*Prime land freed from encroachments in Manimajra by MC Chandigarh*

पुलिस व केंद्रीय बल के जवानों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

डबवाली, 16 अक्टूबर।


                  रिटर्निंग अधिकारी व उपमंडलाधीश डा. विनेश कुमार तथा डीएसपी कुलदीप बैनीवाल के नेतृत्व में पुलिस व केंद्रीय बल के सैकड़ों जवानों ने शहर के विभिन्न हिस्सों व बाजारों में फ्लेग मार्च निकाला और नागरिकों से शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया में सहयोग की अपील की। फ्लेग मार्च के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रैली निकाल कर स्लोगन आदि से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया।


                  फ्लैग मार्च थाना शहर से शुरू हो कर, बस स्टैंड, वाल्मीकि चौक, स्टेशन बाजार, गांधी चौक, गोल चौक, सब्जी मंडी, रेलवे अंडर ब्रिज के निचे से होते हुए वापसी शहर थाने में संपन्न हुआ। इसके उपरांत पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लेग मार्च डबवाली क्षेत्र के गांवों में जोगेवाला, पन्नीवाला, मोरिका, देसूजोधा फूल्लो, चट्ठा, तिगड़ी, नोरंग, हस्सु, असीर, पिपली जगमाल वाली, ओढा, घुकांवाली अनेक गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।


                  फ्लैग मार्च निकालने से छात्रों की मतदाता जागरुकता रैली को संबोधित करते हुए रिटर्निंग अधिकारी डा. विनेश कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए हर नागरिक का जागरूक होना जरूरी है। अपने मताधिकार के बारे में जागरूकता से ही शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य संभव है। उन्होंने कहा कि छात्र आमजन के अलावा अपने अभिभावकों व आस पड़ोस के लोगों को 21 अक्तूबर के दिन मत का प्रयोग जरूर करने के लिए प्रेरित करें। रैली के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी एयरविंग नेहरू पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान का आह्वïान किया और ‘वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना हैÓ, ‘जन जन की यही पुकार, वोट देना हमारा अधिकारÓ आदि स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।


                  इस मौके पर तहसीलदार रविंद्र हुड्डा, शहरी एसएचओ राजेंद्र, बीडीओ सोमवीर, एसएमओएम के भादू, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता आरके वर्मा, प्रिसिंपल अमीर सिंह, सत्यपाल जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply