पश्चिम बंगाल के आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस और अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक मौके पर मौजूद हैं। स्ट्रैंड बैंक रोड पर आग के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-08 03:36:492019-06-08 15:13:39Big Breaking : कोलकाता के एक केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद
RBI: मोदी सरकार का तोहफा, रेपो रेट 9 साल में सबसे कम,सस्ता हो सकता है लोन
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि लगातार तीसरी बार रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करना समय के अनुकूल है तथा निर्णायक है। उन्होंने कहा कि यह कदम आर्थिक वृद्धि को लेकर उभर रही चिंताओं को दूर करने के लिये उठाया गया है। दास ने कहा कि नीतिगत रुख को तटस्थ से बदलकर नरम किया जाना इस बात का संकेत है कि रेपो दर में वृद्धि पर फिलहाल विचार नहीं किया जाएगा। इसका अर्थ हुआ कि मौद्रिक नीति समिति की आने वाली बैठकों में या तो रेपो दर को यथावत रखा जाएगा या इसमें और कटौती संभव है। दास ने कहा कि वित्तीय प्रणाली में करीब एक साल से तरलता की कमी की स्थिति थी जो अब इफरात में है।
उन्होंने हर सकारात्मक उद्देश्य के लिये पर्याप्त तरलता सुनिश्चित बनाये रखने की भी बात की। रिजर्व बैंक ने वृद्धि के समक्ष चुनौतियों को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिये आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान 7.20 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया। यह ध्यान देने योग्य बात है कि पिछले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत के अनुमान से कम रही है तथा चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर पांच साल के निचले स्तर 5.80 प्रतिशत पर आ गयी।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों को तोहफा
इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों को भी आरबीआई की बैठक से खुशखबरी मिली है. दरअसल, रिजर्व बैंक ने RTGS और NEFT लेनदेन पर लगाए गए शुल्क को हटा दिया है. इसका मतलब यह हुआ कि अब RTGS और NEFT के जरिए ट्रांजेक्शन करने वाले लोगों को किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा.
दास ने नीतिगत समीक्षा के निष्कर्षों की घोषणा के बाद कहा कि रेपो दर में कटौती पर समिति के सभी सदस्यों का एकमत होना यह दिखाता है कि मौद्रिक नीति समिति आर्थिक वृद्धि की चिंताओं को दूर करने के लिये निर्णायक तौर पर और समय पर काम करती है। नीतिगत रुख तटस्थ से नरम किये जाने के बारे में पूछे जाने पर दास ने कहा, इसका मतलब है कि अभी दर में वृद्धि पर विचार नहीं किया जाने वाला है। उन्होंने कहा कि नरम रुख का मतलब हुआ कि दर में वृद्धि का विचार अभी नहीं हैं।” हालांकि उन्होंने तुरंत ही यह भी जोड़ा, इसका यह मतलब नहीं कि निश्चित तौर पर आगे दर में और कटौती की जाने वाली है। मानसून के खराब रहने की स्थिति में यदि आर्थिक वृद्धि को सहारा देने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने की चुनौती सामने आ जाए तो ऐसे में रिजर्व बैंक की प्राथमिकता क्या होगी, यह पूछे जाने पर दास ने सपाट जवाब दिया कि मौसम विभाग ने मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षित खाद्य भंडार देश की खाद्य जरूरतों की तुलना में 3.40 गुणा है। उन्होंने यह बताकर संकेत देना चाहा कि बारिश के खराब रहने के बाद भी मुद्रास्फीति नरम रह सकती है। वास्तविक ब्याज दर के बारे में पूछे जाने पर दास ने स्पष्ट आंकड़ा देने से इनकार किया। उन्होंने लोगों से यह अनुमान लगाने को कहा कि किस तरह से रिजर्व बैंक खाई को पाट रहा है। खुदरा मुद्रास्फीति की दर और बैंकों की ब्याज दर के अंतर को वास्तविक ब्याज दर कहा जाता है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-06 23:45:322019-06-06 23:47:47RBI: मोदी सरकार का तोहफा, रेपो रेट 9 साल में सबसे कम,सस्ता हो सकता है लोन
Google ने आज के डूडल को 50 साल की गर्व और LGBTQI समुदाय की स्वीकृति के लिए समर्पित किया है।
डूडल 1969 से शुरू होकर प्राइड इतिहास के माध्यम से हमें ले जाता है, जब समुदाय ने सामूहिक रूप से अपनी पहचान, अधिकारों और सम्मान के लिए लड़ाई शुरू कर दी थी।
कलाकार नैट स्वाइनहार्ट पिछले पांच दशकों की प्राइड परेड और इसके बढ़ते आकार और गति के माध्यम से दर्शकों को चलने के लिए समुदाय के साथ पहचाने जाने वाले विभिन्न रंगों का उपयोग करता है।
जून का महीना दुनिया भर में गौरव के महीने के रूप में मनाया जाता है।
यह गर्व की परेड के साथ स्मरण किया जाता है, जहां एलजीबीटीक्यूआई समुदाय के सदस्यों का दावा है कि वे सड़कों को स्वतंत्रता और स्वीकृति के स्तर पर मना रहे हैं जो उन्होंने समाज में हासिल की है और अधिक के लिए पूछ रहे हैं। प्राइड परेड के बारे में बताते हुए डूडल डिजाइनर स्वाइनहार्ट ने कहा, “प्राइड परेड पूरे एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए उत्सव और मुक्ति का प्रतीक है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-04 04:24:542019-06-04 04:24:57Google ने आज के डूडल को 50 साल की गर्व और LGBTQI समुदाय की स्वीकृति के लिए समर्पित किया है
सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायु सेना के लापता एएन-32 विमान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
इस विमान में 13 लोग सवार थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एएन-32 विमान की लोकेशन पता लगाने के लिए सेना के सी -130 जे और जमीनी गश्ती दल अभी भी तलाशी अभियान जारी है।
बता दें कि सोमवार दोपहर वायुसेना का एएन-32 विमान उड़ान भरते ही लापता हो गया था।
जिसकी जानकारी आईएएफ ने दी थी। विमान में 8 क्रू मेंबर और 5 यात्री सवार थे।
विमान ने असम के जोरहाट से साढ़े 12 बजे उड़ान भरी थी। जिसके बाद वो 1 बजे संपर्क से टूट गया। तभी से वायुसेना ने अभियान चला रखा है।
उन्होंने लापता विमान का पता लगाने के लिए वायुसेना की तरफ से उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मैं विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।
चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ चार दिवसीय यात्रा पर स्वीडन गए हुए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने सभी उपलब्ध संसाधन काम में लगा दिए हैं।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-04 03:38:362019-06-04 03:38:39Big Breaking: एएन -32 विमान का अभी तक कुछ पता नहीं
वैसे तो हर किसी में कोई न कोई ख़ूबी होती है लेकिन कुछ लोगों में एक हुनर ऐसा छिपा होता है जिसे दुनिया के सामने लाना बेहद ज़रूरी था ऐसा ही ऐक कारनामा सिरसा (हरियाणा) के सज्जन कुमार सोनी ने शायद अब तक का सबसे छोटा वर्ल्ड कप जो की सेम डिटो कोपी लम्बाई , 6 mm वजन 160, मीली ग्राम 90,मीन्ट बनाने मे लगा चांदी व सोने मे हाथ से निर्मित बिना सहायता 1987 से हर लोगो ट्राफी क्रिकेट की बनाई इसके ईलावा ओलपीक गेम ,फिफा फूटवोल कप, कोमनवैल्थ गेम , 20 20, वर्ल्ड कप ट्राफी !
न्यूज 7 वर्ड (News7world) इसके लिए दिल से आभारी है। सज्जन कुमार सोनी सिरसा ने यह िसद़् कर दिया दुनिया में नामुमकिन कुछ नहीं है।
सज्जन कुमार सोनी सिरसा
न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) मेरी पसन्द क्यो,स्टीक न्यूज देना बड़ी खबर को सुक्षम बनाकर प्रस्तुत करना ,स्टीक जानकारी देेश बिदेश के बारे में जिससे हमे कुछ नया करने को प्रेरित करता है,जो और चैनलो से अलग है यू तो हमारे देश में बहुत न्यूज चेनल है लेकिन खबरो की जानकारी जरुर देते है लेकिन मसाला ज्यादा जिससे खबर पर विश्वास करना कई बार मुशकिल हो जाता है के सत्य है या असत्य, इस से मै प्रभावित हुआ मन में विचार आया जो हमे कुछ दे रहा है, शायद अब तक का सबसे छोटा वर्ल्ड कप जो की सेम डिटो कोपी बनाकर भेजा तो न्यूज़ 7 वर्ल्ड इसे स्वीकार करेगा एक नई उम्मीद के साथ कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा होसलो की उङान के साथ आपका, सज्जन कुमार सोनी सिरसा
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-03 08:29:472019-06-03 09:35:38Breaking News : शायद अब तक का सबसे छोटा वर्ल्ड कप
दुनिया को उम्दा तकनीक देने वाला आइआइटी कानपुर पर्यावरण को लेकर भी सचेत है और प्रोफेसर व छात्र समेत संस्थान से जुड़े आठ हजार लोग कार व बाइक की बजाय कैंपस में साइकिल से चलते हैं।
क्लास में जाने से लेकर कैंटीन और प्ले ग्राउंड तक की दूरी साइकिल से तय करते हैं। ऐसे में एक छात्र व प्रोफेसर प्रतिदिन औसतन पांच किलोमीटर साइकिल चलाते हैं।
इस तरह रोजाना ये सभी 40 हजार किमी की दूरी साइकिल से तय कर करीब आठ सौ लीटर पेट्रोल की बचत कर रहे हैं।
ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के साथ आइआइटी ईंधन भी रोजाना बचा रहा है।
आइआइटी में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को यह निर्देश हैं कि वह कैंपस में साइकिल का ही इस्तेमाल करेंगे।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-03 03:47:532019-06-03 03:47:56विश्व साइकिल दिवस 2019: आइआइटी में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को यह निर्देश हैं कि वह कैंपस में साइकिल का ही इस्तेमाल करेंगे।
अरुणाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का आवंटन कर दिया। इन मंत्रियों ने इस सप्ताह की शुरूआत में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। खांडू ने अपने पास पीडब्ल्यूडी विभाग रखा है और उपमुख्यमंत्री चौना मेन को वित्त एवं निवेश मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा उन्हें ऊर्जा और गैरनवीकरणीय ऊर्जा संसाधन मंत्रालय भी दिया गया है। इसमें बताया गया है कि मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य वांगिकी लोवांग को सार्वजनिक स्वास्थ्य और जलापूर्ति मंत्रालय दिया गया है जबकि होनचुन नागंदम को ग्रामीण कार्य विभाग दिया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
बता दें कि बीती 29 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री के रूम में शपथ ली थी। उन्हें राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा ने पद और गोपनीयता की शपथ दोरजी खांडू कन्वेंशन सेंटर में दिलवाई गई थी। खांडू समेत चौना मेइन और मंत्रिमंडल के 11 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण दिलवाई गई।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-02 04:18:312019-06-02 04:18:34अरूणाचल प्रदेश: सीएम पेमा खांडू ने किया विभागों का बंटवारा
गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल पुलिस मेमोरियल जाएंगे,वो बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे।
दिल्ली : देश के नए गृह मंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा करेंगे। यहां वो बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे।
दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में स्थित स्मारक 6.12 एकड़ में फैला है और इसमें 30 फुट ऊंची काले ग्रेनाइट केंद्रीय मूर्ति बनी है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के राष्ट्रीय पुलिस मेमोरियल जाएंगे। ये भारत का एक संग्रहालय और एक ‘वॉल ऑफ वलोर’ जो आजादी के बाद से राष्ट्र की सेवा करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम हैं।
इससे पहले शनिवार अमित शाह ने गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के फौरन बाद वो केंद्रीय गृह मंत्रालय पहुंचे और अधिकारियों को साथ बैठक की।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-02 03:17:192019-06-02 03:17:23गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल पुलिस मेमोरियल जाएंगे,वो बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे।
नई दिल्ली: राजनाथ सिंह ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के शीघ्र बाद थल सेना, नौसेना एवं वायुसेना प्रमुखों को अपने – अपने बलों की चुनौतियों और संपूर्ण कामकाज पर अलग – अलग प्रस्तुतियां तैयार करने को कहा।
अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने यहां रक्षा मंत्रालय मुख्यालय में थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ और नव-नियुक्त नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह के साथ बैठक की।
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक, रक्षा सचिव संजय मित्रा और मंत्रालय के कई शीर्ष अधिकारियों ने सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय की अलग शाखाओं को भी प्रस्तुतियां तैयार करने को कहा गया है, जिनकी जल्द ही एक बैठक में समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम कार्यकाल वाली सरकार में सिंह गृह मंत्री थे।
रक्षा मंत्रालय में दोपहर के वक्त सिंह के पहुंचने पर सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सिंह ने उन्हें शुभकामना देने वाले सभी लोगों को लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने कहा।
इससे पहले, सिंह राष्ट्रीय समर स्मारक गए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्षा मंत्री के तौर पर सिंह की सबसे अहम चुनौती सेना के तीनों अंगों के काफी समय से लंबित पड़े आधुनिकीकरण को तेज करने और उनकी युद्ध तैयारियों में संपूर्ण सामंजस्य सुनिश्चित करने की होगी।
उनके समक्ष एक और चुनौती चीन से लगी सीमा पर शांति एवं स्थिरता कायम करने तथा वहां चीन की किसी संभावित शत्रुता से निपटने के लिए जरूरी सैन्य बुनियादी ढांचा विकसित करने की होगी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-06-01 14:51:312019-06-01 14:51:34रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह ने थल सेना, नौसेना एवं वायुसेना प्रमुखों के साथ बैठक की।
लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद आज शाम सात बजे नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे।
इससे पहले उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और वहीं वॉर मेमोरियल पर जाकर शहीदों को याद किया।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-05-30 02:53:162019-05-30 02:53:19पीएम नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण से पहले वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि