15 तक चलेगा जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ता घर-घर जाकर देंगे सरकार की उपलब्धियों की जानकारी : भाटिया
सिरसा, 10 सितंबर।

जन समर्थन यात्रा को लोगों से मिले सहयोग से 75 पार से भी बढकर मिलेंगी सीटें
जन समर्थन यात्रा को जिस प्रकार से भरपूर सहयोग व समर्थन प्रदेशवासियों का मिला है, उसे देखते हर कोई कह रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को 75 पार से भी बढ़कर सीटें विधानसभा चुनाव में मिलेंगी। पूरे प्रदेशभर में 15 सितंबर तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।
यह बात करनाल के सांसद संजय भाटिया ने मंगलवार को स्थानीय विश्राम ग्रह में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक संत समान व्यक्तित्व के धनी हैं और प्रदेश की जनता को ही अपना परिवार समझते हैं। उनके इसी व्यक्तित्व व सेवाभाव से किए विकास कार्यों का ही परिणाम है कि प्रदेशभर से जन आशीर्वाद यात्रा को भरपूर प्यार व जन समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों के लिए घोषणाएं करके सबका साथ-सबका विकास नारे को सार्थक किया। यात्रा के प्रति लोगों के उत्साह व सहयोग का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों द्वारा न केवल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, बल्कि कई-कई दूर तक यात्रा के साथ भी चले। लोगों के इसी स्नेह व सहयोग को देखकर हर कोई कह रहा है कि अबकी बार फिर बीजेपी की सरकार आएगी और प्रदेश को विकास के मामले में नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएगी।
श्री भाटिया ने कहा कि आज जिस मुकाम पर भारतीय जनता पार्टी है, उसमें कार्यकर्ताटों का बड़ा योगदान हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत व उनके निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए किए कार्यों के कारण है, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का तमगा भारतीय जनता पार्टी को मिला है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 से लेकर 15 सितंबर तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों के द्वार पर पहुंचर सरकार की उपलब्धियों व करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करके ईमानदार होने का प्रमाण दे दिया था। प्रदेश सरकार में जितने भी कार्य हुए हैं, पूरी पारदर्शिता व योग्यता के आधार पर हुए हैं। पहले जहां सरकारी नौकरियों में बंदरबांट होती थी और अपने सगे संबंधियों व पहुंच वाले व्यक्तियों को ही सरकारी नौकरी में आने का अवसर प्राप्त होता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आते ही इस व्यवस्था को बदला और नौकरियों में मैरिट को ही इसका पैमाना बनाया। वर्तमान सरकार में मैरिट को पैमाना बनाए जाने से अनेकों गरीब परिवारों के बच्चों को सरकारी नौकरी में आने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता की सरकार है। इसमें कोई भी नेता नहीं है और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सरकार की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है।
भाटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान, महिला, व्यापारी, खिलाड़ी, मजदूर आदि सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं न केवल लागू किया है, बल्कि धरातल स्तर पर उनका लाभ हर पात्र तक पारदर्शी रूप से पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है जिसका जनता भरपूर फायदा उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से कश्मीर में धारा 370 व 35ए हटाई है तब से कश्मीर में शांति का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनेकों ऐतिहासिक व कड़े फैसले लिए हैं, जिनके बारे में आज से पहले किसी ने लेने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। पत्रकार द्वारा नशे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नशे का विरोध करते हुए कानून का साथ दें ताकि नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन अमीरचंद मेहता, मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन बलदेव सिंह मांगेआना, वरिष्ठï भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, विजय वधवा, विकास कालुआना सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Watch This Video Till End….
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!