हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को श्री हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार 19 अप्रैल को हुनमान जयंती है।
आपको बता दें कि भक्त अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार साल में अलग-अलग दिन हनुमान जयंती मनाते हैं।हालांकि उत्तर भारत में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली हनुमान जयंती अधिक लोकप्रिय है।
पवनपुत्र हनुमान को भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव 19 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है।
भक्तों के लिए हनुमान जयंती का खास महत्व है। संकटमोचन हनुमान को प्रसन्न करने के लिए भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।
मान्यता है कि इस दिन पांच या 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से पवन पुत्र हनुमान प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ का आयोजन होता है।
घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन होते हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सिंदूर चढ़ाया जाता है और सुंदर कांड का पाठ करने का भी प्रावधान है। शाम की आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित करते हुए सभी के लिए मंगल कामना की जाती है।श्री हनुमान जयंती में कई जगहों पर मेला भी लगता है।
मंदिर में बजरंगबली के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही।
इस बात का रखें कि हनुमान के सामने घी का या फिर चमेली के तेल का ही दीपक जलाएं।
स्नान करने के बाद ही प्रसाद तैयार करें। पूजा में हनुमान जी को लाल रंग का ही फूल चढ़ाएं।
रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है।
धर्मशास्त्रों के अनुसार राम नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था।
हिन्दू धर्म में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में रामनवमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन उपवास और ब्राह्मणों को भोजन कराना भी बहुत फलदायक है। कहते हैं ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि आती है।
नवरात्रि के व्रत के बाद नवमी के दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में कन्या पूजन किया जाता है। इस बार नवरात्रि में के नवें दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।
13 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह दिन में 08:16 बजे तक अष्टमी तिथि होगी
अष्टमी के दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में कन्या पूजन किया जाता है।
14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से नवमी तिथि लग जाएगी
नवरात्रि के व्रत के बाद नवमी के दिन उत्तर भारत के कई राज्यों में कन्या पूजन किया जाता है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-12 05:12:552019-04-12 05:12:58राम नवमी हिन्दू धर्म में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है
श्री माता मनसा देवी चेत्र नवरात्र मेला पंचकूला और काली माता मंदिर कालका में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन किये। मौसम खराब होने के बावजूद प्रातः काल से ही लंबी लाईनों में श्रद्धालु माथा टेकने के लिये अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। पुरूषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलायें और बच्चे भी कतारों में खड़े थे।
उन्होंने बताया कि श्री माता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड पंचकूला द्वारा इस बार दोनों मंदिरों में दर्शनों के लिये की गई अतिरिक्त व्यवस्था होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के बावजूद किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं आई। अन्य सुविधाओं के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये मेला परिसर के नजदीक बस अड्डा और मुख्य द्वार के नजदीक डिस्पेंसरियां स्थापित की हुई है। इन डिस्पेंसरियों पर तैनात डाॅ0 मानव और डाॅ0 नूरी ने बताया कि दोपहर दो बजे तक 835 श्रद्धालु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके है। इसके अलावा आयुष विभाग द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिये निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर स्थापित किया हुआ है और आवश्यकतानुसार श्रद्धालुओं को दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
श्रीमाता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस0पी0 अरोड़ा ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा मेला परिसर में 8 भंडारे लगाये गये है। इसके अलावा श्री कांवड सेवा दल द्वारा निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु रक्तदान कर रहे है।
श्री अरोड़ा ने कहा कि 7 अप्रैल को लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन किये। दोनों मंदिरों में 7 अप्रैल तक 2038446 रुपये का चढ़ावा, चांदी के 264 नग तथा सोने के 18 नग चढ़ावे के रूप में दान किये गये है। इसके अलावा यू0एस0ए0 21 डाॅलर, कैनेडा के 7 डाॅलर तथा इग्लैंड के 10 डाॅलर भी दान के रूप में प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि यह मेला 14 अप्रैल तक जारी रहेगा।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-08 10:47:332019-04-08 10:47:36खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किये महामाई के दर्शन-उपायुक्त
नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की आराधना की जाती है।
6 अप्रैल 2019 को पूरे देश में नवरात्र 2019 के पावन दिन शुरू हो जाएंगे, साथ ही हिंदूओं का नया साल यानि हिंदू नव वर्ष 2019 शुरू हो जाएगा।
नवरात्रों के पावन दिनों लोग मां दुर्गा की पूजा पाठ करते है और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। हिंदू ग्रंथों के मुताबिक, अगर कोई भी मां दुर्गा के पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, तो उनकी इच्छा पूरी हो जाती है।
चैत्र नवरात्र 2019 का पावन पर्व यानि 9 दिनों तक तन और मन से केवल आदि शक्ति की ही आराधना की जाएगी।
नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग 9 रूपों की आराधना की जाती है।
हर जत्न किया जाता है मां को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने का।
नवरात्र पर्व की हिंदू धर्म में खास मान्यता है। ये नौ दिन पूरी तरह से देवी दुर्गा को ही समर्पित होते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-06 05:16:502019-04-06 05:16:53Happy Navaratri 2019 – 6 अप्रैल 2019 को पूरे देश में नवरात्र 2019 के पावन दिन शुरू हो जाएंगे
आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सतीश स्पेस सेंटर से एक बार फिर इसरो इतिहास रचने जा रहा है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने EMISAT को PSLV-C45 द्वारा लॉन्च किया है।
आज सोमवार सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर इस सैटेलाइट को लॉन्च किया गया।
इसका मकसद भारतीय सीमा पर इलेक्ट्रोनिक डिवाइज की जासूस पर नजर रखना होगा।
इस मिशन के तहत पहली बार इसरो पृथ्वी की तीन कक्षाओं में सैटेलाइट स्थापित कर अंतरिक्ष संबंधी प्रयोग करेगा।
यह पहली बार है जब एक हजार लोगों ने एक साथ इस दृश्य को देखा है।
एमिसैट 28 विदेशी नैनो सैटेलाइट का भी परीक्षण हो रहा है।
भारत के डीआरडीओ द्वारा संचालित किया जाने वाला पहला पेलोड EMISAT है जो 436 किलोग्राम (961 पाउंड) की सैटेलाइट है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-04-01 08:36:072019-04-01 08:36:11एक बार फिर इसरो इतिहास रचने जा रहा है,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने EMISAT को PSLV-C45 द्वारा लॉन्च किया
भारत की आजादी के लिए आज ही के दिन हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान स्वंतत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है
23 मार्च 1931 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है
असेंबली में बम फेंकने के बाद भगत सिंह वंहा से भागे नहीं लेकिन ब्रिटिश सरकार की चालबाजी का शिकार हो गये और गलत आरोप लगाकर उन्हें फांसी की सजा सुना दी गयी ।
भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव को 24 मार्च 1931 को फांसी दी जानी थी, लेकिन एक दिन पहले 23 मार्च को दी उन्हें फांसी दे दी गई थी क्योंकि तीनों वीर सपूतों को फांसी देने का एलान पहले ही किया जा चुका था।
23 मार्च की आधी रात को अंग्रेज हुकूमत ने भारत के तीन सपूतों- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फंसी पर लटका दिया था। देश की आजादी के लिए खुद को देश पर कुर्बान करने वाले इन महान क्रांतिकारियों को याद करने के लिए ही शहीद दिवस मनाया जाता है।
यह खबर आग की तरह पूरे देश भर में फैल गई थी। लोग ब्रिटिश सरकार पर भड़के हुए थे और वे तीनों वीर सपूतों को देखना चाहते थे।
तीनों को फांसी को लेकर जिस तरह से लोग प्रदर्शन और विरोध कर रहे थे उससे अंग्रेज सरकार डर गई थी। माहौल को बिगड़ता देखकर ही फांसी का दिन और समय बदला दिया गया और एक दिन पहले ही फांसी दे दी।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-23 08:01:302019-03-23 08:01:33भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई एक दिन पहले फांसी – 23 March – शहीद दिवस
॥दोहा॥ जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान। कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥
॥चौपाई॥ जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥ भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥ अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥ वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥ मैना मातु की हवे दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥ कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥ नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥ कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥ देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥ किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥ तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥ आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥ त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥ किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥ दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥ वेद माहि महिमा तुम गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥ प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥ कीन्ही दया तहं करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥ पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥ सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥ एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥ कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥ जय जय जय अनन्त अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥ दुष्ट सकल नित मोहि सतावै। भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥ त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। येहि अवसर मोहि आन उबारो॥ लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट ते मोहि आन उबारो॥ मात-पिता भ्राता सब होई। संकट में पूछत नहिं कोई॥ स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु मम संकट भारी॥ धन निर्धन को देत सदा हीं। जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥ अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥ शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥ योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शारद नारद शीश नवावैं॥ नमो नमो जय नमः शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥ जो यह पाठ करे मन लाई। ता पर होत है शम्भु सहाई॥ ॠनियां जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥ पुत्र होन कर इच्छा जोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥ पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे॥ त्रयोदशी व्रत करै हमेशा। ताके तन नहीं रहै कलेशा॥ धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥ जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्त धाम शिवपुर में पावे॥ कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥
॥दोहा॥ नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा। तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥ मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान। अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥
सम्पूर्ण हनुमान चालीसा के पाठ में हनुमान जी की शक्तियों का वर्णन किया गया है |
इस पाठ के माध्यम से ही हम हनुमान जी की आराधना करने के साथ-साथ उन्हें उनकी शक्तियों का भी स्मरण कराते है जिससे वे शीघ्र प्रसन्न होकर हमें फलीभूत करते है |
सुबह का एक समय निश्चित कर प्रतिदिन उसी समय पर हनुमान चालीसा का पाठ करे |
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें.
– अपना मुंह पूर्व दिशा में या दक्षिण दिशा में रखकर लाल आसन पर बैठें.
– हनुमान जी की फोटो को पूर्व या दक्षिण दिशा में लाल वस्त्र बिछाकर रखें.
– गाय के घी या तिल के तेल का दिया जलाएं और एक लोटे में जल भरकर रखें और हनुमान जी के सामने 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.
– गुड़ या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.
– ऐसा लगातार 11 मंगलवार करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.
हनुमान जी के ऐसे मंदिर जहाँ हनुमान जी को चौला चढ़ाया जाता हो, उस मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों से थोड़ा सा सिन्दूर एक डिब्बी में घर ले आये अब डिब्बी में और सिन्दूर व थोडा चमेली का तेल मिलाकर रखे ले
रोजाना पूजा पर बैठते समय सबसे पहले हनुमान जी का ध्यान करते हुए इस सिन्दूर से स्वयं को तिलक करे |
लाल या पीले वस्त्र धारण कर लाल ऊनी आसन बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठ जाये साथ में एक लौटे में जल और प्रसाद रूप में कुछ मीठा रखे |
अब चमेली के तेल का दीपक प्रज्वल्लित करे |
पानी के लौटे को हनुमान जी की प्रतिमा के सम्मुख रखकर आदरपूर्वक उन्हें ग्रहण करने को कहे |
अब थोड़े मीठे को भोग स्वरुप उनकी प्रतिमा के आगे रखे
किसी भी घोर संकट से निकलने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी माना गया है | इसके अतिरिक्त मनोकामना पूर्ति हेतु व भविष्य को सुरक्षित बनाने हेतु भी हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है |
दुर्गम काज जगत के जेते।सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।तुम रक्षक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।महाबीर जब नाम सुनावै।।
नासै रोग हरै सब पीरा।जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।सोइ अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे।असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्तकाल रघुबर पुर जाई।जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं।कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
जो सत बार पाठ कर कोई।छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।
दोहा :पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-11 05:55:242019-03-11 05:55:26हनुमान चालीसा पाठ से होने वाले लाभ
जिन लोगों के कर्म गलत होते हैं, उनके लिए शनि अशुभ हो जाता है।
शनि के अशुभ होने से किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है, साथ ही घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शनिवार का कारक शनि है और विशेष रूप से इस दिन ऐसे कामों से बचना चाहिए, जिनसे कुंडली में शनि अशुभ हो सकता है।
हनुमान के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
अगर आप पर शनि की अशुभ दशा चल रही है तो मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
शनिदेव गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कारण जो लोग गरीबों का अपमान करते हैं, गरीबों को परेशान करते हैं, शनि उनके जीवन में परेशानियां बढ़ा देता है।
शनिवार को घर में लोहा या लोहे से बनी चीज लेकर नहीं आना चाहिए। इस दिन लोहे की चीजों का दान करना चाहिए।
शनिदेव के लिए काले तिल का दान करें।
शनिवार को पीपल की पूजा करनी चाहिए।
पूजा के बाद सात परिक्रमा करें।
शनिवार को जूते-चप्पल का दान किसी गरीब को करेंगे तो शनि के दोष दूर हो सकते हैं।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-09 10:41:192019-03-09 10:41:21शनिवार का कारक शनि है, विशेष रूप से इस दिन ऐसे कामों से बचना चाहिए