पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

INVITATION

Chandigarh September 26, 2019

Department of Gandhian and Peace Studies, Panjab University (PU), Chandigarh is organizing a special lecture on ‘The Rising Menace of Non-Communicable Disease (NCD) & How to Curb It’. Prof. Karamjeet Singh, Registrar, PU will preside over the function. The details are as follows:-

Speaker         :       Prof. Sanjay Kumar Bhadada, Department of Endocrinology, PGIMER, Chandigarh
Venue                   :        Gandhi Bhawan, PU
Date                    :       September 27, 2019
Time                    :       10.00 AM

[responsivevoice_button voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

पचकुला के लाईसैंस शस्त्र धारक अपना शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना या गन हाऊस मे करवाएं जमा – पुलिस उपायुक्त

पंचकूला, 25 सितम्बर :- 

जिला पचकुला के लाईसैंस शस्त्र धारक अपना शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना या गन हाऊस मे करवाएं जमा, आदेशों को अनदेखा करने वालो का होगा लाईसेंस रद्द ।

        पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलदीप गोयल, पुलिस उपायुक्त पंचकुला ने आमजन से अपील की है कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जिला पंचकुला के सभी शस्त्र लाइसेंसी धारक अपने शस्त्र को दो दिन के अन्दर-अन्दर अपने नजदीकी पुलिस थाना अथवा गन हाऊस मे जमा करवा दें ।

अन्यथा शस्त्र जमा ना करवाने वाले धारक का लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा । पुलिस उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आचार संहिता लग जाने के कारण सभी शस्त्र लाईसैंस धारक अपना शस्त्र समय पर जरूर जमा करवा दें तथा साथ ही सभी प्रबंधक थाना को निर्देश दिये है कि उनके थाना-क्षेत्र के अन्दर जो भी शस्त्र लाईसैंस धारक है उन्हे अपना शस्त्र जमा करवाने के लिये सभी प्रेरित करें । आदेशों की अवहेलना करने वाले धारक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी । 

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

PU Results

Chandigarh September 25, 2019

 It is for the information of the general public and students of Panjab University Teaching Departments/Colleges in
particular that result of the following examinations have been declared:-

1.      M.Architecture- 2nd Semester, May-19

2.      BE(Information Technology)-4th Semester,May-19

3.      Advance Diploma Add-on-course ,May-19

4.      Master of Psychology-2nd Semester,May-19

5.      M.Sc(HS) Physics & Electronics-2nd Semester,May-19

6.      M.Com(Business Economics)-2nd Semester,May-19

               The students are advised to see their result in their respective Departments/Colleges/University website.

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

अधिकारी निष्पक्ष रहने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखें भी : उपायुक्त

सिरसा 25 सितंबर।


             चुनाव प्रक्रिया से जुड़े हर अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका रहती है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी, सजगता व आपसी तालमेल से निभाएं और ड्यूटी के दौरान नागरिकों से नम्रता पूर्वक व्यवहार करें।


                 यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को स्थानीय सीडीएलयू के ऑडिटोरियम में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आयोजित चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में चुनाव तहसीलदार रामनिवास जांगड़ा ने पावर प्वाईंट प्रजैंटेशन के माध्यम से चुनावी भूमिका व उसके दायित्व की जानकारी के चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों बारे भी अवगत करवाया और वीवीटी, एक्पेंडिचर मॉनीटरिंग और अकाऊंटी टीम को चुनावी खर्च तैयार करने के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, आरओ कालांवाली निर्मल नागर, आरओ डबवाली विनेश कुमार, आरओ रानियां राजेंद्र कुमार, सीटीएम कुलभूषण बंसल सहित चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


                 जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि अधिकारी नाकों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की चैकिंग के दौरान वीडियोग्राफी जरुर करवाएं और यह सुनिश्चित करें कि वीडियोग्राफी अधूरी न हो। सभी कमेटियां अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिस बल जरुर साथ रखें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इसके अलावा वीडियोग्राफी की सीडी पूरी जानकारी सहित निर्धारित फार्म भरकर जमा करवाएं। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी को अपनी जिम्मेवारी व ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठ होने के साथ-साथ प्रशिक्षित भी होना जरूरी है, किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना मिलने पर तुरंत अपने आरओ को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी आधी-अधूरी जानकारी के साथ फिल्ड में न उतरें। अधिकारी को अपनी जिम्मेवारी के बारे में जानकारी होने से उसका आत्म विश्वास भी बढ़ता है।


                 उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में प्लानिंग की अहम भूमिका रहती है। इसलिए अधिकारी समय रहते चुनाव के दृष्टिगत अभी से प्लानिंग तैयार कर लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की बड़ी अहम भूमिका रहती है, इसलिए बड़ी ही गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाना हम सबकी जिम्मेवारी है। हर पात्र व्यक्ति स्वतंत्र रूप से बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार को प्रयोग कर सके, इसकी सुनिश्चिता करवाना हमारा कर्तव्य है।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

स्वीप के तहत 26 सितंबर को प्रात: 11 बजे स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सिरसा, 25 सितंबर।


               अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) मनदीप कौर ने बताया कि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत 26 सितंबर को प्रात: 11 बजे स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिसार मंडल के आयुक्त विनय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने स्वीप से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बैठक में निश्चित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। 

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सी-विजिल में प्राप्त शिकायतों का तुरंत प्रभाव से करें निपटान : आरओ निर्मल नागर

कालांवाली, 25 मार्च।


                 रिटर्निंग अधिकारी निर्मल नागर ने आज अपने कार्यालय में विधानसभा आम चुनाव-2019 के संबंध में सी-विजिल में प्राप्त शिकायतों के निपटान हेतू नियुक्त अधिकारियों की बैठक ली।


                 आरओ निर्मल नागर ने कहा कि सी-विजिल एप पर कोई भी व्यक्ति आर्दश आचार संहिता के संबंध में शिकायत कर सकता है। उक्त शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी, सिरसा के पोर्टल से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पोर्टल पर आएगी जोकि संबंधित अधिकारियों को भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत को 100 मिनट के अंदर-अंदर निपटान करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहेंगे क्योंकि शिकायत दिन/रात किसी भी समय आ सकती है।


                 इस अवसर पर तहसीलदार कालांवाली भुवनेश, नायब तहसीलदार कालांवाली रण सिंह, कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज रवि कुमार, कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज सुखदेव सिंह, कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज धर्म सिंह, कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज औम प्रकाश, चुनाव कानूनगो अविनाश सिंगला उपस्थित रहे।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

मुख्य सचिव ने फसल अवशेष प्रबंधन बारे वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से दिए दिशा निर्देश

सिरसा, 25 मार्च।


             मुख्य सचिव हरियाणा सरकार केशनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसलों के अवशेषों को न जलाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक जागरुक करने के लिए अभियान तेज करें। इसके लिए प्रत्येक गांव में जाकर किसानों को जागरुक करें और समझाएं कि फसलों के अवशेष जलाने से उन्हें कितना नुकसान हो सकता है और इससे अनेक बीमारियों के पैदा होने का अंदेशा बना रहता है। इस दौरान उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, एसडीएम डबवाली विनेश कुमार, डीआरओ राजेंद्र, उप निदेशक कृषि डा. बाबूलाल, सहायक कृषि अभियंता जसविंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


                 उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के तहत दिए गए लक्ष्यों को 30 अक्तूबर तक पूरा करें। इसके अलावा विभिन्न कृषि यंत्रों की मदद से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिए जागरुक करें। किसानों को जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से पराली से होने वाले हादसों व प्रदूषण के नुकसान के बारे में विस्तार से बताएं और इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वïान करें। उप निदेशक कृषि डा. बाबूलाल ने बताया कि जिला में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत 20 सितंबर से 5 अक्तूबर तक जागरुकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा किसानों को फसल अवशेष न जलाने के बारे में प्रेरित किया जा रहा है।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजीव काॅलोनी में पोषण अभियान के तहत रैली निकालते हुए।

पंचकूला, 25 सितंबर- महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचकूल के ब्लाॅक पिंजौर की महिला एवं बाल विकास अधिकारी आरू वशिष्ठ तथा सुपरवाईजर कमलेश की अध्यक्षता में राजीव काॅलोनी में पोषण अभियान के तहत रैली निकाली गई। 

इस रैली में आरू वशिष्ठ द्वारा काॅलोनी की महिलाओं को उनकी दिनचर्या व सामान्य खान पान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर महिला अपने खान पान का सही ढंग से ध्यान रखती है तो उसका पूरा परिवार स्वस्थ रहता है। महिला को अपने पूरे परिवार को संभालना होता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिला शुरू से ही अपने खान पान के प्रति काफी लापरवाह रही है। उसकी लापरवाही का असर पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने महिलाओं को खासतौर पर अपने खान पान व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। 

इस अवसर पर आरू वशिष्ठ ने सभी मतदाताओं का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मतो का प्रयोग भारी मात्रा में करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाये। चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। मतदान में भाग लेने से लोकतंत्र और देश दोनों मजबूत होते है।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

प्लास्टिक पर्यावरण की दुश्मन, न उपयोग करें न करने दें- लता हुड्डा

पंचकूला, 25 सितंबर- जिला नगर योजनाकार इन्फोर्समेंट पंचकूला द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सबिलपुर में वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गांव  को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डी टी पी श्री मति लता हुड्डा ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया । पॉलिथीन की जगह जूट के थैलों का उपयोग करने की भी शपथ दिलवाई । साथ ही विद्यार्थियों और  ग्रामीणों को जागरुक किया गया कि प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए किस तरह नुकसानदायी हैं।  प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी,  जिसमें खासतौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक को निस्तारण करने के बारे में बताया ।

स्कूल परिसर में साफ-सफाई, नए पौधे लगाने के साथ ही जूट के थैलों की उपयोगिता के बारे में बताया गया । बच्चों द्वारा  अभिभावकों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया। प्लास्टिक  के प्रभाव से होने वाली बीमारियों एवं पर्यावरण प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरुक कर रिसाइकिलिंग के बारे में बताया गया ।

  ग्रामीणों को अवगत कराया कि देश में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करना जरूरी हो गया है। अगर समय रहते प्लास्टिक पर प्रतिबंध नहीं लगा तो इसके बड़े दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके लिए हम खुद प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाम लगाएं।   

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  मुख्याध्यापक  जगदीश चन्द ने  प्लास्टिक से पर्यावरण व आम जनजीवन पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया।भूपेश कुमार सहायक ने कहा कि कभी न खत्म होने वाली प्लास्टिक सदियों तक हमारी दुश्मन है। स्कूल के छात्रों से आह्वान किया गया कि लोगों का जागरूक करने का आह्वान छात्रों से किया गया। स्कूल में ही मुख्यातिथि लता हुड्डा ने  छात्रों को बाकायदा इसकी शपथ दिलाई की न तो हम प्लास्टिक का प्रयोग करेंगे ना ही करने देंगे। 

इस अवसर पर सरपंच श्री मति मीरा देवी, नम्बरदार श्री होशियार सिंह, मुख्यध्यापक जगदीश चन्द, अध्यापक बिशम्बर सिंह, एस एम सी प्रधान श्री सुरजीत, आंगनवाड़ी वर्कर श्री मति सरोजबाला,  पंच श्री मति हेमा देवी, श्री मति प्रवीण कुमारी, सुखविंदर सिंह, याद राम, अमित कुमार आदि मौजूद थे ।

Watch This Video Till End….

पंचकूला और कालका में 12 जुलाई  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

उपायुक्त ने कहा कि पंचकूला जिला में हरियाणा विधानसभा 2019 के आम चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिये विभिन्न गतिविधियों में बेहतर समन्वय एवं तालमेल के लिये विभिन्न अधिकारियों को नोडल आॅफिसर नियुक्त किया गया है।

पंचकूला, 25 सितंबर- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि पंचकूला जिला में हरियाणा विधानसभा 2019 के आम चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिये विभिन्न गतिविधियों में बेहतर समन्वय एवं तालमेल के लिये विभिन्न अधिकारियों को नोडल आॅफिसर नियुक्त किया गया है।  

उपायुक्त ने बताया कि जिला पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल को कानून एवं व्यवस्था और सुरक्षा योजना के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदर्श आचार संहिता के क्रियांवयन एवं परिवहन प्रबंधन तथा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के लिये अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक को नोडल आॅफिसर नियुक्त किया गया है। 

उपायुक्त ने बताया कि चुनावों के प्रशिक्षण प्रबंधन के लिये एचसीएस अधिकारियों ममता शर्मा, राकेश संधु और सुशील कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनावों के लिये अवश्यमंभावी मानवीय संसाधनों के लिये खजाना अधिकारी पंचकूला सुनीता पातड़, ईवीएम प्रबंधन के लिये पंचायतीराज के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, चुनावी सामग्री प्रबंधन के नोडल अधिकारी डीआरओ रामफल को नियुक्त किया गया है। उम्मीदवारों द्वारा किये जाने वाले खर्च पर नजर रखने के लिये उप-आबकारी एवं कराधान अधिकारी(बिक्री एवं जीएसटी) नन्हा राम, पर्यवेक्षकों के लिये उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी (आबकारी) आरके सिंगला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।   

मतपत्रों के लिये पंचायतीराज विभाग के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार को मतपत्रों व डमी मतपत्रों के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ब्लाईंड मतदाताओं के लिये मतपत्रों की छपाई के लिये जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंप्यूटराईजेशन के लिये डीआईओ सतपाल शर्मा, चुनाव संबंधी शिकायतों एवं हैल्प लाईन के डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, हैल्प लाईन नंबर 1950 के लिये जेडी डीआईसी सचिन यादव को, शिकायत निगरानी कक्ष के लिये एडीए डाॅ ज्योति पाली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मीडिया संवाद के लिये जिला सूचना एवं संपर्क अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीमा पर तैनात सैनिकों के लिये आॅन लाईन वोटिंग सिस्टम फैस्टिलिटी के लिये कर्नल नरेश और डीआईओ सतपाल शर्मा को नोडल अधिकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Watch This Video Till End….