
गुजरात : गुजरात में गुरुवार को राज्य परिवहन निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
राज्यभर के 45 हजार कर्मचारी अपने मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के 45 हजार से अधिक कर्मचारी 7 वें वेतन आयोग को लागू करने, निजी बस सेवाओं को बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह हड़ताल राज्य परिवहन संचार समिति के नेतृत्व में हो रहा है। इसमें गुजरात एसटी कर्मचारी संघ, गुजरात एसटी वर्कर्स फेडरेशन और गुजरात एसटी मजदूर संघ संगठन शामिल हैं।
