*Over 29,000 Plastic Bottles Recycled: MCC Celebrates International Plastic Bag Free Day*

गांव-गांव जाकर भजन पार्टियां भजनों, गीतों व रागनीओं के माध्यम से दे रही है सरकार की जनकल्याणकारी व विकासात्मक योजनाओं की जानकारी

सिरसा, 18 जून।

गांव-गांव गूंज रहे सरकार की योजनाओं के गीत

प्रदेश सरकार द्वारा पौने 5 साल के दौरान किए गए विकास कार्य व उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोकसंपर्क विभाग की भजन मंडलियां गांव-गांव जाकर भजन गीतों व रागनीओं के माध्यम जानकारी दे रही हैं ताकि योजनाओं का लाभ धरातल स्तर तक के लोगों को मिल सके। इस प्रकार से गांव-गांव सरकार की योजनाओं के गीत गूंज रहे हैं।


                 उप निदेशक एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. साहिब राम गोदारा ने विशेष प्रचार अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में एक माह का विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है। आगामी 3 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में विभाग की भजन पार्टियां गांव-गांव में जाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीतों, भजनों के माध्यम से सरकार के सभी महत्वपूर्ण कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दे रहे हैं। 


                 इसी कड़ी में जगदीश चंद्र, लाला राम, जुगती राम, रविंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, बुटा सिंह व संतोष की भजन पार्टी के द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर भावांतर भरपाई योजना, आयुष्मान योजना, किसान निधि योजना, विभिन्न पैंशन स्कीम, फसल बीमा योजना व कम पानी लगने वाली फसलों जैसे मक्का आदि की खेती करने बारे जानकारी गीतों के माध्यम से लोगों को दी जा रही है। योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर आधारित सरकार के स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियानों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भजन मंडलियों को सरकार की योजनाओं के पोस्टर भी भी दिए गए हैं, जिन्हें गांव में चस्पा किया जा रहा है।  इनसे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी और धरातल स्तर तक के पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। 


               उन्होंने बताया कि सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ साथ प्रचार पार्टियों द्वारा सामाजिक मुद्दों के प्रति भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण व जल संरक्षण तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर लोक गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

Watch This Video Till End….

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply