IGNOU extends Fresh Admission (except for Semester-based and Certificate Programme) & Re-Registration up to 30 th September, 2025

सुशासन दिवस पर सम्मानित होंगे उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी : उपायुक्त

सिरसा, 5 फरवरी।


                उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर मेहनती, जिम्मेदार व कर्तव्यपरायण अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक विभाग, जिला व प्रदेश स्तर पर अच्छा काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।


                उन्होंने बताया कि इस वर्ष को मुख्यमंत्री हरियाणा के निर्णय अनुसार संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसी के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले सरकारी व अर्धसरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों सम्मानित किया जाएगा। इस कार्य के लिए एनआईसी द्वारा सुशासन संकल्प वर्ष 2020 नाम से पोर्टल तैयार किया जाएगा, जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की कार्य उपलब्धि व उसकी सफलता की कहानी का पूर्ण विवरण एवं प्राप्त उच्चतम स्कोर को फोटो सहित अपलोड किया जाएगा।


                उपायुक्त ने बताया कि सुशासन दिवस पर हरियाणा सरकार के प्रत्येक विभाग, बोर्ड, निगम, संगठन, संस्थान, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के अतिरिक्त हरियाणा के किसी भी गांव या शहर में स्थित कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पताल, हैल्थ सैंटर आदि में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को प्रशंसा पत्र के साथ-साथ वित्तीय लाभ आदि भी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य, जिला व विभाग स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत तीन-तीन अवार्ड क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय के रूप में दिए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा मापदंड, पैमाना शर्तें निर्धारित की जाएंगी। सम्मानित किये जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम की सिफारिश भी राज्य, विभाग व जिले में उपायुक्त स्तर पर गठित कमेटी द्वारा की जाएगी।

Watch This Video Till End….

Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल पर जुड़ें!