रायपुररानी मंडल की बैठक माणकटबरा गुरुद्वारा में संपन्न हुई
इतिहास में पहली बार हरियाणा सरकार ने सभी समाजों के महापुरूषों के जन्म दिवस सरकारी तौर पर मनाने का फैसला लिया है। यह जानकारी विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य जसमेर सिंह बंजारा ने आज रायपुररानी में इस कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
Watch This Video Till End….
उन्होंने कहा कि पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता व कालका की विधायक श्रीमति लतिका शर्मा भी लोगों को इस राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके इलावा उपायुक्त पंचकूला मुकेश कुमार आहूजा ने पंचकूला की एसडीएम ममता शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने बताया कि श्रद्वालुओं के आने जाने के लिए परिवहन की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समारोह को लेकर जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पंचकूला सहित उत्तर हरियाणा के विभिन्न जिलों में लोगों से संपर्क करने और अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, विधायक बख्शीश सिंह और विधायक घनश्याम अरोड़ा को प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष मदन धीमान, सन्त कुमार गड़रिया, गुरुद्वारा मानकटबरा के प्रधान तारा सिंह, रुलदा सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-29 16:53:582019-07-29 16:54:064 अगस्त को सिरसा में मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाशोत्सव
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए चैपाल पर चर्चा, जीवन के रंग, आयुष्मान भारत के संग अभियान आरंभ किया गया है।
Watch This Video Till
End….
यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डाॅ योगेश शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त तक इस कार्यक्रम के तहत हर गांव में जाकर चैपाल पर चर्चा की जाएगी और लोगों को इस योजना की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अमले के साथ इस अभियान में सक्षम योजना के 15 युवाओं को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को जानकारी दी जा रही है कि आयुष्मान योजना के तहत किन-किन बीमारियों का ईलाज निःशुल्क किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोगों को इस योजना के पैनल में शामिल किए गए राजकीय व निजी अस्पतालों की जानकारी भी दी जा रही है। इस योजना में योग्य लाभपात्रों को गोल्डन ई कार्ड जारी किए जाते हैं और यह कार्ड दिखाकर पैनल के अस्पतालों से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा िकइस योजना में जिले के 13000 परिवारों को शामिल किया गया है और इन परिवारों के 23,500 सदस्यों को गोल्डन ई कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अब तक 700 से अधिक लाभपात्र इस योजना का लाभ भी हासिल कर चुके हैं।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-29 16:47:502019-07-29 16:47:59स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए चैपाल पर चर्चा, जीवन के रंग, आयुष्मान भारत के संग अभियान आरंभ किया गया है।
अम्बाला मंडल की आयुक्त एवं मतदाता सूचियों के पूनः निरीक्षण कार्या की पर्यवेक्षक श्रीमती दीप्ती उमाशंकर ने आज जिला सचिवालय पंचकूला में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने 01 कालका और 02 पचकूला विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण कार्य की समीक्षा की और राजनैतिक दलों के पदाधिकारिओं से भी जानकारी हासिल की।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसी भी मतदाता द्वारा देश में केवल एक ही स्थान पर वोट बनवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक से अधिक स्थान पर वोट बनवाना कानूनी तौर पर गल्त है और इसके लिये भारत निर्वाचन आयोग में कानूनी कार्यवाही प्रावधान किया हुआ है। उन्होने कहा कि कोई भी मतदाता टोल फ्री नम्बर 1950 पर डायल करके मतदाता सूचियों में अपने नाम की जानकारी तथा नया वोट बनवाने की जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 30 जुलाई तक मतदाता सूचियों का पुनः निरीक्षण किया जा रहा है।
Watch This Video Till
End….
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि 28 जुलाई तक पंचकूला जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 4429 लोगों वोट बनवाने के लिये आवेदन किया है। इसी प्रकार मतदाता सूचियों से मृतक व स्थानतरित लोगों के वोट कटवाने के लिये भी 683 आवेदन प्राप्त हुये है। उन्होंने बताया कि इस आवधि में 1219 मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में अपने नाम में शुद्रिकरण के लिये तथा 210 मतदाताओं ने अपना वोट दूसरे मतदान केंद्र पर वोट स्थानतरित करवाने के लिये आवेदन किया है। आज की इस बैठक में एस.डी.एम एवं सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ममता शर्मा, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राजेश पूनिया व अन्य सम्बधित अधिकारी उपस्थित रहें।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-29 14:40:232019-07-29 14:40:27जिला सचिवालय, पंचकूला में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त श्रीमति दीप्ती उमाशंकर।
जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम चरण का उदï्घाटन एसडीएम शालिनी चेतन ने किया। इन प्रतियोगिताओं में 5 से 9 तक की आयु वर्ग के विभिन्न स्कूलों से 90 बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एसडीएम शालिनी चेतन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढचढ कर भाग लेना चाहिए। ये प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि चित्रकला एक ऐसी कला है जिसमें अपने दृष्टिकोण से बनाया गया चित्र सभी के मन को मोह लेता है। उन्होंने कहा कि कागज पर अपने हुनर को दर्शाना ही चित्रकला है।
Watch This Video Till End….
जिला बाल कल्याण अधिकारी पुनम नागपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 90 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को दूसरे चरण की प्रतियोगिता में व्हाईट समूह में 10-16 वर्ष तक बच्चे भाग लेंगे। इस अवसर पर मण्डल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, समाजसेवी आनन्द बियानी सहित विभिन्न स्कूलों से आये हुये अध्यापक तथा बच्चे उपस्थित थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-29 14:31:272019-07-29 14:31:32एसडीएम शालिनी चेतल ने किया राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमेन जगदीश चोपड़ा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय समारोह पुलिस लाईन की बजाय सिरसा की अनाजमंडी में होगा। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है। इस बारे एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चोपड़ा ने कहा कि खराब मौसम के चलते समारोह के लिए स्थान का परिवर्तन किया गया है। अब राज्य स्तरीय समारोह 4 अगस्त को प्रात: 9 बजे से स्थानीय अनाजमंडी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अनाजमंडी व उसके आसपास के सभी ईलाकों की साफ सफाई व पुख्ता सुरक्षा के प्रबंध किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के लिए पूरे प्रदेश में लोगों में भारी उत्साह है और हजारों की संख्या में संगत प्रकाश पर्व में पहुंच कर गुुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा गठित कमेटियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रकाश पर्व के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया जा रहा है। श्री चोपड़ा ने जिला सिरसा वासियों से आग्रह किया है कि वे गुरु महाराज के इस पर्व को भव्य तरीके से मनाने में अपना सहयोग दें।
चेयरमेन चोपड़ा व उपायुक्त ने संयुक्त बैठक लेकर दिये अधिकारियों को निर्देश
बैठक में जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि स्थान परिवर्तन के चलते ले-आउट प्लान दौबारा से बनाया जा रहा है और आवश्यकता के अनुरुप विभिन्न कार्यों की देखरेख के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि लगभग तीन दर्जन से अधिक कमेटियों का गठन किया गया है जो समारोह के सफल आयोजन के लिए जरुरी सभी कार्यों की देखरेख करेंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की मॉनेटरिंग के लिए एचसीएस स्तर के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि समारोह में आने वाली संगत के लिए बेहतर लंगर की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा समारोह में गुरु महाराज के जीवन से जुड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा रागी जत्थों द्वारा शब्द किर्तन भी किया जाएगा।
Watch This Video Till End….
बैठक में हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक गुरविंद्र सिंह धमीजा ने बताया कि गुरु महाराज के 550वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए अनेक प्रकार के आयोजन किये जाएंगे। समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी और इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह में सभी धार्मिक, सामाजिक व स्वयं सेवी संस्थाओं को शामिल किया जा रहा है। अनाजमंडी के साथ-साथ पूरे शहर को भव्य बनाया जाएगा। इस बैठक में एक्सईएन बीएंडआर अजीत सिंह, डीडीपीओ गगनदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-29 14:23:592019-07-29 14:24:02अनाजमंडी में मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व
आज देश के हर घर मे बच्चे इंटरनेट के जरिये मोबाइल या कम्प्यूटर पर गेम या और भी कई साइड खोल कर चिपके रहते हैं जो कि उनके लिए घातक है इस लिए हर माता पिता को चाहिए कि वो बच्चों पर नजर रखे यह बात राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की तरफ से होटल सवेन 2 में टीम एज के लिए रखे गए प्रोग्राम में महिला थाना मोहाली की इंचार्ज रेनु साहू ने कही
उन्होंने कहा कि आजकल हम अखबारों के जरिये पढ़ते आ रहें है कि बच्चों ने गेम खेलते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस लिए हर माता पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें व उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताये इस अवसर पर मौजूद राष्टीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय उपप्रधान पूनम सहगल ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और आमतौर पर देखा जाता है कि बच्चे स्कूल के बाद घर आते ही मोबाइल या कम्प्यूटर में लग जाते हैं जोकि उनके लिए घातक है हम सभी को चाहिए कि हम बच्चों को ज्यादा देर तक इन से ना चिपकने दे और बच्चे इंटरनेट के जरिये क्या कर रहें है उन पर नजर रखें
Watch This Video Till
End….
इस अवसर पर देव मानव सेवा ट्रस्ट पंजाब के प्रधान पंडित राजीव शर्मा ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसकी संस्कृति व धर्म की चर्चा विदेशो में भी विख्यात है में बच्चों का कसूर निकालने से पहले उन माता पिता का कसूर निकालूँगा जो बच्चों को देश की संस्कृति व धर्म का ज्ञान देने की बजाय उन्हें मॉडर्न बनाने पर तुले हैं जो कि भारत देश के लिए खतरा है आज देश मे त्योहार फिके पड़ते नजर आ रहें है क्योंकि आज त्योहार एक दूसरे को गिफ्ट देने में तब्दील हो गए बच्चों को त्योहारों के विषय मे पता ही नही इन फूल से बच्चों को आप आज जैसा ज्ञान दोगे वो कल वैसे ही बनेंगे उन्होंने कहा कि आज देश की संस्कृति और धर्म दोनों खतरे में है आज देश के नोजवान नशे की ओर भाग रहें है और नशा ना मिलने पर क्राइम करने से भी नही चूकते इस लिए हम सबको चाहिए कि हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे और उन पर नजर रहें
इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक राष्ट्रीय महिला जागृति मंच जीरकपुर की प्रधान रेशमा रानी ने कहा कि ये प्रोग्राम बच्चों को साइबर क्राइम रोकने व उनके उज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया और इस प्रोग्राम में आये सभी बच्चों व महानुभावो का धन्यवाद करती हैं जिन्होंने यहाँ आकर ज्ञान वर्धक बाते सांझ की इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच पंचकूला कि प्रधान चेतना चावला ,उप प्रधान मंजू मल्होत्रा जी ,अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन पंचकूला की उपप्रधान ज्योती सहगल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-28 17:40:582019-07-28 17:41:01रेनु साहू – इंटनेट के जरिये मोबाइल या कम्प्यूटर पर कार्य कर रहे बच्चों पर माता पिता को ध्यान देना चाहिए
पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में हल्की बारिश हुई तथा अगले 72 घंटों में हल्की से औसत बारिश होने के आसार हैं।
मौसम केन्द्र के अनुसार अगले तीन दिन कहीं कहीं भारी बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 31 जुलाई से मानसूनी गतिविधियों के जोर पकड़ने की संभावना है।
चंडीगढ में 12 मिमी , अंबाला पांच , हिसार एक , करनाल 28 मिमी ,नारनौल नौ , भिवानी एक ,सिरसा सात मिमी , लुधियाना 15 मिमी, पटियाला आठ मिमी, हलवारा 22 मिमी सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जिससे पारे में कुछ गिरावट आयी।
Watch This Video Till End….
क्षेत्र में पारा 22 डिग्री से 26 डिग्री के बीच रहा। दिल्ली में हल्की बारिश हुई तथा पारा 25 डिग्री रहा 1 श्रीनगर 18 डिग्री तथा जम्मू में 51 मिमी वर्षा तथा 24 डिग्री पारा रहा।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर बारिश हुई। शिमला में 40 मिमी , मंडी 14 मिमी , धर्मशाला 30 मिमी , मनाली आठ मिमी , सोलन 18 मिमी सहित कुछ स्थानों पर बारिश हुई जिससे पारा 17 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहा।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-28 17:32:252019-07-28 17:32:27मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
Hockey legend Ajit Pal leads Run for awareness organised by GI Rendezvous on World Hepatitis Day
People from all across tricity participate in hordes highlighting awareness on health issues
GI Rendezvous, a group of healthcare professionals who got together to bring about academic and health awareness activities amongst medicos and general population, organised an event titled ‘Run for Awareness’ highlighting World Hepatitis Day commemorated globally on 28th of July every year by World Health Organisation.
This year’s theme, “Find the missing millions” was though aptly highlighted by Dr. R. K. Dhiman, Prof. and Head of Hepatology, PGIMER and Chairman National Viral Hepatitis Control Programme, he also shared his thoughts regarding protecting the liver and eliminating Hepatitis, to an audience of about 300 people most of them being ‘runners’ at Sukhna Lake and appreciated their efforts to help create awareness.
On the occasion, Padma Shri Hockey Olympian Ajit Pal Singh, the famous 1975 World Cup Winner Hockey Captain was especially in town to flag off the run. He added to Dr. Dhiman’s words by saying that liver is a vital organ and it’s well being means overall robust health of a person. The participants were seen jostling to take pictures with the hockey legend. He shared 1975 World Cup moments with children and motivated them.
Mr. K. K. Yadav, IAS, Commissioner Municipal Corporation and Sports Secretary, Chandigarh felicitated the two distinguished guests and said it was a great honour to be present at such an event. He further added that the Municipal Corporation supported the event to create awareness amongst masses with regard to keeping oneself fit and healthy.
Watch This Video Till
End….
On the GI Rendezvous Conveners, Dr. Gurbilas P. Singh and Dr. Sukhbir Singh Sodhi said that they were overwhelmed to see a number of their medical colleagues from different streams and from different hospitals of tricity participating in the event with great enthusiasm along with many others from Chandigarh Runners and IndusInd Bank Runners who had come from as far as Karnal. Team GI Rendezvous said that they had been commemorating the World Hepatitis Day for the last 3 years throughout Punjab, but the enthusiasm and dedication shown by tricity is immense.
It is worth mentioning that the treatment of Hepatitis C which used to run in lakhs of rupees has been provided free to all since 2016 in Punjab followed by Haryana and the model is now famous as the Punjab Model developed by Dr. R. K. Dhiman and his team in PGIMER. The model is now being replicated in other states and Dr. Dhiman informed that Maharashtra is doing this from today onwards.
The NCC cadets from Guru Nanak school were there to assist for the event. Others present were, Olympian Gurdish Pal Singh, Punjabi singer Hardeep, Sukhjeet Lehal, Dr. Jaspreet Singh Batth Ranvir Singh Rana, Dr. Suvir Gupta (Laparoscopic Surgeon from General Hospital Sector 16, Chandigarh) and Deepak Sharma.
[responsivevoice_button
voice=”UK English Female” buttontext=”Listen to Post”]
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-28 14:15:582019-07-28 14:16:01Hockey legend Ajit Pal leads Run for awareness organised by GI Rendezvous on World Hepatitis Day
एक निरंकार प्रभु की जानकारी जीवन रहते इंसानी जीवन में ही संभव है और भक्त हमेशा अपने जीवन को स्थिर करके चलता है । जीवन भर शुक्राना करता हुआ आप भी शीतल रहता है और दूसरों को भी शीतलता प्रदान करता है।
निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
यह प्रवचन निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने मनटोवा (इटली) में हुए एक विशाल संत समागम दौरान कहे। सतगुरू माता जी ने आगे कहा कि मनुष्य को ब्रrा ज्ञान की प्राप्ति के बाद निरंकार प्रभु की जानकारी हो जाती है तो मनुष्य में मानव कल्याण के भाव सहज ही प्रकट होने लग जाते हैं, उस की जुबान में से कड़वे बोल खत्म होने लगते हैं, जीवन में प्यार, विनम्रता, सहनशीलता जैसे दैवी गुण आने शुरू हो जाते हैं। दूसरों प्रति नफरत के भाव खत्म होने शुरू होते हैं तथा साथ ही के साथ अज्ञानता के अंधेरों से मनुष्य निकलने लगता है और धीरे धीरे सहज अवस्था को प्राप्त करता है।
Watch This Video Till
End….
वह अपने जीवन में गुरसिखी को पहल देता है अपने जिंदगी के हर एक पड़ाव में अपने आप को स्थिर रखता है चाहे किसी भी तरह का समय क्यों न आ जाए उस में शुकुराने की भावना अव्वल होती है वह इस फानी दुनिया में इस निरंकार प्रभु की तरफ से मिली जिम्मेदारी को बखूबी निभाता है और अपने जीवन को सतगुरू के अनुसार ढालते हुआ कर्म क्षेत्र में अपने कदम आगे बढ़ाता है जिस कारण वह दूसरों के लिए एक मिसाल बनता है।
उन्होंने आगे फरमाया कि जब गुरसिख प्यार, विनम्रता और सहनशीलता वाली सोच को लेकर चलता है तो उस के अंदर सरबहित के भले की भावना का विकास होता है । वह निरंकार प्रभु की तरफ से बख्शी हर एक चीज का बखूबी आनंद लेता है । गुरसिख अपने आप को भी शीतल रखता है और दूसरों को शीतलता प्रदान करता है और इंसानी कदरों कीमतों को अपने जीवन में लाता है और सतगुरू के संदेश को जन जन तक पहुँचाने का यत्न करता है और सुंदर भावों के साथ ही हर एक के मन को जीतता है जिस कारण उस के जीवन में खूबसूरत बनता है। उन्होंने कहा कि गुरसिख के जीवन में निरंकार प्रभु का अहम रोल होता है।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-28 12:09:092019-07-28 12:09:12गुरसिख आप भी शीतल रहता है और दूसरों को भी शीतलता प्रदान करता है: निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज
उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने आज बरवाला व रायपुरानी खंड के तीन गांवो का दौरा किया। उन्होने इन गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गये कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह व विकास एवं पंचायत विभाग के अन्य अधिकारी और सम्बन्धित गांवो के सरपंच भी मौजूद रहे।
Watch This Video Till End….
श्री आहुजा ने गांव भगवानपुर, भरेली और मानक टबरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण, कुडा प्रबंधन व अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होने गांववासियों से भी स्वच्छता विषय पर चर्चा की और उन्हें ओडीएफ प्लस गतिविधियों में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत उन्होंने इन गांवों मेंं तैयार की गई व्यायामशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वे योग इत्यादि गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनायें। उन्होने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज और देश के उत्थान में सहयोग दे सकता है। उपायुक्त ने इन तीनों गांवों में मनरेगा के तहत किये गये विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की और कहा कि इस योजना के तहत पंचायत अपनी इच्छानुसार योजना तैयार करके जितने चाहे विकास कार्य करवा सकती है। उन्होने कहा कि इसमें गांव का विकास होने के साथ-साथ गांव के लोगों को अपने ही गांव में वर्ष में 100 दिन का रोजगार भी मिलता है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने उपायुक्त को इन तीनों योजनाओं के तहत गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-07-28 11:49:412019-07-28 11:49:43उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा गांव भगवानपुर, भरेली और मानक टबरा में विकास कार्यो का जायजा लेते हुए।