एसडीएम ने मिठाई की दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया

महिला विकास निगम दे रहा महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर

सिरसा, 14 अगस्त। 


                  हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा अब विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार चलाने के लिए बैंकों के माध्यम से तीन लाख तक का लोन दिया जाएगा। लोन पर 25 प्रतिशत अधिकतम 50 हजार रुपए की सब्सिडी हरियाणा महिला विकास निगम की तरफ से दी जाएगी।


                  यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाजिक जीवन को उठाने में सदैव तत्पर रहता है। हरियाणा महिला विकास निगम की और से समय-समय पर महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी स्कीमें चलाई जाती है।


                  उन्होंने बताया कि निगम सभी वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार चलाने के लिए 1.50 लाख रुपए तक का लोन विभिन्न बैंकों के माध्यम से दिलाया जाता है जिसमें 10 प्रतिशत की सब्सिडी अधिकतम 5 हजार रुपये निगम द्वारा दी जाती है। उसी प्रकार अब विधवा महिलाओं के लिए लोन की राशि बढ़ा कर 3 लाख रुपये कर दी गई है और अनुदान राशि 25 प्रतिशत अधिकतम 50 हजार रुपये कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला अपना स्वरोजगार जैसे रेडीमेड, कपड़े मनियारी, ब्यूटी पार्लर, ऑटो, ई-रिक्शा इत्यादि कार्यों के लिए लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं।


                  जिला प्रबंधक विजय सिंह ंने बताया कि एजुकेशन स्कीम के तहत ऐसी लड़कियां जिन्होंने बैंकों से एजुकेशन लोन लिया हुआ है उन्हें ब्याज पर निगम द्वारा 5 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इन स्कीमों की लाभ लेने के लिए इच्छुक महिलाएं जिला कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम बाईपास रोड़ एमआइटीसी कॉलोनी गली नम्बर 1 में संपर्क कर सकते हैं।

Watch This Video Till End….

एसडीएम ने मिठाई की दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिला में वर्ष 2019-20 के दौरान केन्द्र सरकार के नई इन-सीटू क्रोप रेजीडयू मैनेजमेंट स्कीम के तहत जिन किसानों ने कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया

सिरसा, 14 अगस्त। 


                कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिला में वर्ष 2019-20 के दौरान केन्द्र सरकार के नई इन-सीटू क्रोप रेजीडयू मैनेजमेंट स्कीम के तहत जिन किसानों ने कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था वे19 अगस्त तक अपने दस्तावेज जमा करवा कर अनुदान प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 


                  यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता जसविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा सुपर स्ट्रा मैनेजेमेंट सिस्टम (एस एम एस), हैप्पी सीडर, शर्ब मास्टर/कट्टर कम स्प्रेडर, रोटरी स्लेशर, जीरो ड्रील मशीन आदि कृषि यंत्रों हेतु ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने आनलाईन आवेदन विभागीय वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीहरियाणा डॉट ओआरजी पर 10 जुलाई तक किया है, वे किसान अपने आवेदित कृषि यंत्र के दस्तावेज, आनलाईन फार्म, आधार कार्ड, बैंक खाता की फोटो प्रति, पैन कार्ड, वैद्य ट्रैक्टर की आरसी, जमीन की पटवारी द्वारा की गई रिपोर्ट, वोटर कार्ड, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र (अगर उस जाति से सम्बंध रखता हो), दो पासपोर्ट फोटो 19 अगस्त तक जमा करवांए। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों के निरीक्षण के उपरांत ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रा के लिए वहीं आवेदन स्वीकार्य होंगे जिनके दस्तावेज विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार होंगे। उन्होंने बताया कि लक्ष्यों से अधिक आवेदनों का चयन ड्रा/लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।


                  उन्होंने बताया कि एक किसान लाभार्थी अधिकतम 3 विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र (प्रत्येक एक) के लिए अनुदान का पात्र है। प्रत्येक कृषि यंत्र पर उपलब्ध अनुदान भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए अधिकतम मूल्य का 50 प्रतिशत अथवा भारत सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम अनुदान राशि (जो कम हो) देय होगी। इन उपकरणों की खरीद कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिकृत तथा सूचिबद्ध कृषि यंत्र निर्माताओं से करनी अनिवार्य है।

Watch This Video Till End….

एसडीएम ने मिठाई की दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया

Navin Khosla ji (नवीन खोसला) को न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) टीम की तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ !

Chandigarh: 14-08-2019

News 7 World :-

Navin Khosla ji

Navin Khosla ji (नवीन खोसला) को न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) की तरफ से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ !

Navin Khosla ji (नवीन खोसला) जी ने प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर मे पूरे चंडीगढ़ अपना नाम कमाया है !

एसडीएम ने मिठाई की दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया

पारसमणि मंदिर सैक्टर 10 पंचकूला में श्रावण मास के चार सोमवार पूर्ण होने पर हर साल की तरह इस साल भी भगवान शंकर का विशाल छप्पन भोग लगाया

पंचकूला:

News 7 World Exclusive Report :-

पारसमणि मंदिर सैक्टर 10 पंचकूला में श्रावण मास के चार सोमवार पूर्ण होने पर हर साल की तरह इस साल भी भगवान शंकर का विशाल छप्पन भोग लगाया जिसे देखने भक्त जन दूर दूर से दर्शन करने और पूजन अर्चन करके आंनद की अनुभूति की जिसे न्यूज़ 7 वर्ल्ड (News7world) के माध्यम से जिसे देश ओर विदेश मे देखा जा रहा है।

Watch This Video Till End….