MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

Loksabha Election 2019 : सीएम मनोहर लाल ने किया राेड शो

हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्‍ानिवार को बहादुरगढ़ में रोड शो किया।

सीएम ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में 23 मई को हरियाणा प्रदेश से पहला कमल रोहतक लोकसभा क्षेत्र से खिलेगा।

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक बार फिर से बनने जा रही है। आज पूरे देश में मोदी की लहर है और पांच साल की ईमानदार व पारदर्शी कार्यशैली से देश का हर आमजन खुशहाल है।

मुख्यमंत्री के साथ रोड शो में राज्‍य के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और  विधायक नरेश कौशिक भी थे।

मनोहरलाल ने कहा कि वह कनेक्ट टू पीपल अभियान के तहत आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं।

इसके तहत 36 कार्यक्रम होने हैं और अभी तक 16 कार्यक्रम हो चुके हैं। ये कार्यक्रम 8 अप्रैल तक होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलने जा रहा है।

कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित है। 

हरियाणा की सभी दस सीटें भाजपा की झोली में डालकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का काम प्रदेश की जनता करेगी।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुराज लाने का काम किया है।

भय भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन से हर व्यक्ति खुश है और मेरिट के आधार पर योग्य युवाओं के लिए सरकार ने रोजगार के द्वार खोलने का काम किया है।

रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जनता अब 12 मई का बेसब्री से इंतजार कर रही है और पूरा क्षेत्र एक  बार फिर मोदी सरकार के साथ आगे बढ़ते हुए कमल खिलाने को तैयार है।

विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि आज के इस रोड शो में मुख्यमंत्री के विचार सुनने के लिए उमंग व उत्साह के साथ उमड़ा जनसैलाब  रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जीत को सुनिश्चित करता है।

MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

गांधीनगर से शाह ने नामांकन दाखिल किया

गुजरात:

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर सीट के लिए नामांकन भरा। इससे पहले उन्होंने 4 किमी का रोड शो किया।

इसके लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोजपा नेता रामविलास पासवान समेत कई नेता पहुंचे।

गांधीनगर से मौजूदा सांसद लालकृष्ण आडवाणी नहीं आए।जनसभा में शाह ने कहा कि जिस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी सांसद रहे, वहां से टिकट मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 

शाह ने कहा- मैं बूथ पर पर्चे बांटते और चिपकाते हुए आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पद तक पहुंचा हूं।

मेरे जीवन से भाजपा को निकाल दिया जाए तो केवल शून्य बचता है।

मैंने जो देश को देने की कोशिश की, वह पार्टी की देन है।

गांधीनगर से आडवाणीजी समेत कई नेता सांसद रहे। मैं यहां से पांच बार विधायक भी रहा हूं।

यह चुनाव एक मुद्दे पर लड़ा जा रहा है कि देश का नेतृत्व कौन करेगा।

हर क्षेत्र से आवाज आती है मोदी-मोदी। ऐसा व्यक्ति जो कभी प्रधान का चुनाव भी नहीं लड़ा, गुजरात का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बना।

आज बड़ा सवाल है कि देश को सुरक्षा कौन दे सकता है। मोदी और भाजपा ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं। मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

गुजरात की जनता से अपील है कि यहां की सभी 26 सीटें भाजपा की झोली में डाल दीजिए।

आडवाणीजी की विरासत को मैं पूरी विनम्रता से आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

अमित शाह अभी गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।

गुजरात में सभी 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है।

2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात की सभी सीटें जीती थीं। 

MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

सभी पंचायतों में एक-एक फॉगिंग मशीन होनी चाहिए – उपायुक्त

पलवल:

 उपायुक्त डाॅ. मनीराम शर्मा ने शनिवार को लघु सचिवालय में जिलास्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पंचायतों में एक-एक फॉगिंग मशीन होनी चाहिए।

मलेरिया संबंधी जागरुकता कार्यक्रम में सरपंच और पंचों को शामिल किया जाए। बिजली निगम व जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नियमित बिजली और पानी की आपूर्ति करें। 

उपायुक्त ने हरियाणा रोडवेज विभाग के अधिकारियों से कहा कि खुले में रखे टायरों में पानी नहीं भरना चाहिए। उन्होंने कहा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी लोगों को जागरूक करें।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं भी मलेरिया जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लें।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा, जिला में मलेरिया के केसों में 40 प्रतिशत तक कमी आई है।

MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

चुनावी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे रंग में रंगे नजर आए,वो गांव बटेड़ी के पास कंबोज ढाबे पर रुके और लंच किया

हरियाणा की चुनावी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे रंग में रंगे नजर आए।

वो गांव बटेड़ी के पास कंबोज ढाबे पर रुके और लंच किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने शाही पनीर, पीली दाल और मिक्स वेज के साथ तंदूरी रोटी खाई। यहां पर सभी कांग्रेसी नेताओं ने भोजन किया।

खास बात ये रही कि खुद राहुल गांधी ने खाने का बिल चार हजार रुपये ढाबा संचालक सोनी कंबोज को भुगतान किया और बिल रसीद अपनी जेब में रख ली। 

इसके बाद इंद्री में कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद करनाल आते समय रास्ते में श्रीआत्म मनोहर जैन अराधना मंदिर में भी पहुंचे और वहां पर मत्था टेककर मुनि पीयूष से आशीर्वाद लिया।

साथ ही रक्षा पोटली प्रसाद स्वरूप बांधी और उन्हें शॉल भी भेंट किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

वहीं, करनाल में राहुल गांधी ने करीब 15 मिनट तक भाषण दिया। हालांकि, इस दौरान वे केवल 72 हजार रुपये की योजना में ही लगे रहे।

पूरे भाषण के दौरान उन्होंने हरियाणा और करनाल से संबंधित एक भी मुद्दे को टच नहीं किया।

हालांकि, कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि वे प्रदेश सरकार को भी घेरेंगे और करनाल क्योंकि सीएम का गढ़ है, इसलिए सीएम के बारे में भी बोलेंगे।

लेकिन राहुल गांधी ने न तो सीएम का नाम लिया और न ही हरियाणा और करनाल की किसी समस्या पर अपना संबोधन दिया। 

कांग्रेसी नेताओं द्वारा कई दिन से दावे किए जा रहे थे कि जनसभा के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ेगी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर भी कांग्रेसी उतनी भीड़ नहीं जुटा पाए, जितने उन्होंने दावे किए थे।

अटल पार्क के सामने जरूर कार्यकर्ताओं की भीड़ थी।

MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

दिल्ली जाने के लिए टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और ढीली करनी होगी

दिल्ली जाने के लिए टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और ढीली करनी होगी।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स की दरों में इजाफा कर दिया है।

अलग-अलग वाहनों की श्रेणी के हिसाब से टोल दरें में 5 से 50 रुपये तक वृद्धि की गई है।

वहीं, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वालों के मंथली पास में दस रुपये तक टैक्स बढ़ाया गया है।

मकड़ौली टोल प्लाजा                                     नई दरें          पुरानी दरें          आना-जाना
 कार, जीप, वैन, लाइट मोटर वाहन                      130            125              195
कॉमर्शियल  वाहन मिनी बस                              190            190              285
 बस और ट्रक                                                    395            380             595
 हेवी मशीनरी वाहन 3 टू 6 एक्सेल                       600            575             895
ओवरसाइज वाहन                                             790            755             1185

डाहर टोल प्लाजा                                          नई दरें          पुरानी दरें         आना-जाना 
कार जीप वैन ,लाइट मोटर वाहन                        90               85                135
लाइट कॉमर्शियल  वाहन मिनी बस                     190             190              285
बस और ट्रक                                                    285            270              425
हेवी मशीनरी वाहन  3 टू 6 एक्सेल                      435            415              650
ओवरसाइज वाहन                                            560            535              835

डीघल टोल प्लाजा                                          नई दरें           पुरानी दरें         आना-जाना
कार, जीप, वैन लाइट मोटर वाहन                         45               40                  65
लाइट कॉमर्शियल  वाहन मिनी बस                       70               70               105
बस और ट्रक                                                     150             145              225
हेवी मशीनरी वाहन  3 टू 6 एक्सेल                       235             225              350
ओवरसाइज वाहन                                              285             275              430 


MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

पेट्रोल डीजल की कीमत में एक बार फिर से इजाफा दर्ज किया

दिल्ली:

देश में पेट्रोल डीजल की कीमत में एक बार फिर से इजाफा दर्ज किया गया है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.86 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.22 रुपए प्रति लीटर है।

बीते दिनों से भारत में पेट्रोल की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन आज पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। 

वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में कई दिनों से लगातार कमी देखने को मिली है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपया सस्ता होने की वजह से भी देश में तेल के दामों में इजाफा देखने को मिला है। 

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे की बढ़ोतरी हूई है और डीजल की कीमत में 8 पैसे की कमी देखने को मिली है।

वहीं, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में भी 5 पैसे का इजाफा हुआ है और डीजल की कीमत में 8 पैसे की कमी हुई है। 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.86 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.22 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 78.48 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.39 रुपए प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 75.28 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.41 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.93 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.00 रुपए प्रति लीटर है। 

चन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.67 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.97 रुपए प्रति लीटर है।