अगर आप कार से सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर उतरने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि राजधानी में कल से ऑड-ईवन नियम लागू हो जाएगा। राजधानी दिल्ली में 4 से 15 नवंबर के बीच ऑड-ईवन नियम चलेगा। यानी कि ऑड तारीख वाले दिन सिर्फ ऑड नंबर की गाड़ियां और ईवन तारीख वाले दिन ईवन नंबर की गाड़ियां ही राजधानी की सड़कों पर उतर सकेंगी. नियम का उल्लंघन करने वालों पर 4000 रुपये का जुर्माना लगेगा। ये नियम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा।
ऑड-ईवन नियम के दायरे से दोपहिया वाहनों को बाहर रखा गया है। वहीं इस बार सीएनजी गाड़ियाों को भी ऑड-ईवन के दायरे में रखा गया है। दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन नियम के लिए अपने दफ्तरों के समय में बदलाव किए हैं।21 विभाग सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक काम करेंगे। वहीं कुछ विभाग सुबह 10:30 से शाम 7 बजे तक काम करेंगे।
क्या है ऑड-ईवन
महीने के ऑड (विषम) अंक की तारीख पर राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर सिर्फ ऑड अंक से खत्म होने वाले रजिस्ट्रेशन संख्या वाले वाहनों को चलाने की ही अनुमति होगी। वहीं, ईवन (सम) अंक की तारीख पर सिर्फ सम अंक से खत्म होने वाले खत्म होने वाले रजिस्ट्रेशन संख्या वाले वाहनों को चलाने की ही अनुमति होगी।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-11-03 17:41:502019-11-03 17:41:53दिल्ली: राजधानी में कल से ऑड-ईवन नियम लागू हो जाएगा, दिल्ली में 4 से 15 नवंबर के बीच ऑड-ईवन नियम चलेगा
सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का पर्व छठ पूजा का रविवार सुबह सूर्योदय के बाद अघ्र्य देने के साथ ही समापन हो गया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूर्ण हो गया। व्रत रखने वाले लोगों ने अघ्र्य देने के बाद पारण कर अपना व्रत खोला। छठ पूजा का प्रारंभ 31 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ प्रारंभ हुआ था। 1 नवंबर को खरना था, उस दिन शाम को गुड़ वाला खीर खाकर लोगों ने निर्जला व्रत रखा था। 2 नवंबर को छठ वाले दिन शाम को डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया गया। घग्गर नदी पर तेज पानी के बीच श्रद्धा का माहौल देखते ही बन रहा था। महिला और पुरुष सुबह चार बजे ही घग्गर नदी में खड़े हो गये थे और लगभग साढ़े 6 बजे सूर्य उगने पर उसे अघ्र्य दिया। पूर्व पार्षद हरेंद्र सिंह सैनी और गौतम प्रसाद ने महिलाओं के पांव छूकर आर्शीवाद लिया और लोगों को बधाई दी।
वहीं गांव अभयपुर में आयोजित छठ पर्व की रौनक भी देखते ही बन रही थी। पूर्व पार्षद सुभाष निषाद ने बताया कि फिर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सूर्योदय के समय यानी आज सूर्य देव को अघ्र्य दिया गया। व्रती लोगों ने संतान के दीर्घ और सुखी जीवन की कामना की। वहीं, जिनको संतान की चाह है, उन लोगों ने छठी मैया और सूर्य से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा। सेक्टर 19 में पूर्वांचल समिति की ओर से आयोजित छठ पर्व में लोगों का उत्साह देखने लायक था। इंद्रजीत सिंह यादव, ओमपाल यादव, ओम शुक्ला ने बताया कि ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, सृष्ट िकी अधिष्ठात्री प्रकृति देवी के एक प्रमुख अंश को ‘देवसेना’ कहा गया है। छठी मैया की पूजा करने से लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नियम पूर्वक व्रत करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि छठी मैया और सूर्य देव की पूजा से सैकड़ों यज्ञ का फल प्राप्त होता है।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-11-03 17:27:392019-11-03 17:27:43पंचकुला: उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ संपन्न हो गया छठ पर्व
पचंकुला: 03 नवंबर 2019 गौपाषटमी के उपलक्ष्य पर पंचकूला गौशाला ट्रस्ट एवम गायत्री परिवार पंचकुला द्वारा 108 कुंडीय गौ संवर्धन गायत्री महायज्ञ तीसरे दिन भी माता मनसा देवी गौधाम में हुआ इस महायज्ञ की 04 नवंबर को पूर्ण आहूति होगी अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुजं हरिद्वार श्रेदय डाक्टर ओम प्रकाश शर्मा जी द्धारा गायत्री व गऊ माता पर विस्तार से प्रवचन द्वारा बताया कि गऊ और गायत्री भारतीय संस्कृति का आधार है गायत्री ने ऋषियों को पोषित किया और गऊ ने पूरे भारत को पोषित किया गायत्री मंत्र सूर्य मंत्र है जितने भी गृह नक्षत्र है वह सूर्य के आस पास घूमते रहते है गायत्री की उपासना करने वाले का कोई भी गृह कुछ नहीं बिगाड सकता यज्ञ में 108 दंपति जोडे हिस्सा लेते हैं महायज्ञ विश्व कल्याण एवं शांति के लिए जा रहा है जिसमे शांति कुंज हरिद्वार से विद्वानो कि टोली के द्वारा कर्मकाण्ड करवाया जा रहा है इस महायज्ञ में भागीदारी निशुल्क है सभी यज्ञ में शामिल परिजनो के लिए अटूट लंगर लगाया जाता है यह कार्य क्रम गौशाला अध्यक्ष श्री कुल भूषण गोयल की अध्यक्षता में हो रहा है यज्ञ द्धारा युवाओ को नशे से दुर रहने तथा यज्ञ संस्कार से जोडा जाएगा। यज्ञ द्वारा वातावरण शुद्ध होता है महायज्ञ में श्री नरेश कुमार मितल , श्री कुल भूषण गोयल,कुसुम गुप्ता, अग्रवाल सभा मनीमाजरा के अध्यक्ष पवन कुमार सिगंला श्री उधम सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह तोमर, यतिंदर पाल शर्मा श्री रविंदर कुमार ,पंकज शर्मा, मैन पाल राणा, व अन्य गण मन्यों ने हिस्सा लिया
शाम 6:00 बजे भव्य दीप यज्ञ किया जिसमें 24 हजार दीप प्रज्वलित किए दीपयज्ञ में सांसद श्री रत्न लाल कटारिया ने सपरिवार हिस्सा लिया
News 7 World Exclusive Video :
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-11-03 17:15:442019-11-04 03:50:11गौपाषटमी के उपलक्ष्य पर पंचकूला गौशाला ट्रस्ट एवम गायत्री परिवार पंचकुला द्वारा 108 कुंडीय गौ संवर्धन गायत्री महायज्ञ
पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं वायु प्रदुषण को कम करने के लिए सरकार द्वारा स्मैम स्कीम के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। कृषि यंत्र पर अनुदान पर लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवम्बर है।
यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता जसविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सरकार द्वारा चालु वित्त वर्ष 2019-20 में स्मैम स्कीम के अंतर्गत स्ट्रा बेलर युनिट (स्ट्रा बेलर, हे-रेक तथा स्लैशर / शर्ब मास्टर) अनुदान पर दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र अनुदान पर लेने के इच्छुक व्यक्ति 5 नवम्बर तक विभाग की वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीहरियाणासीआरएम डॉट कॉम पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिला, लघु किसान अनुसूचित जाति के किसानों को 50 प्रतिशत व सामान्य श्रेणी के किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसान पोर्टल पर आवेदन देते समय ट्रेक्टर की आरसी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता का विवरण एवं भूमि का विवरण साथ अवश्य रखें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि अभियंता सिरसा कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को सम्पर्क कर सकते हैं।
Watch This Video Till End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/03/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-11-03 08:52:352019-11-03 08:52:38फसल अवशेष प्रबंधन के लिए दिए जाएंगे 100 स्ट्रा बेलर
जिला बाल कल्याण परिषद् में देश भक्ति समूह गान, दीया / कैंडल डैक्लेमेशन तथा थाली / क्लश डैकोरेशन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में जिला के विभिन्न स्कूलों के 135 बच्चों ने भाग लिया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें प्रथम व द्वितीय आने वाले बच्चों को जींद में आयोजित जोनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल ने बताया कि इसी कड़ी में देश भक्ति समूह गान, दीया / कैंडल डैक्लेमेशन तथा थाली / क्लश डैकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दीया / कैंडल डैक्लेमेशन तथा थाली / क्लश डैकोरेशन का परिणाम घोषित करने के लिए लैक्चरर फाईन आर्ट डा. मिनाक्षी, प्रवीण भाटिया, अशोक कुमार, वर्षा तथा छोटा सिंह ने तथा देश भक्ति समूह गान का परिणाम घोषित करने के लिए लैक्चचरर म्यूजिक ऋषि कुमार, जगप्रीत सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि 4 नवम्बर को समूह नृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्कूलों से चार समूहों में बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि देश भक्ति समूह गान में द्वितीय समूह में गुरूनानक पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की टीम द्वितीय, संत मोहन सिंह मतवाला स्कूल तिलोकेवाला की टीम तथा शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया। देश भक्ति समूह गान में तृतीय समूह में भी शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल की टीम प्रथम, डीएवी स्कूल सिरसा की टीम द्वितीय तथा न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल सिरसा एव ंजीआरजी स्कूल सिरसा की टीमों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रतियोगिता के चौथे समूह में न्यू सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय दड़बा कलां ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। थाली क्लश डैकोरेशन के तृतीय समूह में स्वामी दयानंद स्कूल अरनियांवाली की मनीषा ने प्रथम, अनुपम हाई स्कूल की भव्या ने द्वितीय, डीएवी स्कूल डबवाली की सिमरदीप ने तृतीय तथा डीएवी स्कूल की एकम कम्बोज एव ंआरोही मॉडल स्कूल झिड़ी की दृष्टिï ने सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के चौथे समूह में शाह सतनाम जी ब्वायज स्कूल के अभिषेक ने प्रथम, डीएवी स्कूल डबवाली के मनप्रीत सिंह ने द्वितीय, डीएवी स्कूल की खुशबू ने तृतीय स्थान तथा आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी के अमृतपाल कौर और जीआरजी स्कूल की मेघा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
दीया / कैंडल डैकोरेशन प्रतियोगिता के दूसरे समूह में प्रूडेंस स्कूल बाजेकां की छात्रा निष्ठïा ने प्रथम, अमन हाई स्कूल की प्रीति ने द्वितीय, डीएवी स्कूल के देव ने तृतीय व इसी स्कूल की ईशा तथा जीआरजी स्कूल की काव्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
Watch This Video Till
End….
https://news7world.com/wp-content/uploads/2019/06/s1.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-11-03 08:12:202019-11-03 08:12:22बाल कल्याण परिषद में देश भक्ति समूह गान, दीया डैक्लेमेशन तथा थाली डैकोरेशन की प्रतियोगिता का आयोजन