Year: 2019
अमेठी लोकसभा चुनाव क्षेत्र 1967 से कांग्रेस की सीट रही है संजय गांधी की मृत्यु के पश्चात राजीव गांधी यहाँ से निर्वाचित हुए तभी से यह कांग्रेस की पारंपरिक सीट से बदल कर पारिवारिक सीट हो गयी। 2004 के बाद से कोई भी राहुल गांधी को चुनौती नहीं दे पाया था, लेकिन 2014 के चुनावों में भाजपा की दिग्गज नेता, टीवी अभिनेत्री से नेत्री बनी समृति ईरानी के आने से महौल बदला और राहुल को एक चुनौती का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी द्वारा कुमार विश्वास को मैदान में उतारने से चुनावी समीकरण राहुल गांधी की ओर बैठ गए…
जेट एयरवेज ने अप्रैल के अंत तक 13 और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर विमान सेवा स्थगित कर दी है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार इसके अलावा सात अन्य विदेशी रूट पर उड़ानों की संख्या घटा दी है। एयरलाइन रोजाना बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसल कर रहा है। वहीं टिकट कैंसल कराने पर यात्रियों को भारी कैंसलेशन फीस देनी पड़ रही है। जेट एयरवेज की प्रति महीने सीटों की संख्या के अनुमानित आंकड़े से पता चलता है कि फरवरी महीने में घरेलू उड़ानों की कुल सीटें 13 लाख घटकर 1 करोड़ 34 लाख रह गईं हैं। जबकि ये संख्या जनवरी महीने में 1…
लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव के तैयारियों के बीच भाजपा रविवार से ‘विजय संकल्प सभा’ के जरिये अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च के बीच अभियान करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च को ‘विजय संकल्प सभा’ का शंखनाद करेगी। इस दौरान भाजपा 5 साल के कामकाज और चुनाव अभियान का पूरा प्रचार करेगी। इस अभियान में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई नेता शामिल होंगे। इतना ही नहीं…
शिमला: हिमाचल प्रदेश में भाजपा का लोकसभा चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश में मंथन जारी है। चार लोकसभा सीटों में से तीन पर पार्टी के पुराने महारथियों का टिकट कट सकता है। कांगड़ा के मौजूदा सांसद शांता कुमार चुनाव लड़ने से खुद ही इनकार कर चुके हैं। भाजपा के अंदरूनी सर्वे में शिमला व मंडी के सांसदों का कामकाज ठीक नहीं माना गया है। इन तीन सीटों पर पार्टी नए चेहरों को आजमा सकती है। हमीरपुर सीट पर निवर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर का टिकट सुरक्षित माना जा रहा है। अनुराग हमीरपुर से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। कांगड़ा…
रोहतक: राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि पार्टी हरियाणा की दस लोकसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया सोनीपत से, रणबीर दाहिमा हिसार से, कांता देवी सिरसा से, सूबे सिंह खिच्ची गुरूग्राम से, रोहताश अहलावत अंबाला से, कृष्ण परमार रोहतक से लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कियका गया है। इसके अलावा अन्य चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी उन्होंने कहा कि भाजपा देशवासियों का असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने सिर्फ…
भारतीय नौसेना के लिए सरकार ने अगले नौसेना प्रमुख की घोषणा कर दी है। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह अगले नौसेना प्रमुख होंगे। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के 26वें नौसेना प्रमुख होंगे। वर्तमान नौसेना प्रमुख सुनील लांबा 31 मई 2019 को रिटायर हो जाएंगे। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के पूर्वी कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं, जिसका पद इन्होंने 31 अक्टूबर 2017 को ग्रहण किया था। हरीश बिष्ट के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने यह पद ग्रहण किया। करमबीर सिंह को जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था वह 1982 में…
भारत की आजादी के लिए आज ही के दिन हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान स्वंतत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है 23 मार्च 1931 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में भी जाना जाता है। भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी…
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा और शोपियां जिलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए
जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा और शोपियां जिलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं जिन्होंने 12 वर्ष के एक लड़के को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार को शुरू हुई मुठभेड़ों में मरने वाले आतंकवादियों की संख्या आठ हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान बृहस्पतिवार को आरंभ हुआ था लेकिन सुरक्षा बलों को सावधानी से काम लेना था क्योंकि…
पंचकूला 22 मार्च : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि चुनाव को मद्देनजर रखते हुए दिनांक 22-03-2019 को पंचकुला पुलिस द्वारा फ्लैग-मार्च निकाला गया । यह मार्च पुलिस लाईन मोगीनन्द से शुरू होकर रामगढ़, सैक्टर-28 आशियाना, सैक्टर-26 आशियाना, सैक्टर-25 मार्किट, सैक्टर-19 आशियाना, अभयपुर 19 आशियाना, सैक्टर-19 इंड्रस्ट्रियल एरिया पार्ट-2, बुढनपुर, राजीव कलोनी, सैक्टर-7 मार्किट, MDC इंदिरा कलोनी स्लम एरिया तक गया । यह मार्च सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे समाप्त हुआ । इस मार्च मे पंचकूला पुलिस, एक BSF की कम्पनी तथा 2 IRB की कम्पनी शामिल हुई।
जींद: उचाना में गत पांच फरवरी से बंद लितानी रोड रेलवे फाटक के 20 मार्च को खुलने के बाद रेलवे के एडीआरएम राजीव धनखड़, डीसी जींद डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को लितानी रोड फाटक का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम प्रद्युमन, बीएंडआर एक्सईएन कमलदीप राणा, नपा सचिव महाबीर सिंह भी मौजूद रहे। यहां पर अंडर पास किस जगह से बने इसको लेकर दोनों अधिकारियों ने दुकानदारों की राय जानी। एडीआरएम, डीसी ने पहले फाटक के दोनों तरफ जाकर निरीक्षण किया जहां रेलवे द्वारा अंडर पास निर्माण का नक्शा बनाया हुआ था। फाटक से नरवाना की तरफ रेलवे की जमीन…
Services
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
News7world.com does not take responsibility for the contents of the advertisements. (Display/Classified) Carried in this website. News7world.com does not endorse the same. Readers are requested to verify the contents on their own before acting there upon.