भाजपा सरकार ने हरिय़ाणा को अंधकार में धकेला: कुमारी सैलजा
रोहतक, 21 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में अंधकार है। चुनाव का बिगुल बज चुका है। लोग 21 अक्टूबर को बडी संख्या में मतदान कर उजाले की राह थामेंगे औऱ कांग्रेस को बड़ी बहुमत से जितवाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा नई अनाज मंडी में रोहतक लोकसभा के सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल सभा को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। उनके बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरे आत्मविश्वास से जाना है। उनको यकीन दिलाना है कि भविष्य का अंधकार मिटाने के लिए कांग्रेस एकजुट होकर खड़ी है। कार्यकर्ता ही हैं जो बड़ी संख्या में लोगों को मतदान के लिए बाहर निकालने में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि पांच साल से मौजूदा सरकार ने किसान, गरीब, मजदूर, दलित, युवा वर्ग, महिला सबके साथ अन्याय के सिवा कुछ किया ही नहीं है। अब अंहकारी मुख्यमंत्री से छुटकारा मिलने को है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने दलितों के आरक्षण पर प्रहार किया गया है। युवाओं से नौकरी के अवसर छीने गए हैं। बेरोजगारी का आलम है कि क्लर्क ग्रेड के पांच हजार सीटों के लिए लाखों की संख्या में आवेदक आए। इन आवेदकों का परीक्षा सेंटर घर से दो सौ किलोमीटर दूर रखा गया। सरकारी नौकरी के आवेदक ये नौनिहाल बच्चे 21 से 23 सितंबर तक हरियाणा की सड़कों पर ठोकरें खा रहे हैं। इनकी कोई सुनने वाला नहीं। कांग्रेस की सरकार बनते ही ऐसे जनविरोधी तुगलकी फरमानों से छुटकारा दिलाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि मनोहर लाल सरकार जनता का काम करने में हर स्तर पर फेल रही है। उन्हें लेकर लोगों में जबरदस्त निराशा है। वह समूचे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जाकर यह समझ चुकी हैं। वह आगामी जीत का संदेश पहुंचाने वाली आखिरी सभा को संबोधित कर रही थी।
गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कुमारी सैलजा प्रदेश के सभी दस लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 90 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो चुकी हैं।
उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा को अपराध और बेरोजगारी में देश में नंबर वन बना दिया है। साजिश के तहत प्रदेश के भाईचारा पर गहरी चोट की है। इनके नारे खोखले साबित हुए हैं। अखबारों में छप रही इस्तेहार पर बताए जा रही बातें, जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रही। जनता परेशानी में है लेकिन निजात पाने का तरीका जानती है। जनता में विश्वास जागा है कि इस बार मनोहर सरकार से छुट्टी पा लेनी है। किसानों के फसल एमएसपी पर खरीदे नहीं जा रहे। ई-टेंडरिंग के जरिए किसान और आढ़ती के रिश्ते को तार तार करने की कोशिश हो रही है।
इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से वायदा करवाया कि टिकट चाहे जिस किसी को मिले, सब मिलकर कांग्रेस को जिताने के लिए काम करेंगे। कोई मायूस होकर घर नहीं बैठेगा। बल्कि महीने भर के उत्साह से हम बेड़ा पार कर लेंगे। सभा को पूर्व सांसद एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रघुबीर कादियान, पूर्व मंत्री शादीलाल बतरा, आंनद सिंह डांगी आदि ने संबोधित किया। सभा में कांग्रेस नेता शकुंतला भटकल, राजेश जून, संत कुमार, युवा नेता बिजेन्द्र हुड्डा समेत सभी पूर्व विधायक एवं के सभी प्रकोष्ठों के नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Watch This Video Till End….