29 अप्रैल से 14 मई तक मैक्सिकों सिटी में आईटीएफ वल्र्ड चैंपियनशिप का किया जाएगा आयोजन

मतदान कर देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करने वाला व्यक्ति वास्तव में सच्चा हीरो : मास्टर ट्रेनर नरेश ग्रोवर

सिरसा, 3 अक्तूबर।


             जन-जन तक शत प्रतिशत मतदान का संदेश पहुंचाने के लिए जिला में चल मतदाता जागरुकता अभियान के माध्यम से हजारों लोगों को जागरुक किया जा चुका है। इसी कड़ी में जिला के गांव पंजुआना के आनंद हाई स्कूल व हरियाणा स्टील फैक्टरी नजदीक एयरफोर्स स्टेशन सिरसा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मतदान आधारित पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।


                 कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वीप मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर ने कहा कि सभी अपने माता-पिता सहित रिश्तेदारों व सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करें। उन्होंने कहा कि मतदान कर देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करने वाला व्यक्ति वास्तव में सच्चा हीरो होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महत्व तभी सार्थक होगा जब हम सच्चे हृदय से घर-घर यह संदेश पहुंचाने में सफल होंगे तथा सभी मतदान के दिन अपने मत का सद्पयोग कर अपना धर्म निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में लोकतंत्र के कारण ही अपना नाम रोशन कर पाया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।


                 उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रत्येक नागरिक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मत देने का अधिकार दिया है। हम अपने वोट से अपनी मर्जी से सरकार को चुनते हैं। नागरिकों को जागरूक होना होगा और अपनी वोट की ताकत को समझना होगा, क्योंकि सही मताधिकार से ही देश विकास के स्तर पर आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने कहा कि वोट करने वाला नागरिक यह ना सोचे कि उसके एक वोट से क्या होगा। कई बार एक वोट से ही हार-जीत का फैसला होता है, तब समझ में आता है कि उस एक वोट की क्या ताकत है। उन्होंने कहा कि विधानसभ आम चुनाव 2014 में सिरसा पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान पर था इसी सोच के साथ आगामी अक्तूबर 2019 में भी अपनी भागीदारी बनाए रखें।


                 इस अवसर पर उन्होंने मतदाता हेल्पलाइन नम्बर 1950 के बारे में बताते हुए कहा कि अगर किसी भी प्रकार की मतदान संबंधित समस्या हो तो आप अपनी समस्या का समाधान हेतु इस टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिक से आह्वान किया कि आगामी 21 अक्तूबर 2019 को होने वाले विधानसभा चुनाव के दिन अपना नैतिक कत्र्तव्य समझते हुए बढचढकर मतदान में भाग लें और सभी बच्चे अपने-अपने घरों व आसपड़ोस के लोगों को यह संदेश दें कि सारे काम छोड़ कर मतदान करें और देश को एक स्वच्छ सरकार देने में अपना योगदान निभाएं।


                 उल्लेखनीय है कि जिला में अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल स्वीप अधिकारी मनदीप कौर के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े जोर-शोर से स्कूल प्रांगण में स्कूल में ‘सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दोÓ, ‘सिरसा का अभिमान-शत प्रतिशत मतदानÓ , ‘ना नशे से ना नोट से-किस्मत बदलेगी वोट सेÓ आदि नारों से स्कूल प्रांगण को गुंजायमान बना दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर मतदान का संदेश देनें व वोट डलवाने में सहयोग देने की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों व अध्यापकों में मतदाता जागरुकता के पंपलेट भी बांटे।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply