
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट, चंडीगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से सेक्टर-34, चंडीगढ़ के प्रदर्शनी ग्राउंड में 23 से 29 नवंबर तक सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुली रहेगी।
कार्यक्रम से पूर्व आज संस्थान के संयोजक स्वामी गुरुकृपानंद, स्वामी सतबीरानंद, सुभाष मित्तल तथा श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट चंडीगढ़ की ओर से रामबीर भट्टी ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर उन्हें इस दिव्य कथा में आमंत्रित किया।
स्वामी गुरुकृपानंद ने राज्यपाल को संस्थान द्वारा चलाए जा रहे आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि यह सात दिवसीय श्री राम कथा संस्थान के सामाजिक प्रयास ‘मंथन – संपूर्ण विकास केंद्र’ को समर्पित है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु निरंतर कार्यरत है।