भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं ने मंगलवार रात से लेकर बुधवार तड़के तक जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पार भारी गोलाबारी की।
भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं एक बार फिर पाकिस्तान ने राजौरी जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन किया इसके अलावा एलओसी पर मोर्टार भी दागे हैं।
पाकिस्तानी सैनिकों ने रात जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीमावर्ती चौकियों और गांवों में तीन स्थानों पर भारी मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें एक जवान घायल हो गया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों और पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से हो रही गोलीबारी का भारतीय सेना ने जवाब दिया।
सुंदरबनी सेक्टर में रात करीब 10.30 बजे से युद्धविराम का उल्लंघन हुआ रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, 4.30 बजे तक गोलीबारी जारी रही।
उन्होंने बताया कि यह मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का तीसरा मामला है।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन अभी पाकिस्तान की ओर से हताहतों की जानकारी नहीं है।
नौशेरा के कालल क्षेत्र में एक सीमावर्ती चौकी की रक्षा में तैनात सिपाही को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कल नौशेरा में सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे गोलीबारी की। इसके बाद शाम करीब छह बजे कृष्णा घाटी में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा पर, खासकर राजौरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तान ने संघर्षविराम का 60 से अधिक बार उल्लंघन किया है जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग मारे गए।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 04:09:322019-03-06 04:09:35LOC पर पाकिस्तान ने रातभर की भारी गोलीबारी
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती एवं सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018 में संशोधन करने के लिए हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती एवं सेवा की शर्तें) संशोधन अध्यादेश, 2019 पारित किया गया।
ग्रुप-डी के विभिन्न पदों के लिए योग्यता के मानदंडों में एकरूपता लाने, प्रतीक्षा सूची तैयार करने में प्रावधान करने, वरिष्ठता, परिवीक्षा के निर्धारण में एकरूपता लाने, अधिनियम के प्रारंभ होने के तीन वर्ष की अधिकतम अवधि के भीतर कठिनाइयों को दूर करने के लिए अधिकार के प्रावधान के अलावा भर्ती, स्थानांतरण और इस्तीफे तथा स्वीकृति के माध्यम से छुट्टी, पदोन्नति, नियुक्ति के मामले में अपील करने और उसे शीघ्रातिशीघ्र राज्य विधानमंडल के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से हरियाणा गु्रप-डी कर्मचारी अधिनियम,(भर्ती एवं सेवा की शर्तें) 2018 लागू किया गया था।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 03:56:312019-03-06 03:56:34ग्रुप-डी कर्मचारी अधिनियम, 2018 में संशोधन को मंजूरी : कैबिनेट
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को तय कर सकता है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद के मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए या नहीं?
सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर सभी पक्षकारों को बातचीत के जरिये विवाद सुलझाने का सुझाव दिया था।
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने मंगलवार कहा था कि अगर एक फीसदी भी गुंजाइश हो तो मामला बातचीत के जरिये सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।
स पर मुस्लिम पक्षकारों के वकील राजीव धवन ने कहा था कि अगर अदालत चाहती है तो वह प्रयास कर सकते हैं। वह इसका विरोध नहीं करेंगे।
वहीं, रामलला विराजमान के वकील सीएस वैद्यनाथन ने कहा कि पहले भी मध्यस्थता का प्रयास हुआ था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अन्य हिंदू पक्षकार के वकील रंजीत कुमार ने भी कहा था कि अब मध्यस्थता संभव नहीं है। ऐसे में आगे सुनवाई होनी चाहिए।
वैद्यनाथन के मध्यस्थता की गुंजाइश नहीं होने की बात पर कोर्ट ने कहा था कि हम आपकी मर्जी के बिना कुछ नहीं करेंगे।
अगली सुनवाई में दोनों पक्षकार बताएं कि क्या कोई रास्ता निकल सकता है। बहरहाल, बुधवार को देखना होगा कि पीठ इस पर क्या निर्णय लेती है।
https://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled2.jpg160162News 7 Worldhttps://news7world.com/wp-content/uploads/2018/12/Untitled.jpgNews 7 World2019-03-06 03:45:332019-03-06 03:45:35राम मंदिर विवाद सुलझाने के लिए : सुप्रीम कोर्ट