प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी राजनैतिक दलों पर जमकर हमले किए। उन्होने कहा कि जो भ्रष्ट है उसको ही मोदी से कष्ट है। 

  • आज़ादी के लगभग 70 वर्षों में स्वच्छता का जो दायरा करीब 40% था, वो आज 98% तक पहुंच चुका है। साढ़े 4 वर्षों में 10 करोड़ से अधिक टॉयलेट्स बनाए जा चुके हैं। 600 जिलों के साढ़े 5 लाख गांवों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है।
  •  हरियाणा से हमने जो भी बड़े लक्ष्य तय किए, वो हासिल किए। वन रैंक, वन पेंशन का वादा यहीं से किया था और जो पूरा किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना यहीं से लॉन्च की थी और ये पूरे देश में जन आंदोलन के रूप में फैल गई। आयुष्मान भारत की पहली लाभार्थी भी हरियाणा की बिटिया है। 
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से बच्चियों की जनसंख्या में सुधार आया है, उज्जवला योजना से बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। राष्ट्रीय पोषण अभियान और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से प्रसूता माताओं के जीवन पर आने वाला खतरा कम हुआ है। 
  • बेटियों पर बलात्कार जैसे अत्याचार करने वालों को फांसी तक की सज़ा का प्रावधान भी हमारी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं, उसमें भी महिलाओं के नाम घर की रजिस्ट्री हो, इसे प्राथमिकता दी जा रही है।  
  • देश में पहली बार बेटियां फाइटर पायलट बनी हैं। महिलाओं को अपने नवजात शिशुओं के अच्छी तरह लालन-पालन के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया है। 
  • कोई भी मानव इतिहास की जड़ों से कटकर इतिहास बना नहीं सकता, इतिहास वही बना सकते हैं जो इतिहास की जड़ों से रस-कस लेकर फलते- फूलते हैं। 
  • मुद्रा योजना में 15 करोड़ ऋणों में से लगभग 75% ऋण महिला उद्यमियों को मिले हैं। ‘दीन दयाल अंत्योदय योजना’ के तहत लगभग 6 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं।
  • हरियाणा देश की उस परम्परा को सशक्त करने में जुटा है, जिसके मूल में नारी शक्ति हैं। यहां की धरती ने अनेकों ऐसी बेटियों को जन्म दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान दिया और अब न्यू इंडिया के सपनों को सशक्त कर रहीं हैं। 
  • अगर बेटियां सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा। इसलिए पिछले साढ़े चार साल में जो कार्यक्रम बने हैं, उसमें महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई है। 
  • कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर श्रीकृष्ण के नेतृत्व में हजारों साल पहले भी स्वच्छता का अभियान शुरू हुआ था।

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को लखनऊ में तकरीबन पांच घंटों तक रोड शो किया। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, राजबब्बर जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे।

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रियंका और राहुल गांधी का यह रोड शो तकरीबन 15 किलोमीटर था और शहर के कई अहम इलाकों से होकर गुजरा। रोड शो खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर में मीडिया को संबोधित भी किया। इस संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा। वहीं, यह भी बताया कि वे मायावती और अखिलेश यादव का पूरा आदर करते हैं लेकिन आगामी चुनाव में उनकी पार्टी पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे को भी उठाया। 

करोलबाग के होटल में लगी भीषण आग : दिल्ली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के करोल बाग में एक होटल में सुबह आग लग गई। इस घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं और अभी राहत-बचाव कार्य जारी है।वहीं, फायरकर्मियों ने अबतक करीब 35 लोगों को बाहर निकाल लिया है। हालांकि, अभी कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत व बचाव कार्य जारी है।

आग लगने के पीछे के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अब तक राममनोहर लोहिया अस्पताल में 17 मृतकों को लाया गया है। अभी तक 13 मृतकों को आरएमएल, 2 को लोडी हार्डिंग और 2 को बीएलके अस्पताल में लाया जा चुका है।

इसके अलावा कुछ घायल गंगाराम अस्पताल भी ले जाये गए हैं। घटना स्थल पर दमकल की 27 गाड़ियां इसे बुझाने में जुटी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज तड़के सुबह करोल बाग के अर्पिता पैलेस होटल में आग लग गई।