पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए आयकर विभाग ने 31 मार्च की समय सीमा को जारी किया था। अभी भी 19 करोड़ लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है।
ऐसे में आयकर रिटर्न भरने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अब पैन कार्ड को आधार से लिंक करना जरूरी हो गया है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट ने भी समयसीमा तय कर दी है।
अभी तक आयकर विभाग देश में 42 करोड़ लोगों को पैन कार्ड जारी कर चुका है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बताया कि 23 करोड़ लोगों ने ही पैन से आधार जोड़ा है।
सुप्रीम कोर्ट ने आधार पर सुनवाई करते हुए आयकर रिटर्न दायर करते समय आधार को अनिवार्य कर दिया था। शीर्ष न्यायालय ने पैन और आधार को जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च तय किया है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 14:00:462019-03-09 14:00:48आधार को पैन से लिंक करें 31 मार्च से पहले
ब्रिटेन के गृहमंत्री ने बैंक कर्ज धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए उसे प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध को हाल ही में एक अदालत को भेजा है।
प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को यह बात कही।
ईडी ने एक बयान में कहा कि नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने का अनुरोध जुलाई 2018 में ब्रिटेन भेजा गया था।
ब्रिटेन के गृह कार्यालय के केंद्रीय प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि प्रत्यर्पण के अनुरोध को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत को भेज दिया गया है, ताकि डिस्ट्रिक्ट जज आगे की कार्यवाही करें।
ब्रिटेन के एक अखबार की खबर के अनुसार दो अरब डॉलर के पीएनबी कर्ज घोटाले में आरोपी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड में 80 लाख पाउंड के आलीशान घर में रह रहा है और नये हीरा कारोबार में लगा है।
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले मामले को लंदन की एक अदालत में भेजने के ब्रिटेन के गृहमंत्री साजिद जाविद के कदम के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक यह कदम नीरव के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उसे भारत में कानून का सामना करने के लिए वापस लाने से जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का एक संयुक्त दल ब्रिटेन जाएगा तथा वकीलों को भारत के पक्ष और नीरव के खिलाफ साक्ष्यों से अवगत कराएगा।
बैंक धोखाधड़ी के एक और फरार आरोपी विजय माल्या के मामले में भी ऐसा ही किया गया था।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 13:39:222019-03-09 13:39:25लंदन के आलीशान घर में रह रहा है नीरव मोदी
जिन लोगों के कर्म गलत होते हैं, उनके लिए शनि अशुभ हो जाता है।
शनि के अशुभ होने से किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है, साथ ही घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शनिवार का कारक शनि है और विशेष रूप से इस दिन ऐसे कामों से बचना चाहिए, जिनसे कुंडली में शनि अशुभ हो सकता है।
हनुमान के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
अगर आप पर शनि की अशुभ दशा चल रही है तो मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
शनिदेव गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कारण जो लोग गरीबों का अपमान करते हैं, गरीबों को परेशान करते हैं, शनि उनके जीवन में परेशानियां बढ़ा देता है।
शनिवार को घर में लोहा या लोहे से बनी चीज लेकर नहीं आना चाहिए। इस दिन लोहे की चीजों का दान करना चाहिए।
शनिदेव के लिए काले तिल का दान करें।
शनिवार को पीपल की पूजा करनी चाहिए।
पूजा के बाद सात परिक्रमा करें।
शनिवार को जूते-चप्पल का दान किसी गरीब को करेंगे तो शनि के दोष दूर हो सकते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 10:41:192019-03-09 10:41:21शनिवार का कारक शनि है, विशेष रूप से इस दिन ऐसे कामों से बचना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पूरी तरह से जुट गए हैं।
चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही वह सभी जरूरी योजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास कर रहे हैं।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में पं. दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्नाथ भी मौजूद रहे।
विभिन्न योजनाओं की शुरुआत के मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो काम सपा, बसपा, कांग्रेस के लिए नामुमकिन था उसे पीएम मोदी ने मुमकिन बना दिया है।
नामुमकिन को मुमकिन बनाने का नाम ही है मोदी।
नोएडा आज मेक इन इंडिया के बड़े हब के तौर पर विकसित हो रहा है।
भारत मोबाइल बनाने में नंबर-2 पर पहुंचा है, इसमें नोएडा की अहम भूमिका है।
2014 से पहले मोबाइल बनाने वाली 2 फैक्ट्रियां थी।
आज सवा सौ फैक्ट्रियां देश में मोबाइल बना रही हैं। इसमें से बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां नोएडा में हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 08:22:452019-03-09 08:22:51नोएडा में पं. दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान किया उद्घाटन – नरेंद्र मोदी
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर थी, लेकिन आज एक बार फिर से पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है।
वहीं, आज भी डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी क्रूड ऑइल यानि कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
साथ ही यह भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होने के वजह से भारत में तेल की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन डीजल की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है।
वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे का इजाफा हुआ है, लेकिन डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.31 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 67.54 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.94 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 70.76 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.39 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.33 रुपए प्रति लीटर है।
चन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.09 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 71.38 रुपए प्रति लीटर है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 04:45:412019-03-09 04:45:43पेट्रोल की कीमत में फिर से इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.31 रुपए प्रति लीटर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने के दिन रात प्रयास किये जा रहे है और ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये लेकिन उनकों शर्म नहीं आती है।
मोदी कानपुर के निरालानगर मैदान में अनेक विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कल जम्मू में हुये बम विस्फोट को आतंकवादियों की बौखलाहट का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि क्या यह सेना का अपमान नहीं है,वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है।
कुछ लोग यह काम जानबूझकर कर रहे है मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिये ये लोग जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है।
स्वार्थ की राजनीति के चलते मोदी विरोध के कारण हमारे राजनीतिक विरोधी जो बयानबाजी कर रहे है उसका लाभ आतंकियो के सरपरस्त उठा रहे है।
प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले लखनऊ में सूखे मेवे बेचने वाले कश्मीरियों के साथ मारपीट का मुद्दा भी उठाया और उसे गलत बताया।
भारत में भी दम है यह लगता है या नहीं लगता है, हमारी सेना जो तय करे वह कर सकती है।
आप लोग खुश है आपका हौसला बुलंद है।
लेकिन बहुत दुखद है कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का दिन रात प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये, लेकिन उनको नहीं आती है।
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि पाकिस्तान को जो अच्छा लगे,पाकिस्तान को जो पसंद आयें ऐसी बाते हिन्दुस्तान में बैठे हुये लोग करे, क्या ऐसे लोगों को माफ कर सकते है?
क्या यह सेना का अपमान नही है,वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है।
कुछ लोग जो काम जानबूझकर कर रहे है।
मैं आजादी की जंग में अहम भूमिका अदा करने वाले इस कानपुर की धरती से आरोप लगा रहा हूं कि राजनीतिक स्वार्थ के लिये जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे है सरकार पर जिस प्रकार के गंदे आरोप लगा रहे है इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है।
आज जब पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है और पाकिस्तान आतंकवाद पर रंगे हाथों पकड़ा गया है पाकिस्तान मुंह दिखाने लायक नहीं रहा है।
सारी दुनिया पाकिस्तान पर दबाव बना रही है, ऐसे समय हमारे लोगों के बयान हमारे ही देश में से कुछ लोगों के बयान पाकिस्तान की मदद कर रहे है ।
क्या उनका ऐसा करना शोभा देता है? मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि मत भूलिये कि आपके बयानों को आधार बना रहा है।
पाकिस्तान आप ही के बयानों को दुनिया में बांट रहा है, दिखा रहा है और पूरे विश्व में भ्रम फैला रहा है और यह पाप आपके द्वारा हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि’ ऐसी स्थिति में हिन्दुस्तान के हम सब नागरिकों को सतर्क रहते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की पहले से ज्यादा जरूरत है।
देश में एकता का वातावरण बनाये रखना बहुत अहम है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 13:56:192019-03-08 13:56:22प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार विदेशों में मजबूती के रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपए की तेजी के साथ 33,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सोने की ही तरह औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 120 रुपए की तेजी के साथ 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि चीन के निर्यात आंकड़ों में गिरावट के रुख से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में नरमी आने की आशंका में आभूषण कारोबारियों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा बाजार में निवेश किया जिससे बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई।
उन्होंने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के कारण सोने की तेजी को और बल मिला।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 12:55:462019-03-08 12:55:49विदेशों में मजबूती के रुख से सोना 200 रुपए चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी
राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को भारतीय वुयसेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया है।
विमान का पायलट सुरक्षित है। पायलट क्रैश के दौरान विमान से इजेक्ट करने में सफल रहा।
हालांकि सकून देने वाली बात यह है कि इस स दुर्घटना में पायलट बाल-बाल बच गया।
मामले की जांच कोर्ट द्वारा की जाएगी।
इस विमान ने नल एयरबेस से उड़ान भरी थी लेकिन लैंडिग से पहले ही हादसे का शिकार हो गया।
फिलहाल खबर के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
मिग-21 विमान ने नल एयरबेस से उड़ान भरी थी।
हाल के दिनों में मिग क्रैश होने की यह दूसरी घटना है।
जैसा की आप जानते हैं कि हाल ही में वायुसेना का मिग-21 क्रैश हुआ था।
इस विमान को वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 12:26:222019-03-08 12:26:25बीकानेर के पास MIG 21 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के खास अवसर पर दूनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के लिए खास डूडल (Google Doodle) बनाकर उन्हें समर्पित किया हैं।
गूगल ने खास तौर पर महिलाओं सशक्तीकरण और उनको सम्मान देनें के लिए ही इस डूडल को बनाया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के डूडल को खास उद्देश्य सिर्फ महीला सशक्तीकरण को बढ़ाना है।
गूगल ने अपने खास डूडल में 14 स्लाइड्स को जोड़ा है, जिसमें 14 अलग भाषाओं में महिला सशक्तीकरण के कोट्स लिखे हैं।
गूगल के इस डूडल में भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का कोट भी शामिल है। मैरी कॉम ने लिखा है कि यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्योंकि आप एक महिला हैं।
गूगल ने अपने डूडल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने का ऑप्शन भी दिया है।
महिलाओं के सम्मान, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए महिला दिवस 2019 के खास अवसर पर हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-08 04:04:472019-03-08 04:04:50Google ने महिलाओं के लिए खास Doodle बनाकर किया समर्पित – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019
जम्मू कश्मीर के जम्मू बस स्टेड के पास एक बस के अंदर धमाका हुआ है। धमाके की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल अभी घटना की वजह सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू के मुख्य बस स्टैंड पर यह हादसा हुआ है। जहां एक शख्स ने बस स्टैंड के अंदर घुसकर हथगोला फेंक दिया। इस धमाके में 18 स्थानीय लोगों घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार, सामान्य दिनों की तरह भीडभाड़ थी। सुबह लगभग 11.30 बजे एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और लोग इधरउधर भागते नजर आए। लोगों ने बताया कि कोई चीज ऊपर से एक बस के पास आकर गिरी। धमाके से बस क व्यापक नुकसान पहुंचा और उसके कांच टूट गई। जिस बस के पास यह धमाका हुआ उसमें छह से सात लोग सवार थे।इनके अलावा धमाके से आसपास के दुकानदार व कुछ यात्री घायल हो गए।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि ये दूसरा ऐसा हमला है। फिलहाल घटना होने के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-07 08:37:452019-03-07 08:37:48जम्मू बस स्टैंड के अंदर बस पर फेंका ग्रेनेड