*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

डिजिटल सेवाओं को बढावा देने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

सिरसा, 24 जून।


                          डिजिटल सेवाओं को बढावा देने के उद्देश्य से जिला में विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा ताकि लोग डिजिटल सेवाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरुक हो सके और इनका लाभ उठा सकें।


                          यह जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक सविता अरोड़ा ने बताया कि इन विशेष कैंपों का आयोजन अटल सेवा केन्द्रों के माध्यम से आगामी 26 से 28 जून तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई डिजिटल सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने सभी जिलों में विशेष कैम्प लगाने की शुरुआत की है। इसके तहत जिलों में कुछ जगहों पर अटल सेवा केन्द्रो के संचालकों द्वारा कैम्पों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं जैसे की राशन कार्ड, किसी भी प्रकार की पेंशन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, श्रम योगी कार्ड इत्यादि की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

For Sale


                          जिला प्रबंधक ने बताया कि आयुष्मान योजना की शुरुआत कर गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए पांच लाख रूपए की सहायता राशि देने की शुरुआत की है। आयुष्मान योजना में लाभार्थियों का इलाज करने के मामले में हरियाणा देश में टॉप पर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि विशेष कैंप डबवाली ब्लाक में अटल सेवा केंद्र (दुर्गा मंदिर के सामने) वार्ड नंबर 3 में, नाथसरी चौपटा ब्लाक में ग्रामीण सुविधा केंद्र में, नजदीक बीएसएनएल टावर, भट्टू रोड़ व सिरसा ब्लाक में रेडक्रॉस सोसायटी बरनाला रोड़ सिरसा में आयोजित किये जाएंगे। 


                          उन्होंने आमजन से कहा है कि वे किसी भी प्रकार के आवेदन के लिए अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स साथ जरूर लाएं। जिला कैंप में आयुष्मान योजना लाभार्थी अपने साथ आधार व राशन कार्ड के अलावा प्रधानमंत्री के द्वारा भेजे गए पत्र अवश्य साथ लाए।

Watch This Video Till End….

*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

गुरुद्वारा पाकिस्तान जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री 12 जुलाई से पहले करें आवेदन

सिरसा, 24 जून।


                          उपायुक्त अशाोक कुमार गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार गृह विभाग चंड़ीगढ की पालना में श्री गुरू नानक देव जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा पाकिस्तान जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री 12 जुलाई 2019 से पहले उपायुक्त कार्यालय में अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

For Sale


                          उन्होंने बताया कि नवम्बर 2018 में श्री गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा पाकिस्तान जाने के इच्छुक तीर्थ यात्री अपना प्रार्थना पत्र 12 जुलाई 2019 से पूर्व उपायुक्त कार्यालय की पी.एल.ए. शाखा में कमरा न. 31 प्रथम तल में जमा करवाएं। उसके बाद प्राप्त हुए प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

Watch This Video Till End….

*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

31 जुलाई तक जमा करवाएं प्रॉपर्टी टैक्स

सिरसा, 24 जून।


                          नगर परिषद द्वारा चालु वित्त वर्ष 2019-20 का प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10 प्रतिशत ब्याज में छूट प्रदान की जा रही है। 

For Sale


                          यह जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने बताया कि 31 जुलाई तक चालु वित्त वर्ष 2019-20 का प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10 प्रतिशत ब्याज छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने आमजन से आह्वïान किया है कि वे निर्धारित अवधि अपना प्रोपर्टी टैक्स जमा करवा कर प्रदान की जा रही छूट का लाभ उठाएं। 

Watch This Video Till End….

*MP Manish Tewari inaugurates Open Air Gym at Central Park, Sector 63, Chandigarh*

रोजगार मेले का आयोजन 26 जून को

सिरसा, 24 जून।
                        

  हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करवाने हेतु समय समय पर रोजगार मेले लगवाए जा रहे हैं इसी मुहीम को आगे बढाते हुए जिला रोजगार कार्यालय सिरसा द्वारा 26 जून 2019 को प्रात: 10 बजे बरनाला रोड़ स्थित कम्यूनिटी हॉल सिरसा में एक रोजगार मेेले का आयोजन किया जा रहा है।

For Sale


                          यह जानकारी देते हुए सहायक रोजगार अधिकारी पंकज ने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न प्राईवेट कम्पनिया भाग लेगी जिसमें सैल्ज मैन, सैक्योरिटी गार्ड/सुपरवाईजर व सामान्य पदों हेतु प्रार्थियों का चयन मौके पर ही किया जाएगा। इस पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए व अन्य जानकारी कम्पनियों द्वारा मौके पर ही दी जाएगी। इसके अतिरिक्त पंजीकृत प्रार्थियों को वित्तीय सहायता बारे लोन मेला लगवाकर स्वरोजगार संबंधी सूचना भी प्रदान की जाएगी। इस मेले में एएनएम, जीएनएम व फार्मासिस्ट की भी होस्पिटलस द्वारा नियुक्ति की जाएगी। इस मेले में एसपीएस होस्पिटल सोसायटी की तरफ से भी प्रतिनिधि आमंत्रित किए गए हैं। 


                          उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के दिन प्रार्थी अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटो प्रति, रिहायशी प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रिज्यूम व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि प्रार्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है जिन प्रार्थियों का नाम पंजीकृत नहीं है व मेले में आना चाहते हो तो वे अपना पंजीकरण करवा कर अपना पंजीकरण पत्र साथ लेकर मेले में आंए। इस संबंध में अन्य कोई जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सिरसा में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Watch This Video Till End….