Paras Health Introduces Panchkula’s First Robotic Surgery System with Da Vinci Xi

पूर्व सैनिकों की नवंबर में दर्ज की जाएगी व्यक्तिगत उपस्थिति: डागर

सिरसा 21 मई।

नवंबर माह में खंड अनुसार जिला सैनिक एवं अद्र्ध सैनिक कल्याण कार्यालय में दर्ज की जाएगी व्यक्तिगत उपस्थिति(हाजिरी)


जिला सैनिक एवं अद्र्ध सैनिक कल्याण विभाग के कल्याण अधिकारी कर्नल दीप डागर ने बताया कि विभाग से वित्तीय लाभ प्राप्तकर्ता पूर्व सैनिक/विधवाओं की कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थिति अब नवंबर माह में दर्ज की जाएगी। पहले यह उपस्थिति अप्रैल माह में दर्ज की जाती थी। उन्होंने बताया कि अब यह उपस्थिति(हाजिरी) नवंबर माह में खंड अनुसार दर्ज की जाएगी।

For Detailed News-

उन्होंने बताया कि 5 व 6 नवंबर को ऐलनाबाद, रानियां व डबवाली, 10 व 11 नवंबर को नाथुसरी चौपटा, सिरसा ग्रामीण ब्लॉक तथा 17 व 18 नवंबर को ओढां, बड़ागुढा व सिरसा शहरी ब्लॉक के पूर्व सैनिकों/विधाओं की व्यक्तिगत उपस्थिति (हाजिरी) दर्ज की जाएगी। सभी पूर्व सैनिक/विधवाएं उक्त तिथि अनुसार जिला सैनिक एवं अद्र्ध सैनिक कल्याण विभाग सिरसा के कार्यालय में अपनी व्यक्तिगत हाजिरी दर्ज करवाएं।

https://propertyliquid.com/

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!