*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

योग शरीर व मन के स्वास्थ्य के लिए जरूरी : बेनीवाल

ऐलनाबाद, 21 जून।


               अनाज मंडी में विधानसभा स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन

हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनीवाल ने कहा कि आज योग देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। भारत आज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर योग का नेतृत्व कर रहा है। 

हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनीवाल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत कर हल्कावासियों के साथ किया योग


               वे आज अनाज मंडी में उप मंडल प्रशासन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने योग साधकों के साथ योग प्रोटोकोल की सभी योग क्रियाएं की। इस अवसर पर मंडल अधिकारी नागरिक अमित गुलिया, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमीरचंद मेहता, बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, नगर परिषद सचिव सुरेंद्र शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव हीरा लाल, नायब तहसीलदार कुलवंत शर्मा, बीएम नागर, शिव प्रकाश जोशी, डॉ. मदन, डॉ. अनिता वधवा, नरेश कुमार, डा. कनुप्रिया, डीसी भांभू, ओम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा आमजन मौजूद थे। इस अवसर योग प्रशिक्षकों द्वारा मौजूद सैंकड़ों योग साधकों को योगा यास करवाया गया और प्रत्येक योग क्रिया के महत्व व सावधानियों की बारीकी से जानकारी दी।

For Sale


               चेयरमैन पवन बेनीवाल ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल योग ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को शांति व आनंदमय की पूर्ण अनुभूति करवा सकता है, क्योंकि योग मन, आत्मा, शरीर को एक लय के अन्दर लाकर उस अदृश्य शक्ति ईश्वर के साथ जोड़ कर समाधि में स्थापित कर सकता है। योग ऋतु परिवर्तन का प्रभाव सहने की शक्ति प्रदान करता है, योग विश्व स्वास्थ्य व कल्याण का सीधा और सरल साधन सिद्ध हो सकता है, योग जीवन जीने का बहुत बड़ा दर्शन शास्त्र है।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं ने भी पूर्ण सहयोग दिया। 


               उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए तन, मन और आत्मा का स्वस्थ होना अति आवश्यक है। यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो हम बीमार नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आज के प्रदूषित वातावरण में योग एक ऐसी औषधि है जिसका कोई साईड ईफेक्ट नहीं है बल्कि योग के कई आसन जैसे शवासन उच्च रक्तचाप को सामान्य करता है तथा कपालभाति प्रणायाम मन को शांत करता है, वक्रासन हमें अनेक बीमारियों से बचाता है। उन्होंने कहा कि फीट रहने के साथ ही योग हमें सकारात्मक ऊर्जा भी देता है।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply