मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सेक्टर-5 में माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित फिजियो एंड दर्द निवारक सेंटर का विधिवत रिबन काटकर किया उदघाटन

-श्री गुप्ता ने अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये की राशि माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट को देने की करी घोषणा

-श्री गुप्ता ने मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम को दी बधाई व शुभकामनाएं

For Detailed

पंचकूला, 15 अक्तूबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने अश्विन नवरात्र के पहले दिन आज सेक्टर-5 में  माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित फिजियो एंड दर्द निवारक सेंटर का विधिवत रिबन काटकर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक मशीनों से लैस फिजियो  एंड दर्द निवारक सेंटर के शुरू होने से पंचकूलावासियों को कम खर्च पर इलाज की बेहतर सुविधाए मिलेगी। श्री गुप्ता ने अपने स्वैच्छिक कोष से माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट को 11 लाख रुपये की राशि को देने की घोषणा की।

call 9914976044

इस अवसर पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, शिवालिक बोर्ड के वाईस चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड के सीईओ अशोक बंसल भी उपस्थित थे।

श्री गुप्ता ने इस अवसर पर संबोधित करते  हुए कहा कि इस फिजियो एवं दर्द निवारक सेंटर में अति आधुनिक मशीने की व्यवस्था की गई है  जोकि एशिया के 8-10 सेंटरों में ही उपलब्ध है। इस सेंटर में जिले के नागरिकों को कम फीस पर सस्ता और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट पिछले 50 वर्षों से चंडीगढ और पंचकूला में गरीब व जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है। इस ट्रस्ट ने कोरोना काल में भी गरीब व जरूरतमंदों को मास्क, सेनिटाईजर, आॅक्सीमीटर और दो हजार लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाकर पुण्य का कार्य किया है। केंद्र और हरियाणा सरकार का प्रयास है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं व फ्री इलाज लोगों तक पंहुचे इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के 40 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवाने का अवसर प्रदान किया है। इसके पीछे पीएम की मंशा थी कि देश का कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज से वंचित ना रहे।

उन्होंने बताया कि श्रीमाता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट आधुनिक मशीनों द्वारा एक डेंटल अस्पताल नो प्रोफिट नो लाॅस पर चलाकर लोगों की सेवा कर रहा है। उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि वो भी ग्रेन मार्केंट में व्यापार किया करते थे तब इस ट्रस्ट के साथ काफी समय से जुड़ कर उन्हें  भी लोगों की सेवा करने का अवसर मिला।  उन्होंने बताया कि माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन आधुनिक मशीनों द्वारा खाना तैयार करवाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को खिलाया जा रहा है। उन्होंने मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ट्रस्ट को आश्वासन दिया यदि गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए और फंड्स की जरूरत पडेगी, तो वे उसके लिए भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस अवसर पर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, हरेंद्र मलिक, सुरेश वर्मा, माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतपाल गुप्ता, प्रधान विनोद मित्तल, उपप्रधान राजकुमार, ट्रस्टी सीताराम आहूजा, संदीप पराशर, अनुज अग्रवाल, रामजी दास, किशोरी लाल तथा ट्रस्ट के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

https://propertyliquid.com

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

*वर्तमान राज्य सरकार के लगभग 9 वर्षों में तहसील, ब्लाॅक और जिला स्तर पर हुए भरपूर विकास कार्य-मुख्यमंत्री मनोहर लाल*

*मुख्यमंत्री सामुदायिक केंद्र बरवाला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में हुए लोगों से रूबरू, युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों और महिलाओं की रही विशेष भागीदारी*

*-श्री मनोहर लाल ने गांव बरवाला निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए गांव में जल्द ही सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने की करी घोषणा*

*-सामुदायिक केंद्र बरवाला अब शहीद राजपाल राणा के नाम से जाना जाएगा-सीएम*

*-पंचकूला जिला में 606 युवाओं को मिली बिना खर्ची पर्ची के सरकारी नौकरी, जिसमें से 62 लोग अकेले बरवाला के*

For Detailed

पंचकूला , 15 अक्तूबर-  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गांव बरवाला निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए गांव में जल्द ही सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इससे गांव में जलभराव की समस्या का निदान होगा और पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा श्री मनोहर लाल ने सामुदायिक केंद्र बरवाला का नाम शहीद राजपाल राणा के नाम से करने की भी घोषणा की।

                श्री मनोहर लाल आज सामुदायिक केंद्र बरवाला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता और नगर निगम महापौर श्री कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे। इससे पूर्व उन्होंने बरवाला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

                मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि 26 अक्तूबर को वर्तमान राज्य सरकार के 9 वर्ष पूरे होने जा रहे है और इस दौरान तहसील, ब्लाॅक और जिला स्तर पर भरपूर विकास कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में सड़को के निर्माण के लिए 25-25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है और सड़को का निर्माण कार्य भी आरंभ हो चुका है। इसके अलावा इस बार हुई भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल और सड़को के सर्वें का कार्य भी पूरा हो चुका है और इनकी मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

                उन्होंने कहा कि पूर्व में आबादी के सही आंकड़े ना होने की वजह से एक अनुमान के अनुसार ही कार्य करवाए जाते थे परंतु हमने परिवार पहचान पत्र के नाम से एक नई व्यवस्था शुरू की, जिसके माध्यम से किसी भी गांव व शहर की सही आबादी का पता चल जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 30 सितंबर तक गांव बरवाला की आबादी 11  हजार 308 थी। उन्होंने कहा कि पीपीपी के माध्यम से ही लोगों के जन्मदिन की भी जानकारी रखी जाती है और इस दिन को यादगार बनाने के लिए एसएमएस के माध्यम से शुभकामना संदेश भी भेजे जाते है। उन्होंने बताया कि आज 15 अक्टूबर को बरवाला के 33 लोगों का जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें शुभकामनाए दी और इनमें से उपस्थित कुछ लोगों को उपहार भी भेंट किए।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुजर्गों को वृद्धा सम्मान पेशन के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे परंतु अब लाभार्थी को किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं बल्कि 60 वर्ष पूरा होते ही उसकी पेंशन स्वतः ही बन जाती है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित ऐसे लोग जो 60 वर्ष के हो चुके है और जिनकी पेेंशन नहीं बनी है वह मौके पर ही संबंधित विभाग द्वारा लगाए स्टाॅल पर जाकर अपनी पेंशन बनवा सकते है। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित संबंधित अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों की पेंशन बनाई गई । मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से नरेंद्र पाल, मंजू बाला वर्मा, अनिल कुमार, रजनी देवी, मोहिंद्र और जसवंत कौर को पेंशन सर्टीफिकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के साथ साथ विधुर और अविवाहित व्यक्ति के लिए वित्तीय सहायता योजना भी शुरू की है।

                श्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीब लोगों को अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पैसा ना खर्च करना पड़े इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये वार्षिक तक की निशुल्क इलाज सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। बरवाला में 3 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बने है और 74 लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके है, जिनके इलाज पर 16 लाख रुपये खर्च हुए है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए चिरायु विस्तार योजना लागू की गई हैं, जिसके तहत 1 लाख 80 हजार से लेकर 3 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवार मात्र 1500 रुपये जमा करवाकर 5 लाख रुपये तक का बीमा करवा सकते है। इस योजना से 8 लाख अतिरिक्त परिवारों को लाभ होगा।

                श्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में नौकरियों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था और खर्ची और पर्ची के आधार पर नौकरियां दी जाती थी परंतु वर्तमान राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल में पंचकूला जिला में 606 युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के सरकारी नौकरी मिली है, जिसमें से 62 लोग बरवाला के है। उन्होंने बताया कि 1 लाख 80 हजार सालाना से कम आय वाले गरीब परिवारों को स्वरोजगार स्थापित कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले लगाए गए। जिला में इन मेलो में प्राप्त आवेदनों में से 24 लोगों के ऋण स्वीकृत हुए है और अधिकतम को ऋण राशि भी जारी कर दी गई है।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बरसात के कारण जिला के जिन लोगों की संपत्ति को नुकसान हुआ है और जिन्होंने पोर्टल पर नुकसान का ब्यौरा अपलोड किया है, उसके लिए राज्य सरकार द्वारा 4.50 करोड रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी गई हैं। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पोर्टल पर नुकसान का ब्योरा अपलोड नहीं किया था वह उपायुक्त को लिखित में आवेदन दे सकते है।

                अवैध खनन की समस्या पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तय सीमा से अधिक गहराई तक खनन किसी भी हालत में बदार्शत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिमाह खनन स्थलों की ड्रोन मैपिंग करवाई जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग को ओवरलोडिंग टिपरो पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग वाहनों की वजह से जहां सड़के टूटती है वहीं दुर्घटना के मामले बढ़ते है और पर्यावरण को भी नुकसान पंहुचता है।

                  इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसडीएम  पंचकूला ममता शर्मा, नगराधीश राजेश पूनिया, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंगला, बीडीपीओ बरवाला विशाल पराशर, पब्लिसिटी एडवाईजर तरूण भंडारी, बरवाला मंडलाध्यक्ष गौतम राणा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, सरपंच बरवाला ओम सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, गेल की पूर्व निदेशक बंतो कटारिया , विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित थे।

https://propertyliquid.com

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

*विश्व धरोहर एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर अग्रोहा, केंद्र सरकार ने पुरातत्व स्थल की खुदाई को दी मंजूरी*

*अग्रोहा में बनाया जाएगा अत्याधुनिक म्यूजियम*

*एएसआई और हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग संयुक्त रूप से करेगा अग्रोहा पुरातत्व स्थल की खुदाई*

*खुदाई से पहले जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार ) सर्वेक्षण करवाएगी हरियाणा सरकार*

*प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर अग्रोहा की पुरातात्विक विरासत के जल्द उजागर होने की जगी उम्मीद*

For Detailed

पंचकूला 15 अक्टूबर  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में अग्रोहा धाम के ऐतिहासिक पुरातत्व स्थल पर एक प्रतिष्ठित संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही राखीगढ़ी की तर्ज पर जल्द ही सरकार अब ऐतिहासिक स्थल अग्रोहा को विकसित करने जा रही है।

call 9914976044

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज यहां पंचकूला में प्रथम नवरात्रि के अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखद भविष्य और स्वास्थ्य की कामना की।

महाराजा अग्रसेन जंयती की बधाई देते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि अग्रोहा के पुरातात्विक स्थल को  महाराजा अग्रसेन की राजधानी माना जाता है। इस स्थल के विकसित होने से ना केवल आस्था का यह केंद्र विश्व में अपनी पहचान बनाएगा बल्कि यह स्थल पर्यटन के रूप में भी विख्यात होगा। केंद्र सरकार ने अग्रोहा पुरातात्विक स्थल एवं निकटवर्ती क्षेत्र का समग्र विकास राखीगढ़ी मॉडल के अनुसार एमओयू के माध्यम से करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। हम राज्य की समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के अपने व्यापक प्रयासों के तहत अग्रोहा पुरातत्व स्थल संग्रहालय के विकास में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

*राज्य सरकार संभावित क्षेत्रों में करवाएगी जीपीआर(ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार ) सर्वेक्षण*

उन्होंने बताया कि अग्रोहा पुरातत्व स्थल की खुदाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। खुदाई शुरू करने से पहले, राज्य सरकार द्वारा संभावित क्षेत्रों में जीपीआर सर्वेक्षण किया जाएगा। उसके बाद एएसआई और हरियाणा सरकार के बीच ज्वाइंट एम ओ यू होगा।

*मुख्यमंत्री ने अग्रोहा की पुरातात्विक विरासत को उजागर करने लिए केन्द्र से किया था आग्रह*

हिसार जिले में केंद्रीय संरक्षित स्थल अग्रोहा में उत्खनन के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी को अगस्त माह में पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने इच्छा जताई थी कि हरियाणा सरकार प्रसिद्ध ऐतिहासिक शहर अग्रोहा, तहसील आदमपुर, जिला हिसार में पुरातात्विक विरासत को उजागर करना चाहती है ताकि राज्य के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़े। उन्होंने इस स्थल को हरियाणा में एक भव्य विरासत स्थल में बदलने और पुरातत्व स्थल संग्रहालय की स्थापना के लिए एक परियोजना शुरू करने का भी अनुरोध किया है। खुदाई के दौरान अग्रोहा जनपद (गणराज्य) के सिक्कों की खोज और महाभारत सहित प्राचीन साहित्य में इसका प्राचीन नाम अग्रडोका का आना इसके गणतंत्र का मुख्यालय होने के पर्याप्त प्रमाण हैं। अग्रोहा शहर तक्षशिला और मथुरा के बीच प्राचीन व्यापार मार्ग पर स्थित था और इसलिए, यह वाणिज्य और राजनीतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना रहा। पहले की खुदाई से इस स्थल की क्षमता साबित हुई है और लगभग चौथी शताब्दी से लेकर चौदहवीं शताब्दी ईस्वी तक की पांच अलग-अलग सांस्कृतिक अवधियों का पता चला है।

*100 से अधिक पुरातत्व स्थलों की करी गई है पहचान*

उन्होंने कहा कि समस्त हरियाणा में 100 से अधिक पुरातत्व स्थलों की पहचान की गई है। इन्हें केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर विकसित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राखीगढी की विरासत को संरक्षित करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लगभग 23 करोड रुपये प्रदान किए जा रहे हैं उसी प्रकार अग्रोहा के लिए भी वित्तपोषण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार भी पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध करवाएगी।

इसके अतिरिक्त, संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को भी सरकार द्वारा जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाया जाता है। सरकार ने संत महापुरुषों को सम्मान देने के लिए राज्य में अनेक शिक्षण संस्थानों का नामकरण भी किया है। महाराजा अग्रसेन की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। हम स्वर्णिम अतीत पर भविष्य की नींव को खड़ी करने लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधायक असीम गोयल, उपायुक्त सुशील सारवान, पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर,  मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

मुख्यमंत्री श्री मनोहर कल 15 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में करेगे शिरकत

उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

For Detailed

पंचकूला, 14 अक्तूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल 15 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

उपायुक्त श्री सुशील सारवान ने आज कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और जनसंवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्री सुमेर प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

श्री सारवान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से रू-बरू होंगे और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।

उन्होने बताया की इससे पूर्व, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कल से शुरू हो रहे अश्विन नवरात्र मेले के पहने दिन प्रातः 9 बजे माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर महामायी का आशीर्वाद लेंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमति वर्षा खंागवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी गगनदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंगला, बीडीपीओ बरवाला विशाल पराशर, निदेशक आईटी और डीआईओ पंचकूला सतपाल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, जिला फायर अधिकारी तरसेम, नायब तहसीलदार वीरेंद्र गिल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

https://propertyliquid.com

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 17 अक्तूबर को की जाएगी आयोजित

For Detailed

पंचकूला, 14 अक्तूबर: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 17 अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एस सी ओ नंबर-96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में की जाएगी। 

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने बताया की उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है । उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
    
  उन्होंने बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं । बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।

  उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि अपनी शिकायतों के निवारण के लिए इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं ।

https://propertyliquid.com

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

गुरू रविदास भवन, सैक्टर 15 में खादी महोत्सव के तहत 17 अक्तूबर से सात दिवसीय जिला हथकरघा प्रर्दशनी का किया जाएगा आयोजन

For Detailed

पंचकूला, 14 अक्टूबर- बुनकर सेवा केंद्र पानीपत द्वारा श्री गुरू रविदास भवन, सैक्टर 15 पंचकूला में खादी महोत्सव के तहत 17 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक सात दिवसीय जिला हथकरघा प्रर्दशनी, ‘‘खादी फार नेशन, खादी फार फैशन का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रर्दशनी का उदघाटन एमएसएमई पंचकूला की संयुक्त निदेशक श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा 17 अक्तूबर को प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा

इस मेले का आयोजन भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा बुनकरों की आय बढाने व ‘‘ वोकल फाॅर लोकल‘‘ को प्रोत्साहन करने के लिए किया गया है। आमजन इसमें हथकरघा के बने उत्पाद, खादी के वस्त्र, हथशिल्प के आइटम खरीद सकते है।

https://propertyliquid.com

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

विद्यार्थियों की सूजनशीलता एवं व्यक्तित्व का विकास करना कार्यशाला का मकसद, प्रिंसीपल

पांच दिवसीय कटिंग एवं टेलरिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन

पंचकुला, 14 अक्टूबर

For Detailed


राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या कामना की अध्यक्षता में गृह विज्ञान विभाग द्वारा पांच दिवसीय कटिंग एवं टेलरिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्या कामना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशाला लगाने का प्रयोजन विद्यार्थियों की सूजनशीलता एवं व्यक्तित्व का विकास करना है। इस प्रयोगशाला के द्वारा छात्राओं को कक्षा में सीखे गए कौशलों को व्यावहारिक रूप से लागू करने का अवसर प्रदान हुआ तथा सभी छात्राओं ने प्रयोगशाला के द्वारा सीखने के साथ-साथ खूब आनंद लिया। गृह विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को फ्रॉक की कटिंग और स्टीचिंग सिखाई गई। मैडम किरण ने विद्यार्थियों को कटिंग और स्टीचिंग सिखाई। कुल 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर डॉ बिंदु, प्रोफेसर
डॉ पूजा सिंगल, प्रोफेसर डॉ रविंद्र कुमार और प्रोफेसर डॉक्टर नवनीत नैंसी का योगदान रहा।

https://propertyliquid.com

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर आधारित खूबसूरत नाटिका में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

पंचकुला, 14 अक्टूबर

For Detailed


महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष में आज सेक्टर 5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर आधारित खूबसूरत नाटिका में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमजी गोयल और पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे।

इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में
मुंबई की एक प्रसिद्ध मंडली द्वारा
महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर आधारित खूबसूरत नाटिका का मंचन किया गया। इस नाटिका का मकसद महाराजा अग्रसेन
जी द्वारा दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती उत्सव भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती अग्रवाल भवन में धूमधाम से मनाई जाएगी और महाराजा अग्रसेन जयंती के माध्यम से उनके द्वारा दिए गए संदेशों व आर्दर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक भव्य आयोजन किया जाएगा।

उन्होने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में 6 अक्तूबर से लगातार अग्र समाज द्वारा अलग अलग कार्यक्रम चलाए जा गए। श्री गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल भवन, सेक्टर 16 में विशाल मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें डाॅक्टरों की टीम द्वारा हजारों लोगों की निःशुल्क जांच व टेस्ट भी किए गए। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 650 लोगों ने रक्तदान किया लोगों द्वारा दान दिए गए रक्त से किसी जरूरतमंद व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। हर व्यक्ति को जीवन में 10 बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। श्री गुप्ता ने बताया कि इस दौरान पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में एक भव्य कार रैली निकाली गई जिसमें जिले के लोगों ने बढचढ कर भाग लिया। महाराजा अग्रसेन जयंती के दौरान महिला एवं बच्चों की रंगोली, महेंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई और बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इसी कडी में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, शोभायात्रा सैक्टर-7 से शुरू होकर शहर के कई सैक्टरों से होकर सैक्टर-16 के अग्रवाल भवन पर सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा में सैंकडो महिला व पुरूषों ने नृत्य कर खुशी जाहिर की ओर हजारों लोगों ने भाग लिया।


इस अवसर पर पंचकूला के महापौर श्री कुलभूषण गोयल, चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता, बृजलाल गर्ग,अमित जिंदल, राजीव गुप्ता, तेजपाल गुप्ता, कुसुम गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता तथा अगर समाज के गण मान्य लोग मौजूद थे

https://propertyliquid.com

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

BioNEST organized scientific session IV of CHASCON 2023, on Innovation-Dawn of new era, with a segment of Innovator ki Kahani on 14th October, 2023

Chandigarh October 14, 2023

For Detailed

BioNEST organized scientific session IV of CHASCON 2023, on Innovation-Dawn of new era, with a segment of Innovator ki Kahani. It included a very large and diverse audience of over 1000 that had -faculty, scientists, students, start-ups, entrepreneurs, and future entrepreneurs from different institutions

Prof. Rohit Sharma Project Leader BioNEST Panjab University stated that BioNEST has always envisioned ideas turning into reality. It aims to promote start-up culture in India under Make-in Bharat and Atma-Nirbhar-Bharat campaign. He further stated that “We envision to re-direct the innovation, re-design a mind and re-channelize the pipelines of the same. To implement entrepreneurship in an academic institution and to nurture existing and potential start-ups, we are here with a humble intent to create awareness about the cause amongst the innovators.”

This panel discussion provided a foundation of ideas and understanding designed to shape the innovator’s thinking and behaviour to better appreciate the role of innovation and entrepreneurship in modern economies and academic culture.

One of the panelist Dr. Dipan Sahu, Assistant Innovation Director of Innovation Cell, Ministry of Education, & AICTE, GOI emphasized on the motto of entrepreneurs that includes initiatives to translate research output to commercial products to solve the problems of society. He quoted that we are the 5th largest in economy and 3rd Largest in the start-up ecosystem in the world. According to Global Innovation Index, India has moved from 81st position in 2015 to 40th position in 2023. To achieve this, educational institutions has made their contribution largely. He said that GOI have institutionalized the whole system where everyone should be responsible enough to understand that they have to contribute towards a system. Then, the innovation will be translated into patents, start-ups, products and social benefit. He emphasized that they started with around 300 start-ups initially and now the umber has increased up to 1 Lakh. He said that educational institutions are the epicenter of the Innovation that show ahealthy competition and has helped our economy to grow.He told about National Innovation Start-up policy (NISP) launched in 2019 that provides guidance to students for technical and non-technical streams. He explained about the program where involvement of students and faculty both are important, how they can go forward with their IP protection and pre-incubation and incubation spaces.

Another panelist Dr. Sudesh Yadav, Director, CSIR-IHBT, Palampur encouraged BioNEST, Panjab University, Chandigarh for playing a major role in creating a start-up ecosystem among northern India. He explained the major components for creating an entrepreneurial ecosystem: innovations (most important) by the Institution/ Organization, Government plays a very critical role, community, the business model and stakeholders. All these combinations are required to make a sustainable ecosystem and boost our economy. Institute of Himalayan Bioresource & Technology is one of the 37 laboratories of CSIR whose main role is to develop new technologies in different thrust areas. They have many incubation centres in which more than 60incubates and now they hold their own companies and products. He concluded that already incubated start-ups/ entrepreneurs have been providing a great motivation to upcoming scientists and researchers.

Representing One of the key stakeholder, Dr. Ashutosh Pastor, Sr. Manager & Head- Incubation, FITT, IIT-Delhi started with explaining the components of innovation ecosystem. First being, research & development, which is the foundation of any modernization. This is guarded by Intellectual property management including filing of patents/ securing your idea. At the same time, collaboration with the other organizations is very important part as not all the resources are going to be available at one spot.

Mrs. NitikaKhuranna, Head-Operations, Chandigarh Angels Network (CAN), India explained ho are angels and how they provide initial support for the innovators. CAN is a group of 85+ investors which are successful entrepreneurs in US, Canada having their roots here in India. She boosted the audience by stating that if one starts a start-up, there is nothing to lose as it’s the first step we are taking towards our idea. She said that your initial investors i.e., 3 F’s are most important customers as well as believers and investors for your product.

Under the segment of Innovator ki Kahani Dr. Jagadis Gupta, Dr. Ranjana Bhandari and Mr. Abhishek Dhaliwal shared their start-up journey as a Scientific-preneuer, faculty-preneur and a start-up respectively. They explained their researches and products, highlighting how they were able to generate initial funding, their ups and down and how they never said no or didn’t stop even though the day was looking dark. The audience interacted with all the panelists till the end and also after the panel was over.

https://propertyliquid.com

मुख्य सचिव ने  एक पेड माॅ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी उपायुक्तों से ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने की अपील की

MCC EngineersAssociation organises blood donation camp

*Chief Engineer Sh N P Sharma also donates blood alongwith several engineers and workers of the department *

For Detailed

Chandigarh, October 13:- Showing devotion towards society by not only providing basic amenities but serving the society by donating blood, the Engineers Association Chandigarh organized a blood donation camp at the Community Centre, Sector 19-B, Chandigarh today. The camp was organised in association with Shree Shiv Kanwar Mahasangh, Panchkula.

City Mayor Sh. Anup Gupta inaugurated the blood donation camp in the presence of Ms. Anindita Mitra, IAS, Commissioner, Municipal Corporation Chandigarh.

The blood donation camp witnessed an overwhelming response where 160 units of blood donated by the engineers and other staff members.

https://propertyliquid.com