Department of Indian Theatre celebrated World Theatre Day

खेलों से मिलती है जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा : उपायुक्त

सिरसा, 8 नवंबर।

उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत बास्केटबाल व जुडो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ


            खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक सुदृढता मिलती है, बल्कि जीवन जीने की सीख भी मिलती है। जिस प्रकार से खेल में मेहनत व जोश महतवपूर्ण है, उसी प्रकार जीवन में आगे बढने के लिए भी इन्हीं दो चीजों का होना जरूरी है। इसलिए खिलाड़ी को चाहिए कि वह कड़ी मेहनत व जोश के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करे।


                यह बात उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने शुक्रवार को स्थानीय भगत सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत बॉस्केटबाल व जूडो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहे। इससे पूर्व उन्होंने प्रदेश के सभी जिला से आए प्रतिभागियों द्वारा ध्वज के साथ निकाली गई परेड की सलामी ली। सतलुज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं श्रीराम स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन को खुशनुमा बनाया। इस अवसर पर एसडीएम जयवीर यादव, टीमों के कोच, वरिष्ठï नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद गोदारा, प्रो. एचके लाल सहित आयोजन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से ले रहे हैं आठ सौ से अधिक खिलाड़ी भाग, तीन दिवसीय खेल प्रयियोगिता का 10 नवंबर को होगा समापन


                उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सिरसा के लिए यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि यहां पर पूरे प्रदेश से महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रशासन द्वारा खेलों के सफल आयोजन के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कोई दिक्कत आती है, तो वह तुरंत बेझिझक होकर प्रशासन को अवगत करवाएं ताकि उसका समाधान त्वरित करवाया जा सके।


                उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को जीत व हार की भावना को दरकिनार कर जीतने वाले के गुण व अपनी कमियों पहचान कर कड़ी मेहनत व जोश के साथ आगे बढना चाहिए। यदि आज कोई हारा है, वह आगे सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन भी कर सकता है। प्रतियोगिता में भाग ले रहा हर खिलाड़ी अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि खेल में जीतना व हारना ही महत्वपूर्ण नहीं बल्कि खेल भावना के साथ खेलना अधिक महत्वपूर्ण है। खेल से खिलाड़ी केवल खेल की बारिकीयां ही नहीं सिखता बल्कि वह जीवन जीने की कला भी सीखता है। जिस प्रकार से खेल में कड़ी मेहनत व जोश अधिक मायना रखता है, उसी प्रकार एक सफल जीवन के लिए भी मेहनत व जोश जरूरी है। इसलिए खिलाड़ी को अपने अंदर खेल की भावना रखते हुए कड़ी मेहनत व जोश के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि प्रदेशभर से टीमें यहां भाग ले रही हैं, जिनमें से सभी तो जीत सकती नहीं। इसलिए जो टीम हारती है, वे मायूस होकर न जाएं, बल्कि विजेता टीम के गुण व अपनी कमियों से सीख लेते हुए अधिक जोश के साथ कड़ी मेहनत करें। जो टीम आज हारी है, कल वो सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता बन सकती है।


                खेल आयोजन के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम जयवीर यादव ने मुख्यअतिथि व उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत सिरसा को बास्केटबाल व जूडो खेल प्रतियोगिता के आयोजन का अवसर मिला है। खिलाडिय़ों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सभी तैयारियां मुक्कमल की गई है। उन्होंने कहा कि फिर भी यदि कोई दिक्कत आती है, तो उसके लिए जिला खेल अधिकारी या मुझे अवगत करवाएं। खिलाडिय़ों के लिए खाने-पीने व ठहरने के लिए पूरे इंतजाम प्रशासन की ओर से किए गए है।


                जिला खेल अधिकारी केके बेनीवाल ने मुख्यअतिथि व आयोजन में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत सिरसा को बॉस्केटबाल व जूडो प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी मिली है। इसलिए सिरसा के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां पर प्रदेशभर से खिलाड़ी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में 800 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply