
सूत्रों के अनुसार जेटली (66) पिछले तीन सप्ताह से कार्यालय नहीं जा रहे थे और उन्हें जांच और उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।
फिलहाल बीमारी की जानकारी नहीं दी गयी है। पेशे से वकील जेटली को मोदी मंत्रिमंडल में सबसे महत्वपूर्ण मंत्रियों में शुमार किया जाता है।
बीमारी के चलते ही जेटली ने इस बार के लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। गत वर्ष मई में जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया था।
