’श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू’

मौसम विभाग की चेतावनी – 11 जुलाई तक इन राज्यों में हो सकती है बहुत भारी बारिश

दिल्ली:

दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 जुलाई को बहुत तेज बारिश होने की संभावना है,भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों में भारी से बहुत ज्यादा भारी की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में दक्षिणपश्चिम मानसून के पहुंचने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के दक्षिण जिलों और मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में 9 और 10 जुलाई को भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान उत्तरपूर्वी राज्यों और पश्चिमी कोस्ट में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण एंड गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश दर्ज की गई है.

For Sale


7 जुलाई- मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जुलाई यानी रविवार को असम एंड मेघालय के कुछ जगहों पर भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है. वहीं कोंकण एंड गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश एंड नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा केरल एंड माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एंड दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल एंड सिक्किम, छत्तीसगढ़ और बिहार में भारी बारिश हो सकती है।

Watch This Video Till End….

’श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू’

हादसा : आगरा शहर में सोमवार सुबह एक बस के नाले में गिरने से करीब 29 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सोमवार सुबह एक बस के नाले में गिरने से करीब 29 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने यात्रियों की मौत पर दुख और संवेदना व्यक्त की है और डीएम-एसएसपी को घायलों को हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस यमुना-एक्सप्रेस वे पर झरना नाले में गिर गई। उन्होंने बताया कि बचाव एवं राहत का काम जा रही है।

For Sale

उन्होंने बताया कि अभी तक 29 शव निकाल लिए गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है।

घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

इस बड़ी दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे सहित 29 लोगों की मौत हुई है और लगभग 20 लोग घायल हैं। लखनऊ एक्सप्रेस-वे इनर रिंग रोड से होते हुए गलती से यमुना एक्सप्रेस वे पर डेढ़ किलोमीटर बस आगे चली गई थी। यहां पर ऊपर पुल से 30 फुट नीचे झरना नाले में गिर पड़ी, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर है।

Watch This Video Till End….

’श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू’

भाजपा का सदस्यता अभियान का आज से आगाज, डांसर सपना चौधरी बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर पार्टी में शामिल होंगी।

दिल्ली में भारतयी जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होगा।

भाजपा का सदस्यता अभियान का आज से आगाज, डांसर सपना चौधरी बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर पार्टी में शामिल होंगी।

इस अभियान में शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी मौजूद रहेंगी। वो बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर पार्टी में शामिल होंगी।

बता दें कि भाजपा पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और संगठन को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मनोज तिवारी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारि में जुट गए हैं।

ऐसे में मनोज तिवारी पहले खेसारी लाल और रवि किशन को पार्टी में शामिल कर चुके हैं और अब सपना चौधरी को शामिल करने जा रहे हैं।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में सपना के भाजपा में शामिल होने की खबरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। लेकिन सपना ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस खबर को झूठा बताया था।

Watch This Video Till End….

’श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू’

राहुल गांधी के इस्तीफे पर सीएम अमरिंदर बोले- पार्टी को युवा नेता की जरूरत

कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने जो फैसला लिया, वह दुर्भायपूर्ण है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने युवा नेतृत्व में पार्टी की बागडोर संभालने और इसे और ऊचाइयों पर ले जाने का रास्ता दिखा दिया था।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, ऐसे में ये स्वभाविक है कि एक युवा नेता ही उस आबादी को समझा पाएगा, साथ ही लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं से जोड़कर अपने आप को और प्रभावी ढंग से जोड़ पाएगा।

लेकिन इस सच को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि पार्टी को इस समय एक युवा नेता की ही जरूरत है। जो अपने हुनर, कौशल और जज्बे से पार्टी में जान फूंक सके।

पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर सके। सीडब्ल्यूसी से मेरा आग्रह है कि युवा नेता को ही पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की दिशा में सोचें, ताकि वह जमीनी स्तर पर काम करके पार्टी को जन-जन में लोकप्रिय बनाए।

Watch This Video Till End….

’श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू’

दिल्ली-एनसीआर में आज भी मौसम हुआ मेहरबान,मॉनसून की दस्तक,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

सूत्र के अनुसार:

दिल्ली: दिल्ली में मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। राजधानी में गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मानसून ने 7 दिन की देरी की।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में मानसून करीब एक सप्ताह की देरी से अाया।

मानसून ने इस हफ्ते के आखिरी में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तिशगढ़, यूपी, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून की पहली बारिश हुई।

For Sale

चिलचिलाती गर्मी से इन हिस्सों के लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 2.4 मिली बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून की दस्तक 6 जुलाई को होगी।

Watch This Video Till End….

’श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू’

Union Budget 2019: अब आसान हुई अपने घर की राह

फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: बजट के नए प्रावधानों से अपने आशियाने की राह अब आसान होगी। 45 लाख तक का आवास खरीदने पर सरकार साढ़े तीन लाख तक की सब्सिडी देगी।

जिससे भवन खरीदने वालों को राहत मिलेगी। वहीं, राजधानी में वर्ष 2022 तक 19000 लोगों को अपना आशियाना मिलेगा।मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत 19 हजार हजार लोगों को अपनी छत मुहैया कराएंगे।

इसी कड़ी में एमडीडीए की धौलास परियोजना पर अगले महीने से कार्य शुरू हो जाएगा। इसके तहत 408 फ्लैट बनाए जाएंगे। जिसमें से 240 ईडब्ल्यूएस और 168 एमआईजी फ्लैट बनने हैं। प्रोजेक्ट की लागत 68 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। 

For Sale

शुक्रवार को बजट में वर्ष 2022 में देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार ने हर परिवार के पास पानी का कनेक्शन, शौचालय, विद्युत आपूर्ति के साथ पक्का आवास देने की घोषणा की है।

दून की बात करें तो यहां वर्ष 2022 तक 19 हजार लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। एमडीडीए और नगर निगम बिल्डरों की मदद से पीपीपी मोड में मकान बनाएगा। योजना के तहत एमडीडीए और नगर निगम ने वर्ष 2016-17 में एक डिमांड सर्वे कराया था।

इसके बाद योजना पूरी होने तक की कार्ययोजना बनाकर उसे हर वर्ष आने वाली लागत का निर्धारण किया। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट के बाद केंद्र की ओर से योजना को लेकर धनराशि जारी की जाएगी। वर्ष 2015-16 में सात करोड़ 73 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एमडीडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर में 224 भवन और सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में 240 मकानों का आवंटन दुर्बल आय वर्ग के लोगों को किया है।

अधिकारियों के मुताबिक जल्द धौलास समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी अन्य विभागों और प्राधिकरण की जमीन पर मकान बनाए जाएंगे। स्लम के लिए जहां 170.274 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, वहीं नॉन स्लम के लिए 128.745 करोड़ रुपये से मकान बनाए जाएंगे। 

Watch This Video Till End….

सरकार विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दे रही ऋण 

Breaking News: सेस लगने से पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा

नई दिल्ली:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को देश का आम बजट पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल में एक रुपया सेस और एक रुपया एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की।

For Sale

जिसके बाद आज से आपको गाड़ी से सफर करने के लिए जेब ढीली करने पड़ेगी। आज से प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 2.45 रुपये और डीजल के दाम 2.36 रुपये बढ़ गए हैं।शनिवार से आपको दिल्ली में पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 72.96 रुपये और प्रति लीटर डीजल के लिए 66.69 रुपये चुकाने होंगे।

शुक्रवार को दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 70.51 रुपये और डीजल की कीमत 64.33 रुपये थी। वहीं मुंबई में शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 76.15 रुपये और डीजल की 67.40 रुपये थी।

Watch This Video Till End….

’श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू’

केंद्र : पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद करने से भारतीय विमानन कंपनियों को हुआ 548 करोड़ का घाटा

पाकिस्तान द्वारा अपनी हवाई क्षेत्र को भारत के लिए बंद करने से भारतीय विमानन कंपनियों को 548 करोड़ का घाटा हुआ है।

पाकिस्तान ने हाल में ही अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की समय सीमा 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र को बंद कर रखा है।

इस कारण खाड़ी देशों, पश्चिम-मध्य एशिया सहित कई देशों को जाने वाली भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट को अरब सागर का चक्कर लगाते हुए जाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के वायुसीमा बंद करने से भारतीय एयरलाइंस को नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

For Sale

हाल में ही जी-20 में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाक वायुसीमा से न होकर अरब सागर और ओमान होते हुए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे थे। हालांकि पाक ने उनके विमान को अपने देश के उपर से होकर जाने के लिए अनुमति दे दी थी।

नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि पाक हवाई क्षेत्र के बंद होने से 2 जुलाई तक भारतीय विमानन कंपनियों को हुआ 548 करोड़ का घाटा हुआ।

जिसमें  2 जुलाई एयर इंडिया को 491 करोड़, 31 मई तक इंडिगो को 25.1 करोड़ और 20 जून तक स्पाइस जेट को 30.73 करोड़ और गोएयर को 2.1 का घाटा हुआ।

Watch This Video Till End….

’श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू’

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली हैं।जानें ? खास बातें

नई दिल्ली:

मोदी सरकार (Modi Govt) के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पेश करने वाली हैं।

आज सुबह वो अपने आवास से सबसे पहले वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के लिए रवाना हुईं। जहां उन्होंने बजट से जुड़ी कॉपियां अपने ब्रीफकेस (Briefcase) में रखी। जिसे बजट ब्रीफकेस (Budget Briefcase) भी कहा जाता है।

लेकिन इस बार महिला वित्त मंत्री ने बजट ब्रीफकेस नहीं दिखाया। लेकिन उनके हाथ में एक नया मखमली लाल कपड़े में लिपटी बजट कॉपियां नजर आईं, इस लाल कपड़े के ऊपर अशोक स्तंभ का चिन्ह दिख रहा है। इसी के अंदर बजट की कॉपियां हैं। इस बार बजट की तस्वीर नई नजर आई हैं।

बजट ब्रीफकेस की शुरुआत ब्रिटिश काल से शुरू हुई थी। बजट वाली दिन पहले चमड़े की बैग या ब्रीफकेस के साथ वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचते हैं।

आजादी के बाद पहले वित्त मंत्री आरके शानमुखम चेट्टी लेदर के थैले के साथ संसद भवन पहुंच थे। उसके बाद कई दशकों तक यहीं थैला लेकर वित्त मंत्री पहुंचते थे।

For Sale

इस बजट ब्रीफकेस में देश के वित्त वर्ष का आर्थिक स्थिति का लेखा-जोखा होता है। 

थैले से ब्रीफकेस में बदलने की परंपरा को पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने तोड़ा और सूट बूट के साथ नया चमड़े का ब्रीफकेस लेकर संसद पहुंचे और देश का बजट पेश किया। 

मनमोहन सिंह के बाद 2019 के अंतरिम बजट तक इसी चमड़े का ब्रीफकेस में बजट की कॉपियां आई लेकिन मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहले बजट का ब्रीफकेस थोड़ा सा बदला हुआ नजर आ रहा है। 

Watch This Video Till End….

’श्री माता मनसा देवी पर चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू’

उड़ीसा : पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी।

उड़ीसा : पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए भक्त भारत के कोने कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं।

इस रथ को विश्व प्रसिद्ध बताया गया है। कहते है कि इस रथ में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा बैठे होते हैं और जो भक्त सच्चे मन से भगवान की इस रथ यात्रा में शामिल होता है और रथ को खींचने में हाथ लगता है। उसके सभी पाप मिट जाते हैं।

For Sale

इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद में आज जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। लेकिन उससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में पत्‍नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्‍नाथ की पूजा अर्चना की ।

वहीं यात्रा से पहले सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिनभाई पटेल ने भी पूजा अर्चना की। 

Watch This Video Till End….