अम्बाला:

सोनिया गांधी को दोबारा से कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर सोच ही नहीं सकती है तो इतने दिनों तक नौटंकी करने की क्या जरुरत थी? विज ने कहा कि राहुल, प्रियंका या सोनिया में से एक ने ही अध्यक्ष बनना था।
राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने से मना कर दिया, प्रियंका ने मना कर दिया तो सोनिया को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया। विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बाकी तो कांग्रेस में कोई काबिल है ही नहीं तो सोनिया को ही बना दिया।
