*Municipal Corporation conducts cleanliness drive in Sector 11 green belt*

अखिल भारतीय सिविल सेवा चैस व वॉलीबाल खेल के लिए ट्रायल 12 को

सिरसा, 3 फरवरी।


                  खेल
विभाग द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा चैस व वॉलीबाल खेल के लिए 12 फरवरी को ट्रायल लिए जाएंगे।
                  जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह मैहता ने बताया कि चैस (महिला एवं पुरुष) के लिए 12 फरवरी को प्रात: 10 बजे ताऊ देवी लाल खेल परिसर सैक्टर-3 पंचकूला में तथा वालीबाल (महिला एवं पुरुष) के लिए इसी दिन द्रोणचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयन स्पर्धा के लिए जो भी कर्मचारी / अधिकारी जाएंगे उन्हें टीए / डीए उनका विभाग ही देगा। उन्होंने बताया कि खेल विभाग की तरफ से टीए / डीए नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कॉर्पाेरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के अधिकारी / कर्मचारी भाग नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि जो भी अधिकारी / कर्मचारी ट्रायल देना चाहते हैं वे निश्चित समय व स्थान पर भाग लेना सुनिश्चित करें।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!