Awareness cum promotional programme for July, 2025 admission session by IGNOU Regional

चंडीगढ़: हरियाणा व पंजाब में पारा 46 पार

चंडीगढ़:

पसीने से तरबतर जिंदगी। जी हां, यह हाल हरियाणा और पंजाब का है। दोनों सूबों में प्रचंड गर्मी व गर्म हवाओं के थपेड़ों से पारा 46 के पार पहुंच चुका है।

राजस्थान से सटे नारनौल में पारा 47 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है। शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बठिंडा से लेकर हिसार, नारनौल और एनसीआर प्रचंड गर्मी की चपेट में है।

हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ भी गर्मी से अछूती नहीं है। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब में औसतन तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

सबसे ज्यादा तापमान हरियाणा के नारनौल में 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में भी पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिरसा में भी पारा सातवें आसमान पर है। यहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 45.8, रोहतक में 44.6, कुरुक्षेत्र में 44.2, करनाल में 44.5, गुरुग्राम में 45.7 और फरीदाबाद में 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 72 घंटों में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान ज्यादा बढ़ सकता है। 

गर्मी की तासीर बढ़ते ही पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ चुकी है। गला तर करने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

गन्ने का रस, शिकंजी, शेक और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है।  चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एवं वरिष्ठ सब्जी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि गर्मी से खरबूजे की मिठास बढ़ गई है।

हालांकि अन्य सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। टमाटर, भिंडी और शिमला मिर्च पर विपरीत असर पड़ रहा है।

सब्जियों में गर्मी का प्रभाव कम हो, इसके लिए किसान शाम को हलकी सिंचाई करें। इससे खेत में नमी की मात्रा बनी रहेगी और सब्जी का उत्पादन भी अच्छा होगा। 

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply