Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

हिसार लोकसभा के सासंद बिजेंद्र सिंह ने आज स्थानीय ओम होटल में संगठन सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

डबवाली,13 जुलाई।



उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सभी 25-25 सदस्यों को जोड़ें और सक्रिय सदस्य बने। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पहले से अधिक सदस्यों को जोड़ें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत अब उन्हें आदमपुर ओर डबवाली दो हल्के दिए हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वïान किया कि वे सदस्य बनाने के लिए फोन न. 8980808080 पर कोल करवा सकते हैं और संगठन से अन्य लोगों को जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करें और घर-घर जाकर लोगों की पहचान कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समान रूप से हरियाणा में काम किया। नौकरिया बिना भेदभाव से दी जा रही है। इससे गरीब परिवार को ज्यादा फायदा हुआ। उन्होंने कहा जिस तरह से लोकसभा चुनाव लड़ा गया है उससे भी अधिक फुर्ती से विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से उम्मीदवारों को विजयी बनाने का कार्य करें।


इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय वधवा, हरियाणा एग्रो डायरेक्टर देवकुमार शर्मा, चेयरमेन बलदेव सिंह मागेआना, ब्लॉकचेयरमेन सुरेंद्र शर्मा, मडंल अध्यक्ष गोरव मोंगा, सतेंद्र गर्ग, अमीलाल पारीक, रामलाल बागड़ी, डा.रमेश, मलकीत सिंह गगां,सुनील जिदंल, बूटा हबुआना,विकास सहित सभी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply