147 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों ने भरा 12डी फार्म, रिटर्निंग अधिकारी घर-घर जाकर डलवाएंगे वोट - डा. यश गर्ग

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 2272 पहुंचा

हरियाणा।

प्रदेश में अनलॉक के पहले दिन 14 जिलों में 181 मरीज आए हैं। अब हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2272 पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों की बात करें तो महज 3 मरीज पलवल से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 1051 पहुंच गई है।

For Detailed News-


सोमवार को गुड़गांव में 66, सिरसा में 26, रोहतक में 14, सोनीपत में 13, हिसार में 13, पलवल में 11, फरीदाबाद में 11, चरखी दादरी 8, पानीपत में 7, भिवानी में 5, नूंह में 2, फतेहाबाद में 2, जींद में 2 और पंचकूला में 1 मरीज मिला। हरियाणा में इस समय 1201एक्टिव मरीज हैं। अब प्रदेश में महज 9 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है।

https://propertyliquid.com/


प्रदेश में अब तक 1 लाख 19 हजार 956 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 1 लाख 13 हजार 39 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 2272 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 4645 लोगों के सैंपल का इंतजार है। प्रदेश में रिकवरी रेट गिरकर 47.73 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अभी तक कोरोना से 20 मरीजों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 2272 पहुंचा

अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ गुड़गांव में 840, फरीदाबाद में 378, सोनीपत में 212, झज्जर में 97, नूंह में 72, अंबाला में 54, पलवल में 70, पानीपत में 69, पंचकूला में 27, जींद में 29, करनाल में 52, रोहतक में 45, महेंद्रगढ़ में 41, रेवाड़ी में 23, सिरसा में 41, फतेहाबाद में 17, यमुनानगर में 9, हिसार में 53, कुरुक्षेत्र में 31, भिवानी में 38, कैथल में 18, चरखी-दादरी में 21 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है। हरियाणा में अब कुल 1051 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 284, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 148, नूंह में 65, झज्जर में 92, अंबाला में 40, पलवल 44, पानीपत में 37, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 9, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 19, भिवानी में 6, हिसार में 5, कैथल में 5, फतेहाबाद में 7, कुरुक्षेत्र में 13, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी में 4 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। अमेरिका से लौटे 2 मरीज ठीक हुए हैं।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!