*MC Chandigarh conducts anti encroachment Drive in Sector 26 and Sector 34*

सांसद सुनीता दुग्गल ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भजन मंडलियों को किया प्रेरित

सिरसा 4 जून।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल ने आज स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान में प्रचार में जुटी भजन मंडलियों को प्रचार में जी जान से जुटने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पार्षद सुमन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कपिल सोनी  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


                    सांसद ने कहा कि सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण कार्य को संचालित कर रहा है। आज हरियाणा सरकार ने ऐसी अनेक योजनाओं को क्रियांवित किया है जो अपने आप में पूरे देश में एक मिसाल साबित हुई है। भ्रष्टïाचार को रोकने के लिए डिजिटाईजेशन या लोगों की समस्याओं के निदान के लिए सीएम विंडो आदि योजनाओं के लागू होने से न केवल भ्रष्टïाचार खत्म हुआ है बल्कि लोगों की समस्याओं का निदान तत्परता से हुआ है। सांसद ने कहा कि डिजिटाईजेशन से विभागों की कार्यप्रणाली में तेजी आई है। उन्होंने सभी प्रचार मंडलियों से आग्रह किया कि सरकार की नीतियों के प्रचार के साथ-साथ समाज में फैली सामजिक बुराईयों के बारे में लोगों को जागरुक करें। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी आम जनता को बताएं और इससे दूर रहने की अपील भी करें। 


                    इस मौके पर सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के उप निदेशक डा. साहिब राम गोदारा ने सांसद का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग की सात मंडलियों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला के लगभग 324 गांवों को कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रचार मंडलियों के अलावा विभागीय सिनेमा युनिट द्वारा भी गांवों में विकास संबंधी फिल्मों को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसके अलावा विभाग द्वारा तैयार की गई प्रचार सामग्री भी चस्पा करवाई जाएगी। इस मौके पर विभागीय भजन पार्टियों ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर आधारित गीत भी प्रस्तुत किया।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply