MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

भाजपा – हिमाचल में तीन नए चेहरों पर दांव लगा सकती है

शिमला:

 हिमाचल प्रदेश में भाजपा का लोकसभा चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश में मंथन जारी है।

चार लोकसभा सीटों में से तीन पर पार्टी के पुराने महारथियों का टिकट कट सकता है।

कांगड़ा के मौजूदा सांसद शांता कुमार चुनाव लड़ने से खुद ही इनकार कर चुके हैं। 

भाजपा के अंदरूनी सर्वे में शिमला व मंडी के सांसदों का कामकाज ठीक नहीं माना गया है। इन तीन सीटों पर पार्टी नए चेहरों को आजमा सकती है।

हमीरपुर सीट पर निवर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर का टिकट सुरक्षित माना जा रहा है। अनुराग हमीरपुर से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं।

कांगड़ा सीट से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हिमाचल सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर को टिकट देने पर हाईकमान में मंथन चल रहा है।

दावेदारों में विपिन परमार, कृपाल परमार, दूलो राम और त्रिलोक कपूर भी शामिल हैं। विपिन परमार भी हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।

शिमला आरक्षित सीट से विधायक सुरेश कश्यप के नाम पर भाजपा प्रमुखता से विचार कर रही है। सुरेश कश्यप सिरमौर के पच्छाद हल्के से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली मंडी सीट पर कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर दौड़ में बने हुए हैं।

भाजपा जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन सीटों पर नए प्रत्याशी तय करेगी।

उल्लेखनीय है कि चारो लोकसभा सीटों पर 2014 की मोदी लहर में भाजपा के सांसद भारी वोटों के अंतर से जीते थे।

हमीरपुर लोकसभा सीट पर अनुराग ठाकुर ने जीत की हैट्रिक लगाई, तो शिमला सीट से वीरेंद्र कश्यप ने दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

कांगड़ा सीट से शांता कुमार ने शानदार जीत हासिल की थी। मंडी सीट से रामस्वरूप शर्मा कांग्रेस के दिग्गज वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को हराकर पहली बार संसद पहुंचे थे।

MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी ने 6 लोकसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी

रोहतक:

 राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि पार्टी हरियाणा की दस लोकसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया सोनीपत से, रणबीर दाहिमा हिसार से, कांता देवी सिरसा से, सूबे सिंह खिच्ची गुरूग्राम से, रोहताश अहलावत अंबाला से, कृष्ण परमार रोहतक से लोकसभा का उम्मीदवार घोषित कियका गया है। इसके अलावा अन्य चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी

उन्होंने कहा कि भाजपा देशवासियों का असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने सिर्फ अपनी वाहवाही लूटने के सिवाय कोई ऐसा कार्य नहीं किया, जिससे दूसरी बार भी भाजपा सरकार बना सके। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालराय ने पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया की अध्यक्षता में कोर कमेटी का गठन किया, जोकि हरियाणा में हो रहे सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कैंपेन चलाएगी।

इस कमेटी में अजीत सिंह भाली आनंदपुर, सूबेसिंह खिच्ची, सोदान सिंह, ओमप्रकाश वाल्मीकि, कर्मवीर बागड़ी, धर्मपाल उर्फ धर्मा, संत भारती दास, कविता देवी, कौशल्या देवी, राजबीर उर्फ राजू, कुमारी किरण गिल, राजनारायण जाटव, बलबीर रंगा, बलजिंद्र बरवाला, हंसराज अहलावत, राजबाला देवी, आशा रानी, रफीक खान, सूरजमुखी उर्फ नेहा, किशनलाल, रामरती देवी को शामिल किया गया है। 

MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

देश के अगले नेवी चीफ होंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, सुनील लांबा की लेंगे जगह

भारतीय नौसेना के लिए सरकार ने अगले नौसेना प्रमुख की घोषणा कर दी है। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह अगले नौसेना प्रमुख होंगे।

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के 26वें नौसेना प्रमुख होंगे। वर्तमान नौसेना प्रमुख सुनील लांबा 31 मई 2019 को रिटायर हो जाएंगे।  

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के पूर्वी कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं, जिसका पद इन्होंने 31 अक्टूबर 2017 को ग्रहण किया था।

हरीश बिष्ट के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने यह पद ग्रहण किया। करमबीर सिंह को जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था वह 1982 में हेलिकॉप्टर पायलट बने।

उन्हें एचएएल चेतक और कामोव का -25 हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है।

एडमिरल सुनील लांबा ने 31 मई 2016 को नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।

उन्होंने एडमिरल रॉबिन धवन से चार्ज लिया था जो 26 फरवरी 2014 से 31 मई 2016 तक नौसेना प्रमुख रहे।

MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई एक दिन पहले फांसी – 23 March – शहीद दिवस

भारत की आजादी के लिए आज ही के दिन हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान स्वंतत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है

23 मार्च 1931 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।

23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है

असेंबली में बम फेंकने के बाद भगत सिंह  वंहा से भागे नहीं लेकिन ब्रिटिश सरकार की चालबाजी का शिकार हो गये और गलत आरोप लगाकर उन्हें फांसी की सजा सुना दी गयी ।

भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव को 24 मार्च 1931 को फांसी दी जानी थी, लेकिन एक दिन पहले 23 मार्च को दी उन्हें फांसी दे दी गई थी क्योंकि तीनों वीर सपूतों को फांसी देने का एलान पहले ही किया जा चुका था।

23 मार्च की आधी रात को अंग्रेज हुकूमत ने भारत के तीन सपूतों- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फंसी पर लटका दिया था। देश की आजादी के लिए खुद को देश पर कुर्बान करने वाले इन महान क्रांतिकारियों को याद करने के लिए ही शहीद दिवस मनाया जाता है।

यह खबर आग की तरह पूरे देश भर में फैल गई थी। लोग ब्रिटिश सरकार पर भड़के हुए थे और वे तीनों वीर सपूतों को देखना चाहते थे।

तीनों को फांसी को लेकर जिस तरह से लोग प्रदर्शन और विरोध कर रहे थे उससे अंग्रेज सरकार डर गई थी। माहौल को बिगड़ता देखकर ही फांसी का दिन और समय बदला दिया गया और एक दिन पहले ही फांसी दे दी।

MC Chandigarh starts patch work at Mata Mansa Devi road to improve commuter convenience

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा और शोपियां जिलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा और शोपियां जिलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए।

इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं जिन्होंने 12 वर्ष के एक लड़के को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार को शुरू हुई मुठभेड़ों में मरने वाले आतंकवादियों की संख्या आठ हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में रातभर चली मुठभेड़ में मारे गए।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान बृहस्पतिवार को आरंभ हुआ था लेकिन सुरक्षा बलों को सावधानी से काम लेना था क्योंकि आतंकवादियों ने दो आम नागरिकों को बंधक बना लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि एक आम नागरिक को बृहस्पतिवार शाम को बचा लिया गया लेकिन एक अन्य बंधक की अभियान के दौरान मौत हो गई। वह 12 वर्ष का लड़का था।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी हाजिन मुठभेड़ में मारे गए। दोनों आतंकवादियों की पहचान अली और हुबैब के रूप में की गई है। वे पाकिस्तानी नागरिक थे।”

प्रवक्ता ने बताया कि एक बंधक अब्दुल हमीद को बृहस्पतिवार शाम को बचा लिया गया लेकिन दूसरे बंधक आतिफ अहमद को ‘‘बचाया नहीं जा सका और आतंकवादियों ने निर्ममता से उसकी हत्या कर दी’।

इस बीच, शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ एक अन्य मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के इमाम साहिब इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि वह दोनों आतंकवादी आम लोगों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ अत्याचार के कई मामलों में शामिल थे। इनमें हाल ही में शोपियां में एक महिला एसपीओ की हत्या का मामला भी शामिल है।

इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने कहा कि उस इलाके में तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में जारी मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।

इससे पहले बारामूला जिले के कलंतरा में बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे।

इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए थे।