
अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश में अब भी तनाव के हालात बने हुए हैं।
राजधानी ईटानगर में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बहाल करने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 6 कंपनियों को तैनात किया गया है।
इसके अलावा धारा 144 भी लागू कर दी गई है। बीते कई दिनों से अरुणाचल प्रदेश में हालात बेकाबू हैं। स्थायी निवास प्रमाण पत्र के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
इसी बीच खबर है कि राज्य में स्थिति को काबू करने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन को लेकर ईटानगर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
वहीं दूसरी तरफ सीएम पेमा खांडू अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालात को देखते हुए चौना मेन को ईटानगर से नामासाई जिले में शिफ्ट किया गया है।
बीते रविवार को उप-मुख्यमंत्री चाउना मेन के घर पर तोड़फोड़ कर दी और वहीं मुख्यमंत्री के घर पर भी हमला कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने आईटीबीपी की 10 अतिरिक्त कंपनियां भेजा।
