से  रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अम्बाला जोन के  वोकेशनल विद्यार्थियों का रोजगार मेला 10 जुलाई को लगाया जा रहा है। 10 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अम्बाला के अतिरिक्त पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे।


इस बारे में जानकारी देते हुए एनएसक्यूएफ की कोर्डिनेटर उषा शर्मा ने बताया कि रोजगार मेला वोकेशनल विषयों में  बाहरवीं पास विद्यार्थियों के लिए लगाया जा रहा है । प्रदेश भर के 1051 विद्यालयों में वोकेशनल विषय सफलता पूर्वक  2012 से  पढ़ाये जा रहे हैं। रोजगार  मेलों में प्रदेश के  490 राजकीय विद्यालयों के 3690 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। 


10 जुलाई को अम्बाला जोन का रोजगार मेला दो स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाईन अम्बाला में कम्रशः आईटी, रिटेल, मीडिया एंटरटेनमेंट, एनीमेशन , एग्रीकल्चर व ऑटोमोबाइल विषयों का एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलदेव नगर  में सिक्योरिटी, फिजिकल एडुकेशन एंड स्पोर्ट्स, ब्यूटी एंड वैलनेस, पेशंट केयर व ट्रैवेल एंड टूरिज्म विषयों का रोजगार  मेले का आयोजन किया जाएगा।


एनएसक्यूएफ द्वारा प्लेसमेंट का यह  छठा बैच है। विद्यार्थियों के लिए जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में आने वाले विद्यार्थी अपना बायोडाटा व 5 पासपोर्ट साइज की फोटो अवश्य लेकर आये। इस मेले का मकसद विद्यार्थियों के लिए रोजगार सृजन करना है ।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

28वें मैंगो मेले के दूसरे दिन आज स्कूली बच्चों की फैंसी ड्रैस, मैंगो ईटिंग, सामूहिक नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

पंचकूला, 7 जुलाई-

28वें मैंगो मेले के दूसरे दिन आज स्कूली बच्चों की फैंसी ड्रैस, मैंगो ईटिंग, सामूहिक नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।  स्कूली बच्चों के साथ-साथ मैंगो ईटिंग में वरिष्ठ नागरिकों ने भी भाग लिया।

For Sale

 


पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक विकास यादव ने प्रतियोगिताओं के परिणा की जानकारी देते हुए बताया कि फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में कवनीर सिंह ने प्रथम, अश्मीत कौर ने द्वितीय और अराध्या ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। इसी प्रकार मैंगो ईटिंग के जुनियर वर्ग में डीसी माॅडल स्कूल पंचकूला के कनव ने प्रथम, चितकारा इंटरनेशनल की जयश्री ने द्वितीय और डीसी मांटेसरी मनीमाजरा की सिमरन ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। मैंगो ईटिंग के सीनियर वर्ग में पिंजौर निवासी परसव राम ने प्रथम, पिंजौर के ही साधूराम ने द्वितीय और पंजाब निवासी दीपक घोसला ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। 


उन्होंने बताया कि समूह नृत्य के जुनियर वर्ग में बाल भारती स्कूल कालका ने प्रथम, सेंट सोल्जर स्कूल ढकोली ने द्वितीय और अल्पाईन स्कूल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अमरावती स्कूल पिंजौर ने प्रथम, विवेकानंद मिलेनियम स्कूल ने द्वितीय और संत बीर सिंह स्कूल कालका ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता के जुनियर वर्ग में अमरावती विद्यालय सूरजपुर की निष्ठा शर्मा ने प्रथम, डीसी माॅडल स्कूल पंचकूला की कनव ने द्वितीय और अमरावती विद्यालय सूरजपुर की अनुपमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अमरावती विद्यालय के रमन, न्यू इंडिया सीनियर सैकंडरी स्कूल की हिमांशी और सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला की प्रियंका सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। पर्यटन विभाग और बागवानी विभाग द्वारा इन विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। 

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पिंजौर गार्डन में मैंगो मेले के अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के काउंटर का अवलोकन करते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव शर्मा।

पंचकूला, 7 जुलाई-

पशु बचाओ मानवता बचाओ विषय पर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला का एक विशेष कानूनी जागरूकता शिविर पिंजौर में आयोजित 28वें आम मेले में 6 से 7 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है ताकि जनता के बीच जागरूकता फैलाई जा सके। 


पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के न्यायाधीश, और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शर्मा, पंचकुला के साथ-साथ, विद्वान श्री। परमोद गोयल, सदस्य सचिव, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस शिविर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के इस पशुओं तथा पर्यावरण की रक्षा अ पानी के संरक्षण के प्रति उठाए गए कदम की सराहना की। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 19 की ओर से जानवरों, पर्यावरण तथा जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक साहित्य और चित्रकला की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 


विधिक सेवा प्राधिकरण के  साथ एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन, पंचकूला और पशुपालन विभाग द्वारा भी पशु अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक किया गया और प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि ओआरएस बनाम हरियाणा के एक मामले में एवीएम और जलिए सहित पूरे पशु सामराज्य को एक अलग सामराज्य के रूप में घोषित किया गया है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को उनके घरों के सामने या पड़ोस में समान पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए पौधे भी वितरित किए और उन्हें उनके द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल करने के लिए भी जागरूक किया गया। 

For Sale


मैंगो मेले के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकुला के सैकड़ों लोगों ने स्टॉल का दौरा किया, जिन्हें प्रासंगिक साहित्य और उनके प्रश्नों के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के दौरान, पैनल अधिवक्ताओं के साथ-साथ पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा जनता के कानूनी प्रश्नों का समाधान किया गया। अलग-अलग सूचना कोने की स्थापना की गई थी, जिसमें आम जनता को ई-कोर्ट वेबसाइट की मदद से अदालतों में अपने लंबित मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई थी।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

कार्यकर्ता 28 जुलाई चल रहे सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ें : मंत्री कर्णदेव काम्बोज

सिरसा, 6 जुलाई।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने मंडल पन्ना प्रमुखों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली


                     हरियाणा सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री व रानियां विधानसभा प्रभारी कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 अगस्त से 10 सितंबर तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का साथ देने का आह्वïान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तरीय विजय संकल्प रैली भी आयोजित की जाएगी जिसमें 2 लाख पन्ना प्रमुख भाग लेंगे।


             वे आज स्थानीय शाही पैलेस पंजुआना, विनायक पैलेस मंगाला में मंडलों के कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों के अभिनंदन समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे। श्री कर्ण देव कम्बोज को अलग-अलग मंडलों में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, पगड़ी और तलवार भेट कर सम्मानित किया गया। 


               मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं व लोकसभा क्षेत्र की जनता के सहयोग से लोकसभा चुनावों में पहली बार सिरसा में कमल खिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता 28 जुलाई तक अपने-अपने मंडल में सदस्यता अभियान को तेजी से चलाए। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पन्ना प्रमुख के लिए अपना बूथ मजबूत करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी फार्मूले से भाजपा ने लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की थी और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए इस बार 75 पार और फिर एक बार मनोहर सरकार का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता हार वाले बूथों पर हार के कारणों की समीक्षा करें और मेहनत करके ऐसी स्थिति बनाएं कि आगामी विधानसभा चुनाव में इन बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को निश्चित जीत मिल सके।


               उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलने से प्रदेशवासियों का मनोबल बढ़ा है। सभी कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख सरकार की इस महत्वपूर्ण नीति की चर्चा आमजन से करें तथा इसका अधिक से अधिक प्रचार युवाओं तक भी करें ताकि उनकी सरकार के साथ कनेक्टिविटी बढ़े। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान व फसल बीमा जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। अभी हाल ही में 17 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है जो एक सराहनीय कदम है।

For Sale


               उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी सेवाओं को तकनीक से जोड़ते हुए इन्हें डिजिटाइज किया गया है। इस कारण आमजन को मिलने वाली सेवाओं व योजनाओं में पारदर्शिता आई है। योजनाओं को आधार से लिंक करने के कारण भ्रष्टïाचार में भारी कमी आई है तथा वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है और वे अपने महत्व को समझते हुए अपने बूथ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


               इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन व जिला संयोजक अमीर चंद मेहता, रानियां मार्केट कमेटी चेयरमैन शीशपाल कम्बोज, जिला किसान मोर्चा प्रधान कंवरजीत चहल, चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, चेयरमैन सुरेन्द्र नेहरा, महिला मोर्चा से पारुल ढाका, मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, जिला पार्षद जिकेश मेहता, महामंत्री गोपाल कम्बोज, अमर सिंह सरपंच पजुंआना, प्रहलाद सिंह सरपंच नेजाडेलाखुर्द,गोबिन्द राम सरपंच प्रतिनिधि कर्मगढ़, दर्शन ङ्क्षसह सरपंच प्रतिनिधि मल्लेवाला, सह प्रमुख गोपी राम, मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, कश्मीर कम्बोज नेजाडेला, केवल कम्बोज, नरेश मधु, अशोक मधु, पंकज मधु, मुलखराज सहित अनेक कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

भाजपा का सदस्यता अभियान का आज से आगाज, डांसर सपना चौधरी बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर पार्टी में शामिल होंगी।

दिल्ली में भारतयी जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होगा।

भाजपा का सदस्यता अभियान का आज से आगाज, डांसर सपना चौधरी बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर पार्टी में शामिल होंगी।

इस अभियान में शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी मौजूद रहेंगी। वो बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर पार्टी में शामिल होंगी।

बता दें कि भाजपा पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और संगठन को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मनोज तिवारी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारि में जुट गए हैं।

ऐसे में मनोज तिवारी पहले खेसारी लाल और रवि किशन को पार्टी में शामिल कर चुके हैं और अब सपना चौधरी को शामिल करने जा रहे हैं।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में सपना के भाजपा में शामिल होने की खबरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। लेकिन सपना ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस खबर को झूठा बताया था।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

रायपुररानी में गुरूद्धारा के तोड़े गुल्लक, ठरवा गांव में 26 हजार की नगदी व लाखों के गहने चोरी

रायपुररानी, 6 जुलाई-  

ठरवा गांव और रायपुररानी के एक गुरूद्धारा में चोरों ने दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दे डाला। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर मामलें की जांच शुरू कर दी है।

For Sale

ठरवा गांव के मामराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वो खेती का काम करता है और रात को खाना खाकर परिवार के साथ सो गया और जब सुबह 5 बजे उठे तो घर के अंदर बैड पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे।

Global Spaces
For Sale

जिसके बाद सामान की जांच की तो 3 सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, एक गले की तवीज व हार, एक जोड़ा सोने की बाली, नथली, 25 हजार 700 रूपये नगदी चोरी कर ली गई। उधर रायपुररानी में भी शेखां गुरूद्धारा में भी चोरी हुई और पुलिस ने सरन सिंह की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। 

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

कैथल सहकारी चीनी मिल को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल किया गया घोषित

कैथल:

राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा शुगर मिल के एमडी जगदीप सिंह को सम्मानित।

हरियाणा में कैथल सहकारी चीनी मिल को पिराई सत्र 2018-2019 की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल घोषित किया गया है। राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस पर यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सहकारी चीनी मिल की अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा शुगर मिल के एमडी जगदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल का पुरस्कार प्रदान किया।

For Sale


उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि सहकारी चीनी मिल का पिराई सत्र गत 17 नवंबर से शुरू होकर 30 अप्रैल तक 166 दिन तक चला। इस दौरान मिल ने 40 लाख 43 हजार म्ंिटल गन्ने की पिराई करके 10.20 प्रतिशत की रिकवरी दर से 41 लाख 1 हजार 394 म्ंिटल चीनी का उत्पादन किया। जबसे मिल की स्थापना हुई है 10.20 प्रतिशत की चीनी रिकवरी इस वर्ष पहली बार हुई है। उन्होंने बताया कि पिराई सत्र 2018-2019 के दौरान मिल की क्षमता का प्रयोग 98.38 प्रतिशत रहा, जोकि स्थापना से लेकर अब तक सर्वाधिक है। मिल द्वारा एनर्जी सेविंग के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 लाख 73 हजार 726 म्ंिटल खोई का उत्पादन करते हुए 2 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है। मिल ने पिराई सत्र के दौरान 40 लाख 43 हजार म्ंिटल गन्ने की पिराई की, जिसमें अगेती किस्म के गन्ने की मात्रा 92.40 प्रतिशत, मध्यम किस्म के गन्ने की मात्रा 7.31 प्रतिशत तथा सामान्य किस्म के गन्ने की मात्रा 0.29 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों को अगेती किस्म के गन्ने की बिजाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र के किसान अगेती किस्म के गन्ने की बिजाई में सफल रहे हैं।

Global Spaces
For Sale


उन्होंने बताया कि मिल की दैनिक पिराई क्षमता 25 हजार म्ंिटल होने के बावजूद 17 दिसंबर 2018 को 31 हजार 100 म्ंिटल गन्ने की पिराई करके मिल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मिल द्वारा अपनी क्षमता का 110 प्रतिशत तक प्रयोग लगातार किया गया है। इस कार्य के लिए इस वर्ष स्वींग टाईप केन कटर व चौथी मिल पर टीआरएफ सिस्टम लगाया गया, जिसके फल स्वरूप मिल अपनी क्षमता से अधिक गन्ने की पिराई करने में सफल रहा। मिल द्वारा इस वर्ष जीपीएस के माध्यम से किसानों के गन्ने का सर्वे किया जा रहा है तथा शीघ्र ही सरकार द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के अंतर्गत गन्ना किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। जीपीएस प्रणाली से गन्ने का सर्वे करवाने वाली यह पहली मिल है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के गन्ना उत्पादक, किसानों, मिल प्रबंधन, निदेशक मंडल, अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।

Watch This Video Till End….