*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

मुख्यमंत्री ने की अपील – प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक मां के नाम लगाए एक पेड़

पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका – नायब सिंह

For Detailed

चंडीगढ़, 30 जून – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। श्री नायब सिंह ने कहा कि हमें पेड़ लगाने के बाद उसको बड़ा होने तक उसकी संभाल रखनी भी है। पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह आज पिंजौर के बूथ नंबर 70 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 111वां कार्यक्रम सुनने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

श्री नायब सिंह ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है, जो देश के साथ-साथ विश्व को भी रास्ता दिखाने का काम करता है। मन की बात कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र से पूरा देश जुड़ता है। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में महारथ हासिल करने वाले लोगों से परिचय करवाते हैं। ऐसे परिचयों से समाज व देश के प्रति कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के असंतुलन के कारण आज वातावरण में तापमान काफी बढ़ रहा है। अब 50 डिग्री से ज्यादा तापमान भी देखने को मिलता है। इसी संतुलन को बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने इस अभियान की शुरूआत की, जो 6 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जब भी गर्मी अधिक होती है तो हम पहाड़ों की तरफ रूख करते हैं, वहां पर अधिक पेड़-पौधे होने के कारण गर्मी का प्रभाव कम होता है। श्री नायब सिंह ने संकल्प लेते हुए कहा कि हमें अपने जन्मदिन सहित अन्य सामाजिक समारोह में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का कार्य करना चाहिए। पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।

श्री नायब सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो काम पिछले 10 सालों में करवाए हैं, इससे पहले की सरकारों ने कुल मिलाकर भी उतने विकास कार्य नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि जब रास्तों पर नजरें डालते हैं तो चारों तरफ नेशनल हाइवे, ग्रीन कोरिडोर, एक्सप्रेस-वे नजर आते हैं। रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने के अलावा देश को वंदे भारत जैसी ट्रेनें दी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वो केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार के कामों का घर-घर तक प्रचार करें।

कार्यक्रम में विधायक श्री मोहनलाल बडोली, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया व उपायुक्त डा. यश गर्ग समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

https://propertyliquid.com