मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि एसवाईएल को लेकर पंजाब के साथ बातचीत का कोई औचित्य नहीं बनता है।

पंचकूला,14 जुलाई – 

 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि एसवाईएल को लेकर पंजाब के साथ बातचीत का कोई औचित्य नहीं बनता है। चूंकि इस पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैंसला सुना चुका है। अब तो सरकार को यह फैंसला लागू करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। जनता से जनसंपर्क अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इसी सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैंसला हो जाएगा। 

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एसवाईएल को लेकर जो बातचीत का प्रयास चल रहा है, उसका कोई मतलब नहीं बनता है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट फैंसला हरियाणा के हक में दे चुका है। अब प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार का दायित्व बनता है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैंसले को लागू कराए। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के बीच है। पहले किसान पंचायत, फिर व्यापारी सम्मेलन और इसके बाद जनता के बीच जाकर उनके हितों की आवाज समय-समय पर कांग्रेस उठाती रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मुद्दे अलग हैं और इसका नतीजा भी लोकसभा चुनाव से अलग होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने एक भी काम ऐसा नहीं किया है, जो जनता की भलाई के लिए हो। उन्होंने कहा कि यह विफल और दिशाहीन सरकार है, जिसे यही नहीं पता है कि जनता के हित में कौनसा फैंसला उचित है। हुड्‌डा ने कहा कि जो आटा योजना प्रदेश सरकार ने लागू की है, इसमें बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि आटे की क्वालिटी भी बेहद खराब है।

इस घोटाले की सरकार को जांच करानी चाहिए। लेकिन सरकार जांच से भाग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिन में सपने देख रही है। चुनाव में हकीकत का पता चल जाएगा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि संभव है कि इसी सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में फैंसला हो जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व स्पीकर एवं विधायक कुलदीप शर्मा, जयतीर्थ दहिया, जयबीर सिंह बाल्मीकि, रवि परूथी, प्रदीप सांगवान, मनोज रिढाऊ, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पंवार, जोगेंद्र दहिया, रणधीर सरोहा, सतनारायण सरोहा, सतीश चेयरमैन, प्रदीप गौत्तम, महेंद्र चोपड़ा, नरेंद्र दहिया, अशोक नरवाल, हरेंद्र सैनी, अजय त्यागी, कृष्ण मलिक, इंद्रजीत खोखर आदि मौजूद रहे।

Watch This Video Till End….

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

पेट्रोल के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्ती हुई है, जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ

दिल्ली:

रविवार को पेट्रोल के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्ती हुई है जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार चार दिनों तक कीमत स्थिर रहने के बाद पेट्रोल के दामों प्रतिलीटर 9 पैसा की वृद्धी हुई है।

बता दें कि बजट में एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ाने के बाद पहली बार सात जुलाई को पेट्रोल के दामों में प्रतिलीटर 2.45 रुपये की वृद्धी हुई थी। जबकि डीजल की कीमत में भी 2.36 रुपये प्रति लीटर की वृद्धी हुई।

रविवार यानी आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 73.08 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा है जबकि डीजल 66.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 78.69 रुपये और डीजल 69.43 रुपये प्रतिलीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 75.38 और डीजल 68.31 रुपये प्रतिलीटर है।

जबकि चेन्नई में पेट्रोल 75.89 और डीजल 69.96 रुपये प्रतिलीटर है। नोएडा में पेट्रोल 72.37 रुपये और डीजल 65.34 रुपये और गुरुग्राम में पेट्रोल 72.89 रुपये और डीजल 65.43 रुपये प्रति लीटर है। 

Watch This Video Till End….

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

नन्हीं बच्चियों ने निरंकारी रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर दी प्रेरणा


रायपुररानी, 14

287 श्रद्वालुओं सहित 27 महिलाओं ने रक्तदान किया

76 श्रद्धालुओं ने अंगदान भी किया

सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान् से सन्त निरंकारी मिशन की रायपुररानी ब्रांच में 13वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ स्थानीय ब्रांच की बाल संगत की बच्चियों सुगंधा व नैंसी द्वारा किया गया। इस शिविर में कुल 287 श्रद्वालुओं सहित 27 महिलाओं ने मानवता के इस यज्ञ में अपना योगदान दिया। वहीं 76 श्रद्धालुओं ने अंगदान भी किया।


सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज द्वारा रक्तदान नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए को चरितार्थ करके मानवता के लिए जीवन जीने की प्रेरणा को सार्थक करने के लिए श्रद्वालु पूरे तन मन से इस महादान में योगदान दे रहे हैं।

For Sale


इस अवसर पर ब्रांच के मुखी रामस्वरूप जी ने बताया कि सद्गुरू माता सुदीक्षा जी ने बाबा हरदेव सिंह जी व माता सविंदर जी के पद्चिन्हों पर चलकर बेटियों का सम्मान करने की भी शिक्षा दी है। इसी शिक्षा से प्रेरणा लेकर ही आज रक्तदान शिविर का शुभारंभ बाल संगत की नन्हीं कलियों व मिशन के रोशनमय भविष्य से करवाया गया। जिससे कि इन बच्चों में अभी से रक्तदान करने के लिए प्रेरणा व मानवता के लिए जीवन जीेने की सिखलाई उन्हें बचपन में ही दी जाए। जिस समाज व देश का भविष्य सुदृढ,सुसंस्कारमयी़ व समर्पित होगा, उस देश का भविष्य सदा उज्जवल होगा। इस वर्ष चंडीगढ़ जोन की ओर से पूरे जोन में 30 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ओर चंडीगढ़ जोन का यह 11वां शिविर है।


उन्होंने बताया कि आस पास के गांवों से श्रद्वालु व समाज के अग्रणी लोगों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।


रक्तदान शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ की 15 सदसीय टीम ने डाॅ गुरूप्रीत व जीएमसीएच सैक्टर-32 की 16 सदसीय टीम ने डाॅ रंजीता के नेतृत्व में रक्त के यूनिट एकत्रित किए।

Watch This Video Till End….

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, जिसे उन्होंने आज ट्वीट कर सार्वजनिक किया।

चंडीगढ़: 

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने 10 जून को राहुल गांधी के नाम से त्याग पत्र भेजा था, जिसे उन्होंने आज ट्वीट कर सार्वजनिक किया।

हालांंकि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल का कहना है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू का कोई इस्तीफा नहीं पहुंचा है। इस्तीफे की जानकारी उन्हें मीडिया से ही पता चली है। 

वहीं, सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट कर कहा है कि वह अपना इस्तीफा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंपेेंगे। एक माह पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके विभाग में बदलाव किया था।

सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे, कैप्टन ने लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल मेंं बदलाव करते हुए उन्हें ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन सिद्धू इससे नाराज थे। उन्होंने अभी तक ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्यभार नहीं संभाला था। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि राहुल गांधी को वह अपना इस्तीफा 10 जून 2019 को दे दिया था लेकिन खुलासा आज किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच कुछ दिनों से मनमुटाब की खबरें थीं।

लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब में कांग्रेस की अच्छी सीटें नहीं मिली थी। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी ठीकरा नवजोत सिंद्धू पर फोड़ा था साथ ही उन्होंने आलाकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद 6 जून को हुई कैबिनेट की पहली ही बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए थे।

Watch This Video Till End….

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

हिंदुस्तान गुरू नानक देव जी का ऋणी : चेयरमेन जगदीश चोपड़ा

सिरसा, 14 जुलाई।

सिरसा में 4 अगस्त को मनाए जा रहे गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने कहा है कि हिंदुस्तान की 130 करोड़ की आबादी गुरूनानक देव जी की ऋणी है। गुरूनानक देव जी ने जो राष्ट्र व समाज को दिया है, उसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली है कि उनकी 550वीं वर्षगांठ के साक्षी बनने जा रहे हैं। चेयरमेन जगदीश चोपड़ा गुरूद्वारा सिंह सभा फतेहाबाद के नए भवन में 4 अगस्त को सिरसा में मनाए जा रहे गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक ले रहे थे। 


चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि 4 अगस्त को सिरसा में गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा भर से संगत आएगी और महापुरूष गुरू नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी का नाम लेते ही मनुष्य को सुकुन मिलता है। गुरू जी ने समाज को उस समय एक नई दिशा दी, जब समाज सोया हुआ था। गुरू नानक देव जी ने समाज को जगाया और उन्होंने हकीकत से रूबरू करवाया। उनके बताए मार्ग, रास्ते और आदर्शों से हमने अपनी पीढ़ी को आगे बढ़ाया है, हम उनके ताउम्र ऋणी रहेंगे। चेयरमैन ने कहा कि हम उनके ऋण को उतार तो नहीं सकते परन्तु अपना फर्ज बनता है कि पीढ़ी दर पीढ़ी चलकर जो समय आज हमारे बीच आया है, हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को उन महापुरूषों के आदर्शों से रूबरू करवाएं। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी के अवतार पर्व पर भाग लेने वाले श्रद्धालु वास्तव में सौभाग्यशाली होंगे।


जगदीश चोपड़ा ने कहा कि सिरसा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है, तो फतेहाबाद और सिरसा के लोगों की जिम्मेवारी ज्यादा बढ़ जाती है। हमें सेवा का मौका मिला है, संयुक्त रूप से दोनों जिले मिलकर इस कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी जाएं। आने वाले श्रद्धालुओं की आवभगत और स्वागत में कोई कमी नहीं रहे, इस प्रकार की रूपरेखा तैयार करे। घर-घर जाकर अलख जगाए और सभी धर्म व वर्ग के लोगों को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दें। चेयरमैन ने कहा कि हमें अपने नौजवानों को विरासत के साथ रूबरू करवाना है। नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम के लिए जोड़ें। नौजवानों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी ज्यादा से ज्यादा की जाए। इस कार्यक्रम का संदेश हर घर तक पहुंच जाएं, इसके लिए सभी एनजीओ, सामाजिक-धार्मिक संगठनों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर कमेटियों का गठन कर लिया जाए और इसमें समाज के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व दिया जाए। 


सुरेन्द्र वेदवाला ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने सारे विश्व में सेवा की और कुरीतियों के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया। हम बड़े भाग्य वाले हैं कि हम गुरू जी की शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। जिला सिरसा और फतेहाबाद इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेगा, इसके लिए सिरसा और फतेहाबाद के संगठन के पदाधिकारी इंतजाम और दूसरे कार्यक्रम की देखरेख व व्यवस्था में अग्रणी रहेंगे, इसकी रूपरेखा बनाई जा रही है। 


बैठक में गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान हरचरण सिंह, संत बाबा कश्मीरी सिंह दनौदा वाले, सरदार परमजीत सिंह अहरवां, रामराज मेहता, महेन्द्र वधवा, गुलबहार एडवोकेट, संत लाल टूटेजा, सरदार हरपाल सिंह अहरवां, बलदेव ग्रोहा, सरदार स्वर्ण सिंह, विजय गोयल, महेन्द्र ग्रोवर, गुरजीत सिंह, बाबा गुरबचन सिंह रतिया, रणजीत सिंह जोहल, अवतार मोंगा, रणजीत सिंह भानी खेड़ा सहित बड़ी संख्या में गुरूद्वारा कमेटी के प्रबंधन और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

हरियाणा के सहकारिता, मुद्रण और स्टेशनरी और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सिरसा में पहली बार कमल का फूल खिला है और आगामी विधानसभा चुनावों में जिला की सभी पांचों सीटों पर पुन: भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।

सिरसा, 14 जुलाई।


                        हरियाणा के सहकारिता, मुद्रण और स्टेशनरी और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि सिरसा में पहली बार कमल का फूल खिला है और आगामी विधानसभा चुनावों में जिला की सभी पांचों सीटों पर पुन: भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।


                          वे कल देर सांय स्थानीय पंजाब पैलेस में संगठन पर्व सदस्यता अभियान – 2019 के तहत विस्तारित कार्यकर्ता बैठक में सिरसा विधानसभा के कार्यकर्ताओं व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।


                          उन्हांने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डट कर तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कार्यकर्ता और अधिक मेहनत कर सिरसा जिला की सभी पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी होते हैं। जब तक कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होगा, कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ सकती। उन्होंने कहा कि हमें सरकार अपने लिए नहीं बनानी बल्कि समाज व देश के लिए बनानी है। हमें समाज की दिशा को बदलना है, हमें ये भारत मां के लिए करना है। दूसरों के लिए यह जमीन का टुकड़ा होगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए मां है। जो व्यक्ति अपनी भारत मां की रक्षा नहीं कर सकता वह बेटा कहलाने का हकदार नहीं है। 

For Sale


                          उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अब बहुत की कम समय बचा है, इसलिए कार्यकर्ता और अधिक मेहनत करें और अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता लंबी लड़ाई लड़ता है और वही पार्टी का सच्चा सैनिक होता है। 


                          इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, महामंत्री प्रदीप रातुसरिया, नगर अध्यक्ष नीरज बंसल, तरुण गुलाटी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सोनी, वरिष्ठï भाजपा नेता वेद बैनिवाल, रत्नलाल बामणिया, श्याम बजाज, सुनीता सेतिया, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, मुनीष सिंगला, कर्ण दुग्गल, सुरेश पंवार, महामंत्री जोगिंद्र सोनी, प्रह्लïाद राय मीणा, रोहित मेहता, राजेंद्र लोहिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

मीडिया से रुबरु हुए कैप्टन अभिमन्यू

ऐलनाबाद (सिरसा), 14 जुलाई।

ऐलनाबाद क्षेत्र के नाथूसरी चौपटा में हरियाणा के वित्त, राजस्व, आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मीडिया से रुबरु हुए। 

वित्त मंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग से फिर से हरियाणा प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और अबकी बार 75 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रदेश की जनता मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवारवाद व क्षेत्रवाद की राजनीति का अंत हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अपने आपसी विवाद में उलझी हुई है और अपने अध्यक्ष का फैसला नहीं कर पा रही है। 


कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल के चंडीगढ़ पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जो लोग राजनीतिक हाशिए पर जा चुके हैं ऐसे लोग इस प्रकार के बयान बाजी करते हैं भाजपा के लिए चंडीगढ़ कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला द्वारा 75 प्रतिशत निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग वो कर रहे है वह हरियाणा की जनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले ही जनता इन्हे नकार चुकी हैं और आगामी चुनाव में भी जनता इन्हे नकार देगी। 

For Sale


उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरु किया गया है। इस कड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं व पन्ना प्रमुखों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगस्त के महीने में संगठन का पूर्ण रुप से विस्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को जनमत प्राप्त होगा और एक बार फिर जनता के सहयोग से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास की भावना से बिना भेद भाव के हर हलके का विकास किया है और आगे भी तेज गति से विकास कार्य जारी रहेंगे।


इस मौके पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बैनिवाल, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन व जिला संयोजक अमीर चंद मेहता, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, नाथूसरी चौपटा के मंडल अध्यक्ष निक्कुराम फौजी, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र सहू, विस्तारक डा. सतबीर, मंडल संयोजक हनुमान जांगड़ा, मंडल सह संयोजक योगेश पूनिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कालूराम जाखड़, हिम्मत सिंह भाटी, मंडल महामंत्री भीम सिंह खेतलान, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा वेदपाल सिंवर, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय इंदौरा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद यादव व अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। 

Watch This Video Till End….

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

गुरुग्राम में अब 10 साल से ज्यादा पुराने प्रदूषण फैलाने वाले ऑटो रिक्शा नही चलेंगे।यदि चलते पाए गए तो उन्हें जब्त किया जाएगा।

गुरुग्राम:

 गुरुग्राम में अब 10 साल से ज्यादा पुराने प्रदूषण फैलाने वाले ऑटो रिक्शा नही चलेंगे। यदि चलते पाए गए तो उन्हें जब्त किया जाएगा।

अनधिकृत रूप से चलाए जा रहे ऑटो रिक्शा के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस और क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव मिलकर 10 दिन में योजना बनाकर मुख्यमंत्री के पास भिजवाएंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल को दी गई है।

ये आदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को यहां जिला लोक परिवाद समिति की बैठक में दिए। 

बैठक में कुल 11 मामले रखे गए। इनमें से अधिकांश का निपटारा मुख्यमंत्री ने कर दिया। मुख्यमंत्री के सामने  शिकायत रखी गई थी कि गुरुग्राम में बहुत सारे ऑटो रिक्शा बिना फेयर मीटर और बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे हैं। बैठक में गुरुग्राम के क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि ऑटो रिक्शा पर फेयर मीटर लगाने के लिए 30 मई 2019 को परिवहन विभाग नोटिफिकेशन जारी कर चुका है।

विभाग जल्द ही नए मीटर लगाने के लिए टेंडर जारी करेगा। प्राधिकरण ने जिले में 145 ऑटों के चालान किए गए हैं। 10 साल पुराने ऑटो जब्त किए गए हैं। प्रदूषण सर्टिफिकेट के बिना पाए गए 5166 ऑटो, निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारी बिठाने पर 2, 46, 489 चालान किए गए।

एक अन्य शिकायत का निपटारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ते का लाभ लेने के लिए आयु प्रमाणपत्र  के तौर पर यदि आवेदक 10वीं कक्षा पास नहीं है तो हरियाणा के स्कूलों के लिविंग सर्टिफिकेट मान्य होंगे। यह मामला गांव दरापुर के एक व्यक्ति ने उठाया था। उसका कहना था कि उसके पास 9वीं कक्षा का स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट है। उसमें उसकी जन्मतिथि 4 अप्रैल 1958 दर्शाई गई है।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी को इस सर्टिफिकेट के आधार पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ते का लाभ देने के आदेश दिए गए ।

नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लगाई गई एक शिकायत का निपटारा करते हुए मुख्यमंत्री ने नागरिकों की स्वच्छता कमेटी बनाकर सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। यह कमेटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ तालमेल करके सफाई के लिए नियमावली बनाएगी और सफाई कार्य पर नजर रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए उनके कार्यस्थल पर ही आने-जाने  के समय की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। यह मामला  सेक्टर-15 पार्ट-1 के एक निवासी ने उठाया था। इसका जवाब देते हुए नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि वहां पर 20 सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं तथा उस क्षेत्र में मलबा लगातार उठवाया जा रहा है। 

जिला के गांव खोड़ में ग्रामीण डाक सेवा योजना के तहत उप डाकघर खोलकर कुछ लोगों के साथ गबन करने के आरोपित गोबिंद पुत्र जगदीश के खिलाफ मुख्यमंत्री ने एफआईआर दर्ज करने आदेश दिए हैं।

For Sale

इस मामले में गांव खोड़ निवासी एक शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसके गांव में शाखा डाकघर खुला हुआ है जोकि उप डाकघर नानूकलां से जुड़ा हुआ है। इस डाकघर में गांव के करीब 300 लोगों ने खाते खुलवाए और आरडी करवाई,  जिसके लिए वहां तैनात कर्मचारी गोबिंद पुत्र जगदीश ने उन्हें पासबुक भी दी लेकिन डाकघर के रिकॉर्ड में उनका एक भी पैसा जमा नही हुआ।  314 खातों में से 197 खातों मे गबन हुआ है। 

एक अन्य मामले का निपटारा करते हुए मुख्यमंत्री ने फर्रूखनगर के कलावती अस्पताल द्वारा वहां पर जन्मे बच्चों की सूचना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सही समय पर नहीं भेजने के मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

यह मामला गांव पातली हाजिपुर निवासी द्वारा उठाया गया था। उसके यहां 26 जून 2018 को 2 बच्चों का जन्म कलावती अस्पताल में हुआ था लेकिन उसे अलग-अलग स्तर पर शिकायतें करने के बाद 30 मई को जन्म प्रमाणपत्र मिला है। 

Watch This Video Till End….

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जल शक्ति अभियान के तहत गुरुग्राम से प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत की।

गुरुग्राम: 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जल शक्ति अभियान के तहत गुरुग्राम से प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गांव झाड़सा के निकट सेक्टर-32 के शिवधाम में पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेश के हर गांव में 500 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग को प्रदेश में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। दो लाख पौधे गुरुग्राम में लगेंगें। उन्होंने कहा,  हर बच्चा एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करें। स्कूली बच्चों के सहयोग से प्रदेश में हर साल 15 से 20 लाख पौधे लगाए जाएंगें। 

For Sale

हर विद्यार्थी उस पौधे के साथ अपनी फोटो अपलोड करेगा और उस बच्चे को प्रोत्साहन के रूप में 6 महीने में 50 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेश में चार हजार तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

प्रदेश के एक हजार स्कूलों में रेनवाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।  कृषि विभाग ग्रामीण क्षेत्र में 1.5 लाख सोकपिट तैयार करेगा।  हर जिले में बेकार पड़े 100 बोरवैल को भी रिचार्जर वेल के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। 

Watch This Video Till End….