29 अप्रैल से 14 मई तक मैक्सिकों सिटी में आईटीएफ वल्र्ड चैंपियनशिप का किया जाएगा आयोजन

बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह रन फॉर यूथ मैराथन को दिखाई झंडी

सिरसा,


            हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने रविवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित रन फॉर यूथ, रन फॉर नेशन मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मैराथन में जिला से हजारों युवाओं, खिलाडिय़ों,  बुजुर्गों, सामाजिक संस्थाओं, छात्रों के साथ-साथ आमजन ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक डा. अरुण सिंह,        

    एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, युवा नेता सूर्य प्रकाश भी मौजूद रहे।


इससे पूर्व बिजली मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में स्वामी विवेकानंद जैसे अनेक महान हस्तियां हुई हैं जिन्होंने समय-समय पर समाज को अपनी शिक्षाओं से सही रास्ता दिखाया है और युवाओं को राष्टï्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को देश हित व समाज हित में अपनी ऊर्जा लगाते हुए सामाजिक बुराइयों का त्याग करना चाहिए। इसके अलावा नशे को त्याग कर स्वस्थ व मजबूत राष्टï्र के निर्माण में सहयोग करना चाहिए। प्रदेश सरकार की खेल नीति बदौदल खिलाडिय़ों ने देश में नहीं बल्कि विदेश में भी अपना परचम लहराया है। युवाओं को संस्कारी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर सुविधाएं व अवसर मिले इसके लिए सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से युवाओं के उत्थान व विकास के लिए अनेक योजनाएं क्रियांवित कर रही है। युवाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवा शक्ति देश का भविष्य है, इसलिए युवाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जहां भाईचारा और एकता बढ़ती है, वहीं उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। युवाओं में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है, जोकि देश की तरक्की के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।


            बिजली मंत्री ने कहा कि भारत एक मजबूत राष्टï्र है और इस प्रकार के कार्यक्रमों से देश की एक जुटता व ताकत का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भारत में स्वामी दयानंद, गुरु गोबिंद सिंह, शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद जैसे अनेक महान संतों, महात्माओं, स्वतंत्रता सैनानियों व समाज सुधारकों ने जन्म लिया है जिन्होंने समाज को नई दिशा दी है। यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि आज हम उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। स्वामी विवेकानंद ने विश्वभर में भारतीय संस्कृति को पहचान दिखाई है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे भारत को भविष्य हैं यदि वे संतों, महात्माओं, स्वतंत्रता सैनानियों व समाज सुधारकों के दिखाए रास्ते पर चलेंगे तो निश्चित ही स्वर्णीम भारत बनेगा।


            युवाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद यूथ आईकोन थे। भारत युवाओं का देश है तथा देश के विकास में इस युवा शक्ति का अहम योगदान रहता है। रन फॉर यूथ मैराथन के आयोजन करने का यही उद्देश्य है कि युवाओं को स्वस्थ व उनकी एकता को प्रबल बनाकर उनका मनोबल बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं में सबसे अधिक जोश व बहादुरी होती है और युवा ही समाज में बदलाव करते हैं। युवा सही को सही व गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव, अशफाक उल्ला खाँ जैसे महान स्वतंत्रता सैनानियों ने युवावस्था में वो कर दिखाया जो किसी ने सोचा भी नहीं था।


            इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी शशी सचदेवा, वरिष्ठï नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद गौदारा, पतंजली योग समिति से इंद्रावती देवी, नगर पार्षद सुमन शर्मा, सहित विभिन्न हजारों युवाओं, खिलाडिय़ों, बुजुर्गों, सामाजिक संस्थाओं, छात्र मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!