*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार समारोह में कई हस्तियां सम्मानित

नई दिल्ली:

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को एक पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 46 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मनित किया।

हालांकि राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आठ लोग अनुपस्थित रहे।

पुरस्कार वितरण समारोह में पद्म विभूषण के लिए महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रंगमंच के व्यक्तित्व और इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे के अलावा सात पद्मश्री से सम्मानित होने वाली हस्तियां गैर-हाजिर रहीं। इनमें कनाडा के कादर खान(मरणोपरांत) को (कला), गुजरात की ज्योति मानशंकर(कला), त्रिपुरा के थंगा दरलोंग(कला), अमेरिका के डॉ सुभाष काक(विज्ञान और इंजीनियरिंग), उत्तर प्रदेश के रमेश बाबा महाराज(सामाज सेवा), फ्रांस की मिलिना साल्विनी (कला), गुजरात के पत्रकार नागिदास संघवी(साहित्य और शिक्षा) सहित कुल सात लोग अनुपस्थित रहे।

पद्म विभूषण (1)
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रंगमंच के व्यक्तित्व और इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे। 

पद्म भूषण (8)
अमेरिका के जॉन चेम्बर्स को व्यापार और उद्योग के लिए, पंजाब के सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा को समाज सेवा, दक्षिण अफ्रीका के प्रवीण जमनादास गोरधन को समाज सेवा, केरल के विश्वनाथन मोहनलाल को कला क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के बुधादित्य मुखर्जी को कला, झारखंड के करिया मुंडा को समाज सेवा, दिल्ली से पत्रकार कुलदीप नय्यर(मरणोपरांत) को साहित्य और शिक्षा क्षेत्र और बिहार के हुकुमदेव नारायण यादव को समाज सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।

पद्मश्री (46)
शरत कमल, खेल(टेबल टेनिस), तमिलनाडु; बंगारू आदिगलर, अध्यात्मवाद, तमिलनाडु; प्रो. इलियास अली, चिकित्सा, असम; प्रो. दिलीप कुमार चक्रवर्ती, पुरातत्व, दिल्ली; डॉ मम्मीन चांडी, चिकित्सा, पश्चिम बंगाल; मुक्ताबेन पंकज कुमार दागली, सामाजिक कार्य, गुजरात; बाबूलाल दहिया, कृषि, मध्य प्रदेश; थांगा डारलोंग, कला (संगीत, बांसुरी) त्रिपुरा;
प्रभु देवा, कला, तमिलनाडु; भागीरथी देवी, सार्वजनिक मामलों, बिहार; डॉ बलदेव सिंह ढिल्लों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, पंजाब; हरिका द्रोणावल्ली, खेल, आंध्र प्रदेश; प्रो संदीप गुलेरिया, चिकित्सा, दिल्ली; डॉ पी.एस. हार्डिया, चिकित्सा, मध्य प्रदेश; बुलू इमाम, सामाजिक कार्य, झारखंड; डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सिविल सेवा, दिल्ली; कदामपुत्रमादोम गोपालन थन्थरी जयन, कला, केरल; अमेरिका, डॉ रजनी कांत, सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश; प्रो वामन केंद्रे, कला, महाराष्ट्र; रवींद्र देवराओ कोल्हे और डॉ स्मिता रवींद्र कोल्हे(जोड़ी), चिकित्सा, महाराष्ट्र; राज कुमारी, कृषि, बिहार; वल्लभभाई वासराभाई मारवानिया, कृषि, गुजरात; प्रो शादाब मोहम्मद, चिकित्सा, उत्तर प्रदेश; प्रो.(डॉ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चिकित्सा, झारखंड;

शंकर महादेवन नारायण, कला, महाराष्ट्र; शांतनु नारायण, व्यापार और उद्योग, अमेरिका; जगदीश प्रसाद पारीक, कृषि, राजस्थान; डॉ बिमल हसमुख पटेल, आर्किटेक्चर, गुजरात; गणपत आई पटेल, साहित्य और शिक्षा, अमेरिका; बजरंग पुनिया, खेल, हरियाणा; डॉ आर.वी. रमानी, चिकित्सा, तमिलनाडु; यदलापल्ली वेंकटेश्वर राव, कृषि, आंध्र प्रदेश; महेश शर्मा, सामाजिक कार्य, मध्य प्रदेश; नरेंद्र सिंह, पशुपालन, हरियाणा; आनंदन शिवमणि, कला, तमिलनाडु; ब्रह्मश्री विशुद्धानंद स्वामी, अध्यात्मवाद, केरल; अजय ठाकुर, खेल, हिमाचल प्रदेश; जमुना टुडू, सामाजिक कार्य, झारखंड; राम शरण वर्मा, कृषि, उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। 

इसके अलावा कनाडा के कादर खान (मरणोपरांत) को (कला), गुजरात की ज्योति मानशंकर (कला), त्रिपुरा के थंगा दरलोंग (कला), अमेरिका के डॉ. सुभाष काक (विज्ञान और इंजीनियरिंग), उत्तर प्रदेश के रमेश बाबा महाराज (सामाज सेवा), फ्रांस की मिलिना साल्विनी (कला), गुजरात के पत्रकार नागिदास संघवी (साहित्य और शिक्षा) सहित कुल सात लोग अनुपस्थित रहे।

केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए कुल 112 नामों की घोषणा की थी।

इन पुरस्कार विजेताओं के पहले समूह को आज यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में आमंत्रित किया गया था।

पुरस्कार विजेताओं के दूसरे समूह को पुरस्कारों प्रदान करने के लिए दूसरा समारोह 16 मार्च को आयोजित होगा।

*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

दिल्ली : विकास भवन में शॉटसर्किट की वजह से लगी आग

दिल्ली:

दिल्ली में एक बार फिर आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है।

खबर है कि दिल्ली के विकास भवन में आग लग गई है।

यह आग विकास भवन की छठी मंजिल पर लगी है।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़िया मौके पर पहुंच गई हैं।

आग पर काबू पानी का प्रयास जारी है। यह आग शॉर्टि सर्किट की वजह से लगी है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी

गुवाहाटी:

 पेट्रोल की कीमतों में सोमवार को भी लगातार तीसरे बढ़ोत्तरी जारी है जबकि डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। 

गुवाहाटी में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 06 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 72.02 पैसे हो गई है।

जबकि डीजल की कीमत 10 पैसे की कमी के साथ 67.99 पैसे हो गई है। 

वहीं फरवरी माह में भी पेट्रोल व डीजल के दामों में पूरे माह उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा।

जबकि मार्च माह की शुरुआत भी कीमतों में उछाल के साथ हुई है। वो अभी भी जारी है।

*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी सज्जाद मारा गया

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

आतंकियों की शिनाख्त हो गई है। इनमें एक पाकिस्तान का आतंकी मारा गया है, जबकि एक आतंकी सज्जाद है।

आपको बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सज्जाद की कार का ही इस्तेमाल किया गया था।

मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। उनके पास से मिले सामानों से आतंकियों के जैश से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। 

पुलिस के अनुसार, रविवार को सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

इसके बाद त्राल के पिंग्लिश क्षेत्र की सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

पुलिस के अनुसार, रविवार को सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

इसके बाद त्राल के पिंग्लिश क्षेत्र की सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

मुठभेड़ शुरू होने के बाद मौके पर स्थानीय युवा एकत्र हो गए उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया।

सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से खदेड़ दिया।

इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

अभी तक दो ही आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं।

*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

हनुमान चालीसा पाठ से होने वाले लाभ

सम्पूर्ण हनुमान चालीसा के पाठ में हनुमान जी की शक्तियों का वर्णन किया गया है |

इस पाठ के माध्यम से ही हम हनुमान जी की आराधना करने के साथ-साथ उन्हें उनकी शक्तियों का भी स्मरण कराते है जिससे वे शीघ्र प्रसन्न होकर हमें फलीभूत करते है |

कष्टों से छुटकारा दिलाते हैं

हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए |

इसलिए जितना शीघ्र हो सके आप इसे याद कर ले |

सुबह का एक समय निश्चित कर प्रतिदिन उसी समय पर हनुमान चालीसा का पाठ करे |

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें.

– अपना मुंह पूर्व दिशा में या दक्षिण दिशा में रखकर लाल आसन पर बैठें.

– हनुमान जी की फोटो को पूर्व या दक्षिण दिशा में लाल वस्त्र बिछाकर रखें.

– गाय के घी या तिल के तेल का दिया जलाएं और एक लोटे में जल भरकर रखें और हनुमान जी के सामने 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.

– गुड़ या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.

– ऐसा लगातार 11 मंगलवार करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.

हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहाँ हनुमान जी को चौला चढ़ाया जाता हो, उस मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों से थोड़ा सा सिन्दूर एक डिब्बी में घर ले आये अब डिब्बी में और सिन्दूर व थोडा चमेली का तेल मिलाकर रखे ले

रोजाना पूजा पर बैठते समय सबसे पहले हनुमान जी का ध्यान करते हुए इस सिन्दूर से स्वयं को तिलक करे |

लाल या पीले वस्त्र धारण कर लाल ऊनी आसन बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठ जाये साथ में एक लौटे में जल और प्रसाद रूप में कुछ मीठा रखे |

अब चमेली के तेल का दीपक प्रज्वल्लित करे |

पानी के लौटे को हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख रखकर आदरपूर्वक उन्हें ग्रहण करने को कहे |

अब थोड़े मीठे को भोग स्वरुप उनकी प्रतिमा के आगे रखे

किसी भी घोर संकट से निकलने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी माना गया है | इसके अतिरिक्त मनोकामना पूर्ति हेतु व भविष्य को सुरक्षित बनाने हेतु भी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है |

हनुमान चालीसा

दोहा : श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।

बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।। 

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।

बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।। 

चौपाई : जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।जय कपीस तिहुं लोक उजागर।। 

रामदूत अतुलित बल धामा।अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।। 

महाबीर बिक्रम बजरंगी।कुमति निवार सुमति के संगी।। 

कंचन बरन बिराज सुबेसा।कानन कुंडल कुंचित केसा।। 

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।कांधे मूंज जनेऊ साजै। 

संकर सुवन केसरीनंदन।तेज प्रताप महा जग बन्दन।। 

विद्यावान गुनी अति चातुर।राम काज करिबे को आतुर।। 

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।राम लखन सीता मन बसिया।। 

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।बिकट रूप धरि लंक जरावा।। 

भीम रूप धरि असुर संहारे।रामचंद्र के काज संवारे।।

 लाय सजीवन लखन जियाये।श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।। 

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।। 

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।। 

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।नारद सारद सहित अहीसा।। 

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।कबि कोबिद कहि सके कहां ते।। 

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।राम मिलाय राज पद दीन्हा।। 

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।लंकेस्वर भए सब जग जाना।। 

जुग सहस्र जोजन पर भानू।लील्यो ताहि मधुर फल जानू।। 

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते।सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।। 

राम दुआरे तुम रखवारे।होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।तुम रक्षक काहू को डर ना।। 

आपन तेज सम्हारो आपै।तीनों लोक हांक तें कांपै।। 

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।महाबीर जब नाम सुनावै।। 

नासै रोग हरै सब पीरा।जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

 संकट तें हनुमान छुड़ावै।मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

 सब पर राम तपस्वी राजा।तिन के काज सकल तुम साजा।

और मनोरथ जो कोई लावै।सोइ अमित जीवन फल पावै।। 

चारों जुग परताप तुम्हारा।है परसिद्ध जगत उजियारा।।

 साधु-संत के तुम रखवारे।असुर निकंदन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।अस बर दीन जानकी माता।। 

राम रसायन तुम्हरे पासा।सदा रहो रघुपति के दासा।। 

तुम्हरे भजन राम को पावै।जनम-जनम के दुख बिसरावै।। 

अन्तकाल रघुबर पुर जाई।जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।। 

और देवता चित्त न धरई।हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।। 

संकट कटै मिटै सब पीरा।जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।। 

जै जै जै हनुमान गोसाईं।कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।। 

जो सत बार पाठ कर कोई।छूटहि बंदि महा सुख होई।। 

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।होय सिद्धि साखी गौरीसा।। 

तुलसीदास सदा हरि चेरा।कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।  

दोहा :पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।


*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

देवी मां के नवरात्रे 2019….

देवी मां

देवी मां के नवरात्रे

6 अप्रेल 2019 से नवरात्रि प्रारंभ

14 अप्रैल 2019 नवरात्रि समापन

साल 2019 में होने वाले त्यौहारों के बारे में हर कोई जान लेना चाहता है।

हर साल की तरह साल 2019 में भी बहुत से तीज-त्यौहार होंगे ही।

नवरात्रि साल में चार बार आते हैं, जिनमें से दो (चैत्र नवरात्रि 2019 और शारदीय नवरात्रि 2019) को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

नौ दिन उपवास के बाद नवमी या दसवीं पूजन किया जाता है जिसमें कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। 

नवरात्रि में नौ दिनों देवी मां के अलग-अलग नौ रुपों की पूजा की जाती है। 

संपूर्ण भारतवर्ष में नवरात्रि प्रमुख पर्व है।

1.  माँ शैलपुत्री

2.  माँ ब्रह्मचारिणी

3.  माँ चंद्रघण्टा

4.  माँ कूष्मांडा

5.  माँ स्कंद माता

6.  माँ कात्यायनी

7.  माँ कालरात्रि

8.  माँ महागौरी

9.  माँ सिद्धिदात्री

इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।

वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ को मिलाकर चार नवरात्र आते हैं। इनमें से चैत्र और आश्विन माह के नवरात्रि अधिक लोकप्रिय हैं।

*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अब राजनैतिक दलों के साथ ही चुनाव आयोग भी पूरी तरह से तैयार है।

चुनाव आयोग रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तारीखों की घोषणा कर रहा है ।

इस घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी।

चुनाव आयोग 543 सीटों पर चुनाव करवाने के लिए घोषणा कर रहा है।

2014 में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को 336 सीटें मिली थीं।

तत्कालीन सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले राजनैतिक दलों के गठबंधन, यूपीए को 2014 में 60 सीटें मिली थीं।

और अन्य दलों को 147 सीटें मिली थीं।

80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है।

जब एक ओर लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां रैली और तैयारियों में जुटी है तो भारत निर्वाचन आयोग भी इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है।

7 चरण में होंगे चुनाव

11 अप्रैल को पहला चरण

18 अप्रैल को दूसरा चरण

23 अप्रैल को तीसरा चरण

29 अप्रैल को चौथा चरण

6 मई को पांचवां चरण

12 मई को छठा चरण

19 मई को सातवां चरण

23 मई को चुनाव के नतीजे

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 को जारी किए जाएंगे।

आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 91 सीटों के लिए 20 राज्यों आंध्रप्रदेश, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार, दादरा नगर हवेली, दमन एव दीव, लक्षद्वीप, दिल्ली, पुदुचेरी, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में मतदान होगा।

तीसरे चरण में 115 सीटों, चौथे चरण में 71 सीटें, पांचवें चरण में 51 सीटों छठे चरण में 59 सीटों और सातवें चरण में 59 सीटों के लिए मतदान होगा। 

*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

इथियोपिया एयरलाइंस का विमान क्रैश

इथियोपिया एयरलाइंस का विमान बोइंग 737 पैसेंजर जेट क्रैश हो गया है।

इस विमान में 149 यात्री और चालक दल के 8 सदस्य सवार थे।

बताया जा रहा है कि यह विमान कीनिया जा रहा था।

एयरलाइंस कंपनी ने विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है।

विमान आदीस अबाबा से नैरोबी की उड़ान भर रहा था।

विमान कंपनी के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 8.44 बजे हुआ।

एयलाइंस ने फिलहाल चालक दल के बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

एयरलाइंस कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, ‘इथियोपियन एयरलाइंस के कर्मचारियों को दुर्घटना स्थल पर भेजा जा रहा है और आपातकालीन सेवाओं की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं’।

बताया डजा रहा है कि विमान बीशोफ्तू शहर के करीब हुआ और वहां पर बचाव कार्य जारी है। 

इथियोपियन एयरलाइन का जो बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो बिलकुल नया था।

ये विमान एयरलाइन को चार महीने पहले ही मिला था।

हादसे को लेकर इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके शोक जताया। सुरक्षा के लिहाज से एयरलाइंस काफी प्रतिष्ठित है। 

लेकिन साल 2010 में एयरलाइन्स का एक विमान बेरूत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था। जिसमें 90 यात्री मारे गए थे। 

*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

विनोद शर्मा : कांग्रेसी कहलाने में शर्म आती है इसलिए पार्टी से पहले देश को मानते हुए इस्तीफा दे दिया

पटनाः 

बिहार में कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

विनोद शर्मा ने कहा है कि उन्हें देशहित को देखते हुए यह फैसला लिया है.

क्योंकि कांग्रेस पार्टी आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रही है.

जो कभी देशहित से जुड़ा नहीं हो सकता है. उन्हें अब कांग्रेसी कहलाने में शर्म आती है. इसलिए पार्टी से पहले देश को मानते हुए उन्होंने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

विनोद शर्मा ने पद और पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार बालाकोट में हुए आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रही है.

जो की गलत है. इतना ही नहीं विनोद शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस बारे में चिट्ठी लिखी. जिसमें उन्होंने एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने की बात को गलत ठहराया था.

उन्होंने चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें कांग्रेसी कहलाने में शर्म आ रही है.

उन्होंने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगना शर्मनाक बताया. और एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बताया.

विनोद शर्मा ने कहा कि ऐसी ही कारणों से आज कांग्रेस की स्थिती बुरी हो रही है. लोग अब कांग्रेस को पाकिस्तानी एजेंट समझने लगे हैं.

विनोद शर्मा ने कहा कि वह पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ हूं.

उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है. लेकिन देशहित को देखते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है.

आपको बता दें कि कांग्रेस ने विनोद शर्मा को हाल ही में जम्बो कमिटी में प्रवक्ता नियुक्त किया था.

विनोद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को चिट्ठी लिखने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इससे मुझे काफी दुख भी महसूस हुआ.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यकर्ता भी चाहते थे कि पार्टी ऐसे बयान नहीं दे. उन्हें पहले भी चिट्ठी लिखी थी लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी इस बारे में बात की. वह खुलकर नहीं कहते हैं लेकिन वह भी चाहते थे कि पार्टी की ओर से इस तरह के बयान नहीं आए.

वहीं, उन्होंने आगे की राह को लेकर कहा कि मुझे जो भी पार्टी राष्ट्रहित से जुड़ा दिखेगा उससे मैं जुड़ जाऊंगा.

लेकिन ऐसा हो सकता है कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता की तरह भी रह सकता हूं. अभी किसी तरह का फैसला नहीं किया है.

*MCC Issues Challan to PNB Bank, Sector 17 for Littering in public place*

नि:शुल्क गभर्वती महिलाओं की एनीमिया जांच

जोधपुर:

बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य को पोषण के माध्यम से बेहतर करने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेशभर में 8 से 22 मार्च तक मार्च तक पोषण अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

इस पखवाड़े के अन्तर्गत शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की गतिविधियों में गभर्वती महिलाओं की एनीमिया नि:शुल्क जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के अवसर पर जिले के करीब 135 सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परामर्श देकर विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के अवसर पर जिले के करीब 135 सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परामर्श देकर विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई। 

डॉ. मण्डा ने बताया कि पखवाड़े के दौरान 11 मार्च को विद्यालयों में किशोर बालक-बालिकाओं से पोषण व स्वच्छता के बारे में चर्चाएं, 12 मार्च को विद्यालयों में एनिमिया कैम्प, 14 मार्च को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरी बालिका युवा समूह बैठकें, 15 मार्च को आंगनबाड़ी केन्द्रों व विद्यालयों में किशोरी बालिकाओं के लिये जागरूकता अभियान, 20 मार्च को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एनिमिया कैम्प एवं 21 मार्च को टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सलाह जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।