*Swachhata is Our Adornment, Culture and Dharma- MoHUA Shri Manohar Lal Khattar*

करीब सवा तीन लाख रुपए की 31 ग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार

सिरसा। जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रानियां थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव बणी क्षेत्र से एक महिला को करीब सवा तीन लाख रुपए की 31 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला  की पहचान  जीत कौर  पत्नी  सुखदेव सिंह  निवासी बणी के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर साधू राम ने बताया कि गिरफ्तार  की गई महिला से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है ।

उन्होने बताया कि रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक भाल सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान रानियां क्षेत्र के बणी गांव में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही महिला ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर खिसकने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 31 ग्राम हैरोइन बरामद की। थाना प्रभारी साधू राम ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!