State-Level Workshop on AISHE Survey 2024–25 Concludes in Panchkula

बाल दिवस प्रतियोगिताएं 23 से, सभी तैयारियां पूर्ण

सिरसा 22 अक्तूबर।

              जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा 23 अक्तूबर से बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं 5 नवम्बर 2019 तक चलेंगी।  


                  जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल ने बताया कि बाल दिवस प्रतियोगिताओं के लिए बाल कल्याण परिषद् द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में  रंगोली प्रतियोगिता, फेस पेन्टिंग, क्ले मॉडलिंग, सोलो सांग, स्कैचिंग आन दा स्पॉट, बैस्ट ड्रामेबाज, फैन्सी डै्रस, पोस्टर मेकिंग, फन गेम लड़कों तथा लड़कियों के लिए, सोलो डान्स, डेक्लेमेशन, कार्ड मेकिंग, दीया कैण्डल डैकोरेशन, देशभक्ति समूह गान, थाली पूजन/क्लश डैकोरेशन, समूह डांस तथा प्रश्रोतरी प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग समूह बनाए गए हैं।


                     उन्होंने बताया कि जो बच्चे इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहेंगे उन्हें जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए जींद भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जो बच्चे जींद में आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल रहेंगे उन्हें राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply