Vijayadashami Symbolizes the Victory of Good Over Evil- Chief Minister

सुभाष बराला का दावा,हरियाणा की सभी सीटों पर भाजपा की होगी जीत

करनाल:

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।

इस बार जनता ने फिर मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी को दाेबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।

वे रविवार को इंद्री रोड पर जैन समाज द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

बराला ने कहा है कि आज प्रदेश में और केंद्र में भाजपा ने जनता हित में कार्य किए हैं और इसीलिए जनता आज हमारे साथ खड़ी है।

कांग्रेस पर चुटकी लेते हुये कहा कि जींद उपचुनाव में जमानत भी मुश्किल से बचा पाये थे, उससे भी बुरा हाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का होगा।

बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के हरियाणा प्रत्याशियों के नामों को केन्द्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया गया है और आगे का फैसला भी केन्द्रीय नेतृत्व ही लेगा।

जैन धर्म के कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों के गुरु भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा के कई नेता, मंत्री कर्ण देव काम्बोज, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी भी पहुंचे। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने लोगों को परमात्मा से जुड़ने के लाभ के बारे में बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बराला ने बाद में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी विचार किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रणदीप घनगस, करनाल लोकसभा आईटी प्रभारी विनोद खर्ब, करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, करनाल नगर निगम मेयर रेणुबाला गुप्ता भी साथ में उपस्थित रहे।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply