Paras Health Panchkula Advocates Timely Intervention for Rare Cancers This Sarcoma Awareness Month

भाजपा का ‘विजय संकल्प सभा’ चुनाव अभियान आज से शुरू

लोकसभा चुनाव 2019:

चुनाव के तैयारियों के बीच भाजपा रविवार से  ‘विजय संकल्प सभा’ के जरिये अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च के बीच अभियान करेगी।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा पूरे देश में 24 और 26 मार्च को ‘विजय संकल्प सभा’ का शंखनाद करेगी।

इस दौरान भाजपा 5 साल के कामकाज और चुनाव अभियान का पूरा प्रचार करेगी। 

इस अभियान में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई नेता शामिल होंगे। इतना ही नहीं लोकसभा उम्मीदवारों के बीच जाकर विजय संकल्प सभा को संबोधित भी करेंगे। 

राजनाथ सिंह 24 मार्च को लखनऊ और 26 मार्च को दिल्ली में विजय संकल्प सभा को संबोधित संबोधित करेंगे।

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply