पंचकूला : परमजीत सिंह सैनी आज सेवानिवृत हो गए

पंचकूला, 1 मार्च-
हरियाणा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग से पंचकूला जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री परमजीत सिंह सैनी आज 28 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूरी करने उपरांत आज सेवानिवृत हो गए हैं।
श्री परमजीत सैनी ने वर्ष 1991 में क्षेत्रीय प्रचारक सहायक के रूप में हरियाणा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में अपनी सेवाएं यमुनानगर कार्यालय से आरम्भ की थी। वे अपनी सेवाओं के दौरान कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, अम्बाला व पंचकूला में कार्यरत रहे। वे अपनी मृदुभाषी कार्यशैली, मंच संचालन व कर्तव्यनिष्ठा से प्रैस विज्ञप्ति समय पर जारी करने के लिए विभाग व मीडिया के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों में भी लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने कार्य को पूरी निष्ठा, लग्न व इमानदारी से पूरा किया है।
उनके सम्मान में पंचकूला कार्यालय में आज एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सहायक जिला सूचना एसं जनसम्पर्क अधिकारी सतेन्द्र राणा, राजेश कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारियों ने श्री परमजीत सैनी को विदाई दी और उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु की कामना की।
पंचकूला प्रैस क्लब के सदस्यों ने भी उनकी विदाई समारोह में शिरकत की और उन्हें क्लब की ओर से एक स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं दी।